- राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर
- कालाजार, कोविड टीकाकरण, परिवार नियोजन व अन्य सेवाओं की दी गई जानकारी
- 08 जनवरी तक शहर के 12 विभिन्न इलाकों में होगा कार्यक्रम, लोगों को किया जाएगा जागरूक
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण काल में स्वास्थ्य सेवाएं सभी को बराबर मिल सके इसके लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाएं समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुँच सके, इसको लेकर सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग काफी गंभीर है । इसे सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक प्रयास भी जारी है। इस क्रम में शहरी क्षेत्रों के स्लम बस्तियों व झुग्गी झोपड़ी में गुजर-बसर करने वाले वंचित लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर के विभिन्न इलाक़ों में विशेष दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सबसे पहले जिला मुख्यालय स्थित मोतीबाग में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 75 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया गया। चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच करने के साथ-साथ कैल्सियम गोली वितरित की गई। साथ ही, शिविर में परिवार नियोजन के साधन की प्रदर्शनी तथा इच्छुक दम्पति को अस्थाई साधन माला इन, छाया गोली, निरोध प्रदान किया गया । मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मंजर आलम , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के के कश्यप, राज्य कार्यक्रम प्रबंधक मसूद आलम ,जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ मुनाज़िम, जिला अनुश्रवन एवं मूल्यांकन पदाधिकारी शशि भूषण ,बीएचएम अजय कुमार , स्वास्थ्य प्रशिक्षक राजीव कमल आदि उपस्थित थे ।
शहर के विभिन्न इलाकों के लिए तिथिवार माइक्रो प्लान तैयार किया गया :
सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मंजर आलम ने बताया जिले में माइक्रो प्लान के तहत विशेष दूरस्थ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न इलाकों के लिए तिथिवार माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शहरी स्लम बस्तियों, बस अड्डा, रेलवे ट्रैक किनारे जीवनयापन करने वाले परिवारों को विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में संचारी रोग, गैरसंचारी रोग, कालाजार, एएनसी जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण एवं जांच की सेवाओं के सम्बंध में भी जानकारी दी जा रही है। ताकि, लोग इनको लेकर जागरूक हो सकें ।
शहर में 12 स्थानों पर करना है शिविर का आयोजन :
सदर प्रखंड के स्वास्थ्य प्रबंन्धक अजय कुमार ने बताया स्वास्थ्य शिविर में संचारी रोग से संबंधित जैसे- यक्ष्मा एवं अन्य की जांच की गई। साथ ही, जरूरी परामर्श दिए गए। इसके साथ ही गैर संचारी रोग मसलन – डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मानसिक स्वास्थ्य आदि की जांच के साथ जरूरी सलाह दी गई। कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग जैसे चिकनगुनिया डेंगू से संबंधित गर्भवती महिला की एएनसी जांच, टीकाकरण, परिवार नियोजन से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया मोतीबाग समेत 12 स्थानों पर आगामी 08 जनवरी तक शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसकी जानकारी आशा व एएनएम के माध्यम से संबंधित क्षेत्र के लोगों को दी जा रही है। जिससे अधिक से अधिक लोग इन शिविरों में शामिल होकर योजना का लाभ ले सकें।
कोविड वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को किया गया जागरूक :
- राज्य कार्यक्रम प्रबंधक मसूद आलम ने बताया, शिविर के दौरान जहाँ मरीजों को सुविधाजनक तरीके से बेहतर और समुचित स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई गई। वहीं, मौजूद सभी लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्होंने बताया, इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के आखिरी व्यक्ति तक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिल सके और जरूरतमंद लोग सुविधाजनक तरीके से लाभ ले सकें। इसे सुनिश्चित करने को लेकर लोगों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रति जागरूक भी किया गया।
शिविर के सफल संचालन के लिए घर-घर जाकर लोगों को दी गई जानकारी :
जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ मुनाज़िम ने बताया, शिविर का लाभ अधिकाधिक लोगों को मिल सके, इसको लेकर संबंधित क्षेत्र की एएनएम और आशा कार्यकर्ता द्वारा संयुक्त रूप से अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को शिविर की जानकारी देकर शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि अधिक से अधिक लोग शिविर में भाग ले सकें और शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके। वहीं, उन्होंने बताया, शिविर में लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो, इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई थी।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज एयरपोर्ट के रनवे का होगा विस्तार,24.70 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 5.45 करोड़ की राशि की मिली स्वीकृतिप्रतिनिधि/ किशनगंज जिले के खगड़ा में स्थित एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार किया जाएगा,जिसके लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।बिहार सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने एयरपोर्ट के रनवे … Read more
- किशोर का अपहरण, कार में बैठा कर ले गया बदमाश , कारवाई में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज एक 18 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। गत 20 मई की देर रात बदमाशों ने उसे फोन कर घर से बुलाया और जबरन … Read more
- बाइक सवार बदमाशों ने इमाम से मोबाइल छीना ,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज बाइक सवार बदमाशों ने मस्जिद में नमाज अदा कर घर वापस जा रहे इमाम से झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। घटना के वक्त चकला निवासी मसरूर आलम … Read more
- पारिवारिक विवाद में महिला को पीटा ,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/किशनगंज पारिवारिक विवाद में महिला की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के मालामाला में घटित घटना के बाद … Read more
- स्कार्पियो ने ऑटो में मारी टक्कर,कई लोग घायलसागर चंद्रा/किशनगंज बहादुरगंज एलआरपी चौक के समीप ओवरटेक करने के क्रम में स्कार्पियो वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार कई लोग घायल हो गए। … Read more
- कटर मशीन के चपेट में आने से युवक घायलसागर चंद्रा/किशनगंज शहर के रूईधासा स्थित निर्माणाधीन मकान में मार्बल लगाने के दौरान कटर मशीन के चपेट में आ जाने से एक युवक का हाथ बुरी तरह से कट गया। … Read more
- KishanganjNews:उड़ते टीन के चपेट में आकर बच्चा घायलसागर चंद्रा/किशनगंज शनिवार शाम अचानक आई आंधी तूफान के कारण एक टीन उड़ कर बच्चे को जा लगा। घटना में बच्चे का नाक बुरी तरह से कट गया। साथ ही … Read more
- बहादुरगंज थाना में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजितकिशनगंज /निशांत किशनगंज में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रविवार को बहादुरगंज थाना में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं शहर के … Read more
- किशनगंज:अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्तरणविजय /पौआखाली: पौआखाली पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर अवैध … Read more
- किशनगंज:पुलिस अधीक्षक ने 49 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला,अपराध नियंत्रण को लेकर किया गया स्थानांतरणप्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त कदम उठाया जा रहा है।इसी क्रम में श्री कुमार के निर्देश पर जिले में अनुसंधान, विधि-व्यवस्था … Read more
- पहाड़कट्टा पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजाइरफान/पहाड़कट्टा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़कट्टा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक … Read more
- शिव मंदिर कमेटी की बैठक में कटरा निर्माण पर चर्चामंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को आगे जारी रखने का निर्णय मनसाही/कटिहार – हफलागंज शिव मंदिर चौक के शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण कार्य को आगे जारी रखते हुए मंदिर … Read more
- पुलिस ने विदेशी शराब किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तारहसनगंज /कटिहार – पुलिस ने शराब विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि गुप्त … Read more
- लापरवाह पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध एसपी सख्त,थानास्तर के 16 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरूकटिहार – जिले में आपराधिक कांडों के निष्पादन में शिथिलता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी … Read more
- मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से अमृतधारा निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का शुभारंभ शाखा सचिव युवा मयंक पुरनमलका के निवास स्थान … Read more
- कटिहार:जिला व्यवहार न्यायालय के नव नियुक्त लिपिकों को मिला दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षणकटिहार कोर्ट – बिहार न्यायिक अकादमी पटना के आदेश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटिहार के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय कटिहार के सैकड़ों नव नियुक्त अपर विभागीय लिपिकों हेतु … Read more
- विद्यालय से मोटर व पंखे की चोरी,जांच में जुटी पुलिसडंडखोरा/ कटिहार। चोर अब विद्यालय को भी नहीं बख्श रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत विद्यालयों में छोटी-मोटी चीजों के गायब होने की घटना आम थी।लेकिन 22.5.2026 की रात उत्क्रमित मध्य … Read more
- बरारी में दीदी के अधिकार केंद्र सह ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र जीविका दीदी के अधिकार केंद्र के तहत ग्राहक सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव नारायण जीविका के प्रबंधक … Read more






















