किशनगंज:फूड पार्क एवं छात्रावास निर्माण हेतु जमीन चिन्हित कर विभाग को भेजा गया प्रस्ताव 

SHARE:


किशनगंज /प्रतिनिधि 

जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जिला कल्याण कार्यालय द्वारा बाबू जगजीवन राम अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक/बालिका), अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय और ट्राइबल फूड पार्क की स्थापना हेतु जमीन चिन्हित कर प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेजा गया है।

मालूम हो कि बाबू जगजीवन राम अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक/बालिका) के लिए महेशबथना अंचल किशनगंज में 2—2 एकड़ जमीन, अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय हेतु महेशबथना अंचल किशनगंज में 5 एकड़ जमीन और ट्राइबल फूड पार्क हेतु पोठिया अंचल के हल्दा में 4 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित विभाग से स्वीकृति प्राप्त होते ही सभी प्रक्रिया का पालन करते हुए निर्माण कार्य करवाया जाएगा।










सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!