किशनगंज /अब्दुल करीम
प्रखंड मुख्यालय पोठिया में वार्ड सचिव संघ की एक विशेष बैठक जिला महामंत्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व आयोजित की गयी। जिसके बाद किशनगंज जिले के सभी पंचायत वार्ड सचिव पटना के लिए रवाना हुए। बता दें कि बिहार के एक लाख से अधिक वार्ड सचिवों द्वारा 27 दिसंबर को राज्य सरकार के विरुद्ध पटना में चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा।



























