देश के लिए खेलने का सपना देखें खिलाड़ी -रंजीत कुमार
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021-22 के अंतिम दिन खो खो एवं कबड्डी खेल विधा के बालक और बालिका वर्ग के विभिन्न आयु वर्ग के खेल प्रतियोगिता खगड़ा स्टेडियम में आयोजित की गई।
जिले में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2020-21 के चौथे और अंतिम दिन खगड़ा स्टेडियम में कबड्डी (बालक/बालिका) अंडर 14,17 एवं 19 और खो खो (बालक बालिका) अंडर 14/17 आयु वर्ग में प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
गौरतलब है कि खगड़ा स्टेडियम में 22 दिसंबर को खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ तिथि को एथलेटिक्स की प्रतियोगिता और अंतिम दिन खो खो और कबड्डी खेल प्रतियोगिता बालक/बालिका सभी आयु वर्ग की आयोजित की गई।

खेलकूद प्रतियोगिता 2021-22 उद्घाटन की भाँति समापन समारोह कार्यक्रम भी जोश, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कला, संस्कृति एवं युवा कल्याण विभाग बिहार ,पटना और जिला प्रशासन किशनगंन के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता स्थानीय आशफ़ाक़ उल्लाह खाँ स्टेडियम ,खगड़ा में चल रहे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन किया गया। कार्यक्रम में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा सह खेल पदाधिकारी रंजीत कुमार अपने सम्बोधन में कहा कि जिले में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर युवा खासा उत्साहित हैं। उनका मानना है कि इससे खेल के विकास को गति मिलेगी। खेलकुद एक मनुष्य के व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। खेल जीवन के किसी विशेष क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है, यह एक व्यक्ति को जीवनभर के लिए उपलब्धियों को प्रदान करता है खेलकुद हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है, इसीलिए हमें इसे सभी स्तरों पर प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने स्कूल में आयोजित होने सभी खेलों में अपनी झिझक को हटाकर आगे बढ़ने के लिए भाग लेना चाहिए।खेलकुद एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करता हैं। जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सभी जगहों पर सकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वासी और कुशल बनाता हैं तथा उसके मानसिक एवं शारीरिक विकास और चरित्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।
उन्होंने बताया कि आज बेहद सफल और प्रसिद्ध खिलाड़ी जैसे अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह और सानिया मिर्जा ने अपने जुनून को हासिल करने के लिए खुद को अपने रुचि अनुरूप खेल की ओर समर्पित कर दिया। उनके ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने उन्हें आज प्रतिष्ठित व्यक्ति के रुप में विश्व प्रख्यात कर दिया। उन्होंने जीवन के शुरुआती दिनों में खेलकुद के महत्व को महसूस किया और उसे बहुत गंभीरता से लिया।

अंतिम दिन समापन समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम वरीय उप समाहर्त्ता,रंजीत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ करते हुए कहा की खिलाड़ी को हमेशा देश के लिए खेलने का सपना देखना चाहिए।
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने अपने प्रेषित संदेश में चयनित खिलाड़ियों को अनंत शुभकामनाएं दी तथा इसी उत्साह और उमंग से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने और देश के लिए खेलने का जज्बा संजोने का संदेश दिया।
बिहार सरकार राज्य में खेल-खिलाड़ियों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है।
कबड्डी खेल संयोजक, मो इकबाल अहमद ने बताया कि जिला में कबड्डी खेल काफी लोकप्रिय है।राज्य स्तरीय खेल के लिए बेस्ट टीम भेजा जाएगा। खो खो के खेल संयोजक सलाउद्दीन ने बताया कि खो खो खेल विधा में प्रत्येक आयु वर्ग में खिलाड़ियों की सहभागिता कम रही।
इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने जानकारी देते हुए कहा कि खिलाड़ियों,शारीरिक शिक्षकों,मीडिया कर्मियों एवं विभिन्न खेल संघों के सहयोग से एथलेटिक्स, कबड्डी,फुटबॉल,क्रिकेट,बैडमिंटन, वालीबॉल (सभी अनिवार्य खेल) खो-खो,ताइक्वांडो (जिला के लिए चिन्हित खेल)की प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है।खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर आयोजित खेलों के जिला टीम का चयन किया गया है।चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में किशनगंज का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समापन समारोह के अवसर पर आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक मो इकबाल अहमद, वंदन कुमार,अतहर हसन,सलाउद्दीन,वकालुजम्मा,जमील अहमद व अन्य शिक्षक प्रकाश कुमार,नंदिता तृप्ति चटर्जी,प्रिया हलधर,मानसी बोसाक,सोनल,सुनील कुमार और अन्य कई शारीरिक शिक्षा शिक्षक/सहायक शिक्षक का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
अंडर 14/17/19 वर्ग के बालक एवं बालिका टीम के विजेता व उप विजेता टीमों को उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) राजेश कुमार सिंहा, बीइओ बहादुरगंज रेणु कुमारी , इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ,सचिव मिक्की साहा मीडिया प्रभारी, सौरभ कुमार, केशव सिंह, राधेन्द्र आजाद, ताईक्वांडो प्रशिक्षिका ततहीर फात्मा अन्य मौजूद थे ।
विजेता।
खो खो अंडर 14 (बालिका)
विजेता , 7 मिनट 12 पॉइंट
म0 वि0 दलवाहाट, पोठिया
खो खो अंडर 14 (बालक)
विजेता , 7 मिनट 10 पॉइंट
म0 वि0 दलवाहाट, पोठिया
खो खो अंडर 17 (बालिका)
विजेता , 7 मिनट 9 पॉइंट
बेथल मिशन स्कूल, किशनगंज
◆ कबड्डी
अंडर 14 (बालक)
किशनगंज टीम ने दिघलबैंक को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 17 (बालक)
दिघलबैंक टीम ने पोठिया को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 19 (बालक)
18-9 से हराकर ठाकुरगंज ने इंटर स्कूल को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 14 (बालिका)
किशनगंज टीम ने कोचाधामन को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
अंडर 17 (बालिका)
दिघलबैंक टीम ने पोठिया को हराकर कप पर कब्जा कर लिया ।
खिलाड़ियों के नाम
पायल कुमारी ,ज्योति कुमारी, रिया कुमारी, लखी कुमारी, सुनीता टुडू सूरज कुमार ,दिप कुमार सिंह प्रणव कुमार जिसु लाल टुडू अंतिम कुमार शर्मा नईम अख्तर नबहार आलम खुशी कुमारी अंशु साह कोयक कुमारी शिवा रजक नुर्शीद आलम।समापन समारोह पर वक्ताओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए राज्य स्तरीय खेल कार्यक्रम को बताया जो इस प्रकार है…
राज्य स्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता
वार्षिक खेल कार्यक्रम :
2021-22
————————
◆ खेल का नाम – बैडमिंटन ( बालक)
U – 14/17/19
3 -5 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: मधुबनी
◆ बैडमिंटन – ( बालिका)
U – 14/17/19
3 -5 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: मुजफ्फरपुर
खेल का नाम – क्रिकेट (बालक)
अंडर U – 14
6 -15 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: सहरसा
क्रिकेट – (बालक)
अंडर U – 17
6 -15 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: गया
◆ क्रिकेट – (बालक)
अंडर U – 19
6 -15 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: नालंदा
◆ खेल का नाम – वॉलीबॉल (बालक)
U – 14/17/19
17 -20 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: बक्सर
◆ खेल का नाम – कबड्डी (बालक)
U – 14/17/19
22 -25 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: सहरसा
◆ खेल का नाम – कबड्डी (बालिका)
U – 14/17/19
18-21 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: बेगूसराय
◆ खेल का नाम – एथलेटिक्स (बालक)
U – 14/17/19
3-8 फरवरी 2022
आयोजन स्थल: मुजफ्फरपुर
एथलेटिक्स (बालिका)
U – 14/17/19
12-15 मार्च 2022
आयोजन स्थल: सहरसा
◆खेल का नाम – फुटबॉल (बालक)
अंडर U – 14
03-07 मार्च 2022
आयोजन स्थल: मुजफ्फरपुर
फुटबॉल (बालक)
अंडर U – 17
03-07 मार्च 2022
आयोजन स्थल: मुंगेर
फुटबॉल (बालक)
अंडर U – 19
03-07 मार्च 2022
आयोजन स्थल: समस्तीपुर
◆ खेल का नाम – ताइक्वांडो (बालक)
U – 14/17/19
05-09 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: बक्सर
ताइक्वांडो (बालिका)
U – 14/17/19
15-18 फरवरी 2022
आयोजन स्थल: पूर्वी चम्पारण
◆ खेल का नाम – खो – खो (बालक)
U – 14/17
28-30 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: सुपौल
खो – खो (बालिका)
U – 14/17
28-30 जनवरी 2022
आयोजन स्थल: गोपालगंज
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक व प्यून को निगरानी विभाग की टीम ने 8 हजार व 7 हजार रुपए घुस लेते हुए किया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि निगरानी विभाग की टीम ने मंगलवार को किशनगंज में खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक अशोक कुमार चौधरी को 8 हजार रुपए व खनन कार्यालय के प्यून सरोज … Read more
- किशनगंज:लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलपौआखाली/रणविजय सुखानी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूटकांड के प्राथमिक अभियुक्त निहार बाबू उम्र 24 वर्ष पिता जाहिदुल, निवासी अमलझाड़ी, थाना पाठामारी जिला किशनगंज … Read more
- किशनगंज जिले के 20 केंद्रों में कल से शुरू होगी मैट्रिक की परीक्षा,17422 परीक्षार्थी होंगे शामिलकिशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज जिला मुख्यालय के 20 केंद्रों में 17 फरवरी से मैट्रिक की परीक्षा होगी। परीक्षा में 17422 परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो पालियों में होगी।पहली पाली की परीक्षा … Read more
- किशनगंज:महिला ने युवकों पर लगाया मारपीट का आरोप,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा मछमारा की रहने वाली एक महिला ने पास के ही चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्राथमिकी सोमवार को … Read more
- शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज माझिया रोड से रविवार की शाम को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में होगी अमावस्या पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मंगलवार को अमावस्या पूजा आयोजित की जाएगी।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक … Read more
- किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट चेकिंग अभियान तेज, कई यात्रियों से वसूला जा रहा है जुर्मानासंवाददाता/किशनगंज किशनगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 404 ली0 विदेशी शराब किया बरामद, एक कार को जप्त करते हुए 03 अंतरजिला तस्कर को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज /सरफराज आलम कोचाधामन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस ने 404 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। … Read more
- आंगनबाड़ी में सुखा राशन का किया गया वितरणकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मजगामा पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 155 राजवंशी टोला कन्हैयाबाड़ी में सूखा राशन का वितरण किया गया।इस दौरान … Read more
- दिल्ली में ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत, 300 से ज्यादा कंपनियां दिखाएंगी AI तकनीकनई दिल्ली के भारत मंडपम में आज 16 फरवरी से ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ की शुरुआत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 5 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन … Read more
- 1 करोड़ 45 लाख में वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की हुई डाक, सुबीर कुमार के नाम से ठेका तयसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज नगर परिषद परिसर में आज वीर कुंवर सिंह बस टर्मिनल की डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। कुल 1 करोड़ 45 लाख रुपये की बोली पर यह … Read more
- ओवरब्रिज के नीचे अवैध पार्किंग पर चलेगा नगर परिषद का डंडा,प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनीसंवाददाता: राहुल कुमार किशनगंज शहर में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर परिषद अब सख्त तेवर अपनाने जा रही है। किशनगंज रेलवे स्टेशन से लेकर तेघरिया रेलवे … Read more
- कटिहार: मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने दिए जरूरी निर्देशकटिहार – पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी में सभी पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन , … Read more
- कोशी रेलपुल से युवक ने लगाई छलांग,किसानों ने बचाई जानकुरसेला/कटिहार – सोमवार को पुरानी कोशी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। हालांकि बालू पर खेती करने वाले किसानों की सतर्कता से युवक की … Read more
- कटिहार जिले के 55 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में मैट्रिक की परीक्षा का शुभारंभ आज सेकुल 30657 परीक्षार्थी होगें शामिल 14855 छात्र तथा 15802 छात्रा होंगे देगें परीक्षा कटिहार – विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युमन … Read more
- चोरी हुए मोटर के साथ तीन शातिर चोर धरायेबारसोई/कटिहार-थाना क्षेत्र में मोटर चोरी की घटना बढने से आमजनों में चिता देखी जा रही है।बीते दिनों रघुनाथपुर गांव से हुई मोटर चोरी की घटना का पुलिस ने … Read more
- कटिहार:नया हाट में आग लगने से 500 से अधिक दुकानें जलकर राखकरोड़ों की क्षति का अनुमान कुरसेला /कटिहार /प्रतिनिधि नगर पंचायत क्षेत्र के कुरसेला नया हाट में रविवार की देर शाम अचानक एक दुकान में आग लग गई। देखते … Read more
- कटिहार:महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया । यह आयोजन महापौर के कार्यालय कक्ष में किया गया! महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जनता … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र में सुखा राशन का हुआ वितरणमनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि बाल विकास परियोजना मनसाही के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुखा राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 44 के सेविका अरुणा … Read more
- जिले के सभी प्रखंडों में हो दमकल की व्यवस्था – भुवननॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र कटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार … Read more
- BiharNews: कटिहार में पुलिस की करवाई,12 मवेशियों के साथ 03 तस्कर गिरफ्तारकटिहार – जिले में पशु तस्करों के विरुद्ध चल रहे समकालीन अभियान के तहत सेमापुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चला कर 02 पिक अप वैन में क्रुरतापूर्वक … Read more
- संकुल स्तरीय विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नमनसाही/कटिहार /प्रतिनिधि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मरंगी में संकुल स्तरीय विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस मौके पर प्रशिक्षक प्रेम कुमार परदेशी ने … Read more
- बरारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में तीन गिरफ्तार,देशी कट्टा व कारतूस बरामदबरारी /कटिहार /प्रतिनिधि बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान … Read more
- राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह से सम्मानित हुए शिक्षकमनसाही/कटिहार – भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एकमात्र तथा देश का सबसे बड़ा स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह छत्तीसगढ़ के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय … Read more

























