किशनगंज /विजय कुमार साह
टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत शक्ति केंद्र डाक पोखर पंचायत के बेनुगढ़टीला के शिव मंदिर परिसर में रविवार को श्रद्वेय पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेई जी का 97 जन्म दिवस मनाया गया ।जिसमें कई वक्ताओ ने प्रधानमंत्री जी के जीवन पर बहुत सारी विचारों को प्रकट किया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार दास और जिला किसान मोर्चा मंत्री पूर्व अध्यक्ष देव मोहन सिंह मंडल महामंत्री मुकेश कुमार सिंह मंत्री शिवनारायण मंडल गोविंद कुमार सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि कुमार हरिजन नांद मोहन सिंह धर्म जागरण विभाग प्रमुख पूर्व मुखिया गौतम कुमार गिरी दयाल मरांडी राजेश कुमार दिलीप कुमार वार्ड सदस्य गोविंद कुमार सिंह केशव कुमार दास संतोष कुमार प्रेमदास सहित दर्जनों कार्यकर्ता श्री बिहारी जी का जयंती समारोह में भाग लिए।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि दास ने अपने संबोधन मे कहा कि बिहारी जी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे साथ ही वे एक प्रखर हिन्दी कवि,पत्रकार भी थे। देशसेवा के क्षेत्र में इनके अतुलनीय कार्य किया है। जिससे भारत देश को कई बार गर्व का मौका मिला है।
नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया News Lemonchoose के Facebook पेज को Like व Twitter ,Koo,DailyHunt पर Follow करना न भूलें…
Author: News Lemonchoose
Post Views: 174





























