ओमिक्रोन को देखते स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर टिकी विभाग की निगाहें
सदर अस्पताल के पेडिएट्रिक वार्ड में 40 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की व्यवस्था
चिकित्सा कर्मी एवं पारामेडिकल कर्मी 24 घंटे रहेंगे तैनात
विदेश से लौटने वाले सभी व्यक्तियों की जांच
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। संक्रमण के इस नए वैरिएंट की रोकथाम के संबंध में जिला स्तर पर जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है। जिलों में पहले से बनाए गए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एवं कोविड केयर सेंटर में बेड और उपकरणों की साफ सफाई कर क्रियाशील करने के आदेश दिए गए हैं। ताकि जरूरत पड़ने पर कोराना के मरीजों को भर्ती किया जा सके। इसके साथ ही ओमिक्रोन के प्रबंधन को लेकर भारत सरकार से जारी दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है । साथ ही विदेश से जिला लौटने वाले प्रवासियों की सूची प्रतिदिन प्राप्त हो रही है । सूची के आधार पर चयनित व्यक्तियों से संपर्क कर उनके घर पर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है। विदेश से आने वाले व्यक्ति की आर.टी.पी.सी.आर. जांच करना सुनिश्चित किया जा रहा है ।
वहीं नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की निगाहें सतही स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर टिकी हैं । इसमें हेल्थ वेलनेस सेंटर की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं की एएनसी की सेवाएं, डिलवरी प्वाइंट सहित अन्य जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध है। हेल्थ वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार जिला व प्रखंड स्तरीय चिकित्सकीय संस्थानों पर मरीजों के दबाव को कम करने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रशाद ने बताया जिले में 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। जहां 10 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉ की तैनाती की गयी है। वहीं 03 वेलनेस सेंटर में सामुदायिक स्वाथ्य पदाधिकारी हैं । इससे नए वैरिएंट ओमिक्रोन की संभावना को कम करने में मदद मिलेगी। इसका संचालन फिर से शुरू होने पर डायबिटीज, हाइपरटेंशन व टीबी जैसे रोगों की ससमय जांच कर इसका समुचित इलाज संभव हो सकेगा। यहाँ सुविधा उपलब्ध कराने के लिये ई संजीवनी के माध्यम से ओपीडी सेवाएं उपलब्ध करायी गयी हैं।
पेडिएट्रिक वार्ड में 40 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की व्यवस्था-
सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रसाद ने बताया कि सदर अस्पताल में नव निर्मित चाइल्ड फैंडली डेडिकेटड पेडिएट्रिक वार्ड में 40 बेड पूरी तरह से वातानुकूलित एवं पाइपलाइन ऑक्सीजन युक्त है। उन्होंने बताया बच्चा वार्ड का निर्माण चाइल्ड फ्रेंडली डेडिकेटड पेडिएट्रिक वार्ड की तर्ज पर कराया गया है। जिसमें इंटेंसिव केयर यूनिट की भी व्यवस्था रहेगी। वेंटिलेटर तथा अन्य आधुनिक तकनीकी सहायता से यहां जिलेवासियों का इलाज किया जाएगा। जिसमें 02 से 05 वर्ष के बच्चों के उपचार को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सदर अस्पताल में एस एन सीयू भी कार्यरत है। जहां 0 से 02 माह के नवजात शिशु की गंभीर स्थिति में इलाज किया जाता है।
संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पूर्व तैयारी को लेकर निर्देश दिया गया
सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रसाद ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जिले में जिस प्रकार संक्रमण की पहली एवं दूसरी लहर का डट कर सामना किया गया है, ठीक उसी प्रकार आने वाले समय में संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उसके लिए स्वास्थ्य सुविधा को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने को जिले के सातों प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। जिसमें कोविड -19 की टेस्टिंग, ट्रीटमेंट एवं वैक्सीनेशन के कार्यों के अलावा पीएचसी में कम से कम 10 बच्चों वाला बेड तथा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का दिशा निर्देश दिया गया है ।
चिकित्सा कर्मी एवं पारामेडिकल कर्मी 24 घंटे रहेंगे तैनात-
सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रसाद ने बताया संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में नव निर्मित वार्ड में चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गयी है, जो रोस्टर के अनुसार चौबीसों घंटे रहकर कार्य करेंगे। साथ ही डॉक्टर ड्यूटी रूम् , कंट्रोल रूम् , ऑक्सीजन रूम् व हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है। वार्ड में चिकित्सीय सेवा प्रदान करने को डॉक्टर और सपोर्टिंग पारा मेडिकल स्टॉफ को चिह्नित करते हुए लगाया गया है।
बच्चों को कोविड- 19 से संक्रमित होने से बचायें।
सिविल सर्जन डॉ सुरेश प्रसाद ने बताया कि बच्चे जिनकी आयु अभी कम है उनको आगे भी स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक है कि वे कोविड- 19 के वायरस से संक्रमित न होने पायें। इन्हें अभी से मास्क पहनने, दो गज की शारीरिक दूरी बनाये रखने एवं हाथों को बार-बार धोने की आदतों को अपनाने की सलाह दी । यह अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आगे भी इन आदतों का पालन करना पड़ेगा, अभी कोविड- 19 खत्म नहीं हुआ है। एक भी संक्रमित व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर सकता है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर कोचाधामन थाना में शपथ, जागरूकता रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम एसपी के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में कोचाधामन थाने में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा नशा मुक्त समाज के निर्माण को लेकर शपथ लिया गया। … Read more
- KatiharNews:मोहर्रम के अवसर पर धुमधाम से निकाला गया ताजिया जूलूस, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजामप्रशासन के देखरेख में आखाडा के खलीफा ने जूलूस निकाला कटिहार ग्रामीण – जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मोहर्रम का पर्व परंपरागत भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। … Read more
- कटिहार:सांसद ने किया हाई मास्ट एलईडी लाइट का उद्घाटनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफला मखदुमपुर हाट एवं अंबेडकर चौक हफ़लागंज में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद तारिक अनवर के द्वारा अनुशंसित 16 मीटर हाई … Read more
- पीएचसी के सामने ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठपअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। … Read more
- सांसद तारिक अनवर ने सुनी ग्रामीणों की समस्या,निदान का दिया भरोसामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या नौ हफलागंज कार्तिक स्थान चौक में विवाह भवन एवं हाई मास्ट एलईडी लाईट लगाने की मांग स्थानीय ग्रामीण सहित सिरनिया पश्चिम … Read more
- एनएच-31 पर पिकअप के खराब होने से लगा घंटों जाम, यात्री परेशानकुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर कुरसेला चौक के समीप शुक्रवार को एक ओवरलोड पिकअप वाहन के अचानक खराब हो जाने से करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सड़क … Read more
- बेटियों को पढ़ाइए,शादी की चिंता मत कीजिए”सम्मान समारोह में भावुक हुईं बीपीएससी में सफल ऐश्वरीसमाज के तानों के बीच माता-पिता ने किया विश्वास उसी बेटी ने बढ़ाया पूरे बारसोई का मान बारसोई /कटिहार – 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती … Read more
- 20 लाख से अधिक का कर्ज लेकर फरार 10 ऋणधारकों पर शिकंजागैरजमानती वारंट जारी कोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित इंडियन बैंक की रामपुर शाखा से ऋण लेकर बकाया नहीं चुकाने वाले 10 खाताधारकों पर बैंक ने शिकंजा कसना शुरू … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच डिग्निटी किट व सहायता राशि का वितरणमनिहारी /कटिहार – प्रखंड के नवाबगंज बालू टोला वार्ड संख्या-09 में गुरुवार को खाना बनाने के दौरान अचानक आग लगने से दो परिवारों के घर जलकर राख हो गए। आग लगने के … Read more
- मनसाही में शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाममनसाही/कटिहार -मनसाही परिक्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इस अवसर पर विभिन्न खलीफाओं के द्वारा अपने-अपने गांव के इमामबाड़ा से मुहर्रम जुलूस निकाला गया जो विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते … Read more
- KatiharNews:शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,मुसापुर कर्बला में उमड़ी आस्था की भीड़कोढा / कटिहार- प्रखंड क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रखंड के मुसापुर चौक स्थित कर्बला मैदान में विभिन्न पंचायतों एवं कोढ़ा … Read more
- दूसरी पत्नी को घर लाया पति, पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर मांगा न्यायकिशनगंज/सागर चंद्रा युवक ने दूसरी शादी कर पहली पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना से आहत महिला न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंची। टाउन थाने में … Read more
- टेढ़ागाछ में मुहर्रम पर फुलबारी मजार पर लगा मेला, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतबकिशनगंज /टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर ऐतिहासिक फुलबारी मजार पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए … Read more
- किशनगंज नप अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने की शिकायत दर्ज कराईकिशनगंज/सागर चंद्रा नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट किये जाने मामले में गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की है। घटना से आहत नप अध्यक्ष ने बार-बार भ्रामक प्रचार-प्रसार कर उनकी … Read more
- इलाज कराने किशनगंज पहुंचा अररिया का युवक लापतासागर चंद्रा/ किशनगंज स्थानीय एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अपने परिजन के साथ इलाज कराने पहुंचे अररिया निवासी मानसिक रूप से बीमार युवक के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी … Read more
- किराना दुकान से हजारों की चोरी, तीन ताले तोड़कर ले गए नकदी,व्यापारियों में दहशतपौआखाली/प्रतिनिधि जिले के पौआखाली नगर बाजार में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार अहले सुबह इमामबाड़ा चौक के समीप स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने … Read more
- बहादुरगंज में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम,भाईचारे की मिसाल बनी ताजिया व अखाड़ा परंपरानिसार अहमद/बहादुरगंज (किशनगंज): बहादुरगंज में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीर अली … Read more
- एसएसबी बीओपी फतेहपुर ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपीलविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन फतेहपुर के जवानों एवं फतेहपुर पुलिस वह नेपाल पुलिस फोर्स के द्वारा संयुक्त रूप से मादक द्रव्यों के … Read more
























