नए स्ट्रेन से बचने के टीकाकरण आवश्यक।
टीका से इनकार वाले के घर घर जाकर दिया गया टीका
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना के सभी स्ट्रेन से बचाव के लिए एकमात्र उपाय कोविड टीकाकरण ही है । वो भी प्रथम डोज के बाद दूसरा डोज़ लिए बिना पूर्ण सुरक्षा संभव नहीं है। कोविड की दूसरी डोज़ के बाद ही शरीर में एंटीबॉडी का निर्माण होता है। तब शरीर कोरोना से लड़ने के लिए तैयार होता है । कोरोना का टीका जिले के सभी व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।जिलाधिकारी डॉ अदित्य प्रकाश ने 04 दिसम्बर को आयोजित अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इसके लिये टीकाकरण की मुहिम में जुटे तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं। सामूहिक प्रयास से ही बेहतर नतीजे हासिल किये जा सकते हैं। अभी संक्रमण के फैलाव का खतरा बरकरार है। खासकर नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। जिन्होंने किसी कारण अब तक कोरोना का टीका नहीं लिया है प्राथमिकता के आधार पर टीका लगायें। इस वैश्विक महामारी से आम जनमानस को निजात दिलाने का यही एक उपाय है। संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले के आखिरी व्यक्ति के टीकाकृत होने तक हमें अपना प्रयास जारी रखना होगा। ताकि इस महामारी को करारी शिकस्त दी जा सके।वहीं 04 दिसम्बर को हुए विशेष अभियान में टीकाकरण से वंचित 12 हजार से अधिक लोगों ने अपने निकटतम टीकाकरण केंद्र जाकर टीकाकरण करवा कर खुद को सुरक्षित किया है । टीकाकरण के लिए कुल लक्षित 11 लाख 18 हजार 29 आबादी में से अब तक कुल 08 लाख 6 हजार 259 लोगों का टीकाकरण हो चुका है । जिसमें 3 लाख 70 हजार 995 लोग अपनी दूसरी डोज़ ले चुके हैं।
टीका से इनकार वाले के घर घर जाकर दिया गया टीका –
जिल प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि हर घर दस्तक अभियान के दौरान कुछ ऐसे भी लोग मिले, जिन्होंने टीका लेने से इनकार कर दिया। अब उनके घर घर मोटरसाइकिल से जाकर समझाकर कोरोना का टीका दिलवाया जा रहा है। इसी सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और केयर इंडिया , यूनिसेफ एवं अन्य सहयोगी संस्था ने आगे बढ़कर ऐसे लोगों को टीका के महत्व समझाने का काम किया। कुछ बुजुर्ग महिलाएं टीका लेने से डर रही थीं। उन्हें जब अधिकारियों ने समझाया तो आखिरकार वे लोग तैयार हो गईं।
नए स्ट्रेन से बचने के लिए टीकाकरण आवश्यक –
जिल प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि देश में नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन ने दस्तक दे दी है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कई परिवारों ने खुद व दूसरों की सुरक्षा के लिए कोरोना की संपूर्ण डोज ले ली है। टीका का सुरक्षा कवच होने के बावजूद लोगों को मास्क पहनने की आदत हो गई है। जिले में टीकाकरण के साथ साथ कोविड टेस्टिंग के प्रति भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ज़िले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिले से बाहर रहने वाले अपने घर परिवार के पास वापस आते हैं, उस दौरान जिले के सभी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर कोविड-19 जांच अतिआवश्यक है। साथ ही जिन्होंने टीका नहीं लिया है, उन्हें वैक्सीनेशन की सुविधा प्रदान की जाए। इस दौरान किसी व्यक्ति के संक्रमित होने की पुष्टि होने पर विभागीय प्रोटोकॉल का अनुपालन किया जाए। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना बहुत आवश्यक है। वह भी तब तक जब तक यह संक्रमण पूरी तरह खत्म ना हो जाए। इसलिए आवश्यक होने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकलें। घर से बाहर निकलने के दौरान संयम बरतें व भीड़-भाड़ से बचें।
दिन भर कार्यरत रहा प्रखंडों में बनाया गया वार रूम :
डीपीएम स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न नए तरीके का उपयोग किया जा रहा है। टीकाकरण के दूसरे डोज के लिए लोगों को सूचित करने के लिए सभी प्रखंडों में वार रूम दिन भर कार्यरत रहा । जहां से पहले डोज लगा चुके उन सभी लोगों को फोन पर सूचना दी जा रही है जिसका दूसरा डोज लेने का समय हो चुका है।वार रूम का निरीक्षण स्वयं जिला कार्यक्रम समन्वयक विस्वजीत कुमार ने किया उन्होंने बताया कि प्रतिदिन टीका से वंचित लोगों को फोन कर उन्हें दूसरे डोज का टीका लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- रेणु गांव पहुंचे जिलाधिकारी, ऐतिहासिक स्मृतियों का किया अवलोकनअररिया /अरुण कुमार जिला पदाधिकारी विनोद दूहन शनिवार को अररिया जिले रेणु गांव पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध साहित्यकार पद्मश्री फणीश्वर नाथ रेणु के पैतृक आवास का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी ने … Read more
- अररिया में पुलिस ने बड़े साइबर ठग गिरोह का किया भंडाफोड़,तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों की ठगी का खुलासाअररिया/अरुण कुमार अररिया जिले में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि, दिनांक … Read more
- बाल विवाह के खिलाफ जिला प्रशासन की हुंकार,डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता प्रभातफेरीकटिहार – जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए शनिवार को जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त रहने का संदेश दिया है। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के … Read more
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन,पीएम मोदी ने कहा ..नारी सब भूल जाती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलतीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया ।उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया।नारी शक्ति वंदन अधिनियम … Read more
- ऐतिहासिक धरोहर को डिजिटल रूप देने की पहल,गुरुद्वारा पहुंचे जिला पदाधिकारीबरारी /कटिहार – जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी ने बरारी प्रखंड के सरदार नगर लक्ष्मीपुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर ऐतिहासिक गुरुद्वारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा परिसर के डिजिटलीकरण कार्यों की प्रगति … Read more
- कटिहार:न्यूनतम शुल्क देकर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा ले सकेंगें आमजन – कार्यपालक पदाधिकारीमनिहारी /कटिहार – समुचित देखरेख व प्रबंधन के साथ बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय की सुविधा का लाभ आमजन न्यूनमत राशि खर्चकर उठा सकेगें। उक्त जानकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनिहारी अरविंद पासवान ने दी … Read more
- जनता दरबार में जमीन विवाद के मामलों की सुनवाई, 4 मामलों का निष्पादनबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद बहादुरगंज के स्थानीय अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचल क्षेत्र से जुड़े जमीन विवाद के कुल 28 पुराने मामलों के साथ-साथ 4 … Read more
- भीषण अग्निकांड में चार घर राख,लाखों की क्षतिपोठिया/किशनगंज: पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत फर्राबाड़ी गांव में शुक्रवार देर रात करीब दो बजे भीषण आग ने ऐसा तांडव मचाया कि चार टीन के घर पलक झपकते ही राख हो गए। गहरी … Read more
- पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा यू.जी. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम किया गया जारीसीबीसीएस यू.जी. (बीए, बीएससी एवं बीकॉम) प्रथम सेमेस्टर, दिसंबर 2025, परीक्षा निर्धारित तिथियों में दोनों पालियों में होगी पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के परीक्षा विभाग द्वारा स्नातक (यू.जी.) CBCS प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2025 सत्र 2025–29) … Read more
- कटिहार:डीएम-एसपी ने वेयर हाउस में इवीएम वीवीपैट का लिया जायजाकटिहार – सदर मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी पहुंचे। दोनों पदाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से इवीएम वीवीपैट, वेयर हाउस एवं गार्ड रूम का निरीक्षण … Read more
- जीआर राशि दिलाने के एवज में अवैध वसूली के आरोप में उप मुखिया गिरफ्तारकुमारीपुर पंचायत के उपमुखिया गणेश पासवान को गिरफ्तार कर निगरानी कोर्ट भागलपुर को सुपूर्द किया मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड क्षेत्र में गत वर्ष बाढ – बरसात के दौरान व्यापक क्षति हुई थी। इसका … Read more
- बालिका के पुनर्वास को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान के तहत बाल कल्याण समिति की टीम पहुंची उनासोपचगाछी पंचायतकदवा /कटिहार – बाल कल्याण समिति कटिहार प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ प्रखंड के उन्नासोपचगाछी पंचायत पहुंची । समिति अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य अरुण कुमार चौबे एवं लता कुमारी … Read more
- कटिहार को मिली समर स्पेशल ट्रेनों की बड़ी सौगातकटिहार – ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में बड़ी राहत दी है। इस बार कटिहार रेलखंड को प्राथमिकता देते हुए आनंद … Read more
- विद्युत कंरट की चपेट में आने से किसान पति पत्नी की दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामकटिहार ग्रामीण – शनिवार को जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत चिकनी बहियार में कंरट लगने से कृषक दम्पति की दर्दनाक मौत हो गयी। मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल व परिजनों ने जानकारी … Read more
- कटिहार:स्व गणना को लेकर नगर पंचायत कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणमनिहारी /कटिहार – जिला पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में मनिहारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने कार्यालय कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को मोबाईल एप के माध्यम से स्व गणना की तकनीकि पहलुओं … Read more
- मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को विधायक ने किया सम्मानितफलका /कटिहार – प्रखंड के पिरमोकाम पंचायत के दरमाही गांव में मैट्रिक व इंटर में सफल छात्रों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में कोढ़ा विधायक कविता पासवान शामिल रही। मेडल, प्रमाण पत्र … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल में 55 छात्राओं की हुई एनीमिया की जांचमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल मोहनपुर में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्र की अगुवाई में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा एक दिवसीय एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया … Read more
- दो बाईक की टक्कर में एक युवक घायलफलका/ कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। भंगहा कोऑपरेटिव गोदाम के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। एक बाइक चालक गंभीर रूप से … Read more
- नामांकन अभियान के तहत यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा निकाली गई जागरूकता रैलीमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय मोहनपुर में नामांकन अभियान को लेकर यूथ क्लब के छात्र – छात्राओं के द्वारा एक रैली निकाली गई जो विद्यालय के पोषक क्षेत्र बड़ी … Read more
- घर में सो रहे निलंबित होमगार्ड जवान की गला रेतकर हत्या,गांव में दहशत, हिरासत में आरोपीबरारी/कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के कावर पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर झाड़ी टोला में शुक्रवार देर रात एक निलंबित होमगार्ड जवान की घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। … Read more
- मिड डे मील अनियमितता पर फिर जांच,ग्रामीणों ने जताया आक्रोशयूएमएस शिवानंदपुर में उपस्थिति से ज्यादा हाज़री बनाने का खेल 600 बच्चों की उपस्थिति पर 4 डब्बा ही एनजीओ द्वारा खाना बारसोई /कटिहार -बारसोई प्रखंड में मिड डे मील योजना की लगातार मिल रही … Read more


























