कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के मोहनिया प्रखंड अन्तर्गत महाराणा प्रताप कॉलेज मे अखिल भारतीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमे सैकड़ो की संख्या मे लोगों ने भाग लिया । वही प्रशिक्षण के आखीरी दिन भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री सह पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भाग लिया उनहोंने सर्व प्रथम प्रशिक्षण मे उपस्थित लोगों का परिचय की जानकारी लिया इसके बाद उनके द्वारा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के विषय मे लोगों को अवगत कराया गया।



























