कोविड टीकाकरण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए प्रभारी सचिव ने दिये कई जरूरी निर्देश
- शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले के समाहरणालय सभागार में रविवार को सचिव,अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार-सह-प्रभारी सचिव, किशनगंज जिला श्री दिवेश सेहरा की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग की महत्त्वपूर्ण योजनाओं के कार्यान्वयन,उपलब्धि और भावी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में प्रभारी सचिव, किशनगंज जिला श्री दिवेश सेहरा ने जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं खासकर ट्रेसिंग, स्क्रीनिंग, जांच, दवा एवं उपकरणों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वास्थ्य के सभी सूचकांकों पर लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया गया.,इस क्रम में उन्होंने कोरोना संकट के दौर में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किये गये कार्यों की तारिफ करते हुए कहा कि संकट के दौर में स्वास्थ्य कर्मियों ने मानव सेवा की जो मिसाल पेश की है, वो अनुकरणीय है। इसके लिये सभी स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शाहनवाज अहमद नियाजी , सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मंजूर आलम , जिला कार्यक्रम प्रबंन्धक डॉ. मुनाज़िम, जिला समन्वयक विस्वजित कुमार , केयर के प्रशुनजीत प्रमाणिक आदि उपस्थित रहे।
शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया की जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे समाप्त होने लगी है।जिस कारण अब नये मामलों का मिलना लगभग शून्य के बराबर हो गया है। वहीं सक्रिय मामलों की बात करें तो मात्र 06 ही हैं। इस साल 16 जनवरी से संचालित अभियान के तहत कुल 10.82 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। बीते 28 नवम्बर तक जिले में 7.92 लाख लोगों को टीका का पहला व 2.89 लाख लोगों को कोरोना टीका का दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में अभी तक 7909 हेल्थ केयर वर्करों ने पहला डोज तो 7904 ने दूसरा डोज ले लिया है।
वहीं फ्रंट लाइन वर्करों की बात की जाए तो 10115 ने पहला तो 9408 ने दूसरा डोज़ ले लिया है। इसी तरह 18 से 44 आयुवर्ग के 482737 युवाओं ने पहला डोज लिया है जबकिं 149114 युवाओं ने टीके का दूसरा डोज़ ले लिया है। वहीं 45 से 60 आयुवर्ग के 670120 लाभार्थियों ने पहला तो 223919 ने दूसरा डोज ले लिया है। अब अधिकांश लोगों का दूसरा डोज लेने का समय नजदीक आता जा रहा है। हालांकि अब जिलेवासियों में टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह से कोई भ्रम या भय व्याप्त नहीं है। जिसमें जिले के 10,98,575 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण माह दिसम्बर तक करने के लक्ष्य प्राप्त करने को टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि तमाम शंकाओं को दरकिनार करते हुए लोगों ने टीकाकरण के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया।
माह दिसंबर तक शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने समीक्षा बैठक में बताया कि टीकाकरण के विशेष अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें जिले के शतप्रतिशत व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण माह दिसम्बर तक करने के लक्ष्य प्राप्त करने को टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि तमाम शंकाओं को दरकिनार करते हुए लोगों ने टीकाकरण के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया।
हर घर दस्तक अभियान में भ्रांतियां को दूर टिका दिया जा रहा है :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन समीक्षा बैठक में बताया जिले में टीकाकरण के प्रति समाज में शहरी क्षेत्र के अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की कमी एवं जागरूकता की कमी के कारण भ्रांतियां अधिक हैं। इन भ्रांतियों को रिफ्यूजल रिस्पोंस टीम के द्वारा दूर किया जा रहा है । उन्होंने बताया टीकाकरण अभियान की शुरुआत से कुछ लोगों में यह भ्रांतियां थी कि टीका लगवाने के बाद लोग संक्रमित हो जाते हैं,बुखार आ जाएगा, बीमार पड़ जाएंगे, वैक्सीन के जरिए शरीर में कोरोना वायरस डाला जाता है, टीका लगने से कोरोना हो जाता है। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण की राह में कुछ इस तरह के अफवाह और भ्रांतियों का फैलाव हुआ है जो अभियान की राह में रोड़ा बन रहे हैं। इस जाल को जागरूकता के हथियार से विभाग द्वारा काटने का प्रयास किया जा रहा है ।उन्होंने बताया की जिलापदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के दिशानिर्देश पर प्रखंडवार संचालित अभियान की निगरानी व अनुश्रवण के लिये वरीय स्वास्थ्य अधिकारी बहाल किये गये है । प्रखंड स्तर पर स्थानीय बीडीओ को अभियान की मॉनिटरिंग का जिम्मा सौंपा गया है । वहीं जिलाधिकारी अभियान से जुड़ी तमाम गतिविधिवयों पर नजर बनाये हुए है । इस दौरान यूनिसेफ, केयर, डब्ल्यूएचओ सहित अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि भी क्षेत्र में लोगों को समझा कर टीकाकरण के लिये राजी करने के प्रयास में जुटे है साथ ही प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन … Read more

























