बिहार /पटना
सीएम नीतीश कुमार ने आज एन०टी०पी०सी० बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-1 की इकाई-1 (660) मेगावाट) का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने एन०टी०पी०सी० बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी किया ।निरीक्षण के क्रम मुख्यमंत्री के समक्ष एन0टी०पी०सी० बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। मुख्यमंत्री ने एन०टी०पी०सी० बाढ़ प्रांगण में पौधारोपण भी किया। लोकार्पण के अवसर पर एन0टी०पी०सी० बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट प्रांगण स्थित क्रिकेट मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच पर एन0टी0पी0सी0 परिवार की तरफ से मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए मैं केंद्रीय मंत्री श्री आर०के० सिंह जी का और एन०टी०पी०सी० को विशेष तौर पर धन्यवाद देता हूं।सीएम ने कहा नई पीढ़ी के लोगों को यह जानना चाहिए कि इसे बनाने में कितनी मेहनत करनी पड़ी है और किस-किस प्रकार की बाधाएं उत्पन्न हुई थीं। उन्होंने कहा कि इस इलाके के लोगों ने मुझे 1989 से 5 बार एम०पी० बनाया है। यह मेरा पुराना चुनावी क्षेत्र है। एक बार फिर से हम इस पूरे इलाके में घूमेंगे। कोरोना के कारण कहीं जाना संभव नहीं था। जब तक जीवन है हम यहां के लोगों को कभी नहीं भूलेंगे। जब तक काम करने का मौका मिलेगा आपकी हर जरूरतों को पूरा करेंगे। आज फिर से पुराने क्षेत्र आकर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1998 में श्रद्धेय अटल जी की सरकार में मुझे रेल मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला था। केंद्रीय मंत्री के रुप में जो भी संभव था मैंने यहां के लिए किया उस समय रंगराजन कुमार मंगलम जी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री थे जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्वर्गीय रंगराजन कुमार मंगलम अपने इलाके में रेल से संबंधित 5 कार्यों को लेकर मुझसे मिले थे। मैंने उनके सभी कामों का सेंक्शन कर दिया था। कुछ दिनों के बाद जब उनसे पुनः मुलाकात हुई तो उन्होंने कहा कि हम आपके यहां थर्मल पावर प्लांट लगाना चाहते हैं। जगह चिन्हित कर बता दीजिए तब हमने उनसे कहा था कि पटना से 20 किलोमीटर आगे जाकर 100 किलोमीटर तक अपनी टीम भेजकर जहां उपयुक्त लगे जगह का चयन कर लीजिए। टीम के लोगों ने जगह देखने के बाद बाढ़ में पावर प्रोजेक्ट लगाना तय किया। वर्ष 1998-99 में इस जगह का चयन हुआ। उसके बाद यहां 660 मेगावाट की 3 यूनिट लगाने का ऊर्जा विभाग ने निर्णय किया। उन्होंने कहा कि बिहार में 12 फरवरी 1999 से राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था। उस समय यहां के राज्यपाल सुंदर सिंह भंडारी थे।
सीएम ने कहा हमने तत्कालीन राज्यपाल श्री भंडारी से मिलकर यहां के कृषि फॉर्म की 25 एकड़ जमीन को एन०टी०पी०सी० को ट्रांसफर करने का अनुरोध किया। उन्होंने 24 घंटे के अंदर जमीन को एन0टी०पी०सी० को ट्रांसफर कर दिया। 6 मार्च 1999 को बाढ़ थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। यह देश का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम काफी तेजी से किया गया। शुरू में एक गांव के लोग यहां बिजली घर बनाने का विरोध कर रहे थे। सालिम अली प्राकृतिक पक्षी विज्ञान केंद्र ने भी वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी थी कि यहां पक्षी अभ्यारण्य है। तत्कालीन वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री टी०आर० बालू साहब से मुलाकात कर हमने कहा कि यह टाल का इलाका है और यहां 10 लाख की आबादी है। बरसात को छोड़कर बाकी समय में लोग यहां खेती करते हैं। हमने एक-एक डिटेल उनके समक्ष रखा। उस डिटेल के आधार पर प्रस्ताव तैयार किया गया। तब जाकर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से इसकी अनुमति मिली। उसके बाद इसका टेंडर हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 नवंबर को 680 मेगावाट की तीन यूनिट में से एक यूनिट ने काम करना शुरु कर दिया है। आज इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ है। अगले साल दूसरे यूनिट का जबकि उसके अगले साल तीसरे यूनिट का भी शुभारंभ कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज हमने जाकर देखा है कि 680 मेगावाट की जगह 678 मेगावाट यूनिट का उत्पादन हो रहा है, यह काफी खुशी की बात है। इसके लिए पूरे एन०टी०पी०सी० परिवार और विशेष तौर पर श्री आर०के० सिंह जी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि शुरु में कुछ लोगों ने अफवाह फैलायी कि पहले औरंगाबाद में बिजली घर बनाना तय हुआ था जिसे अब बाढ़ में बनाया जा रहा है। जब केंद्रीय रेल मंत्री था तो हमने औरंगाबाद में 1000 मेगावाट यूनिट का पावर स्टेशन बनाने का निर्णय लिया था। वर्ष में बिहार सरकार की तरफ से भी हमलोगों 2012 ने 660 मेगावाट की तीन यूनिट एन0टी0पी0सी0 के साथ समझौता 50-50 के आधार पर कर औरंगाबाद में लगाने का निश्चय किया ।
सीएम ने कहा हमलोगों ने बाद में बिहार सरकार की तरफ से इसे एन0टी०पी०सी० को ट्रांसफर कर दिया। बिहार में एन0टी०पी०सी० की तरफ से 7300 मेगावाट का पावर प्लांट लग गया है। वर्ष 2005 में मात्र 700 मेगावाट बिजली की खपत थी। हमलोगों ने हर घर बिजली पहुंचाने का निर्णय लिया जिसे अब केंद्र सरकार ने भी एडॉप्ट कर लिया है। अब 6600 मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दुष्प्रचार करने में लगे रहते हैं। दुष्प्रचार करने वाले लोगों को यह बताना चाहिए कि उनके राजपाट में बिहार में बिजली की कितनी खपत थी। हमलोगों ने वर्ष 2018 के दिसंबर माह तक हर घर बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसे दो माह पूर्व ही पूरा कर लिया गया। अक्टूबर 2018 में ही हर इच्छुक व्यक्ति तक बिजली पहुंचा दी गई। बिजली बिल पर कुछ लोग हमलोग अनुदान भी दे रहे हैं। बिहार में विकास के जो कार्य हुए हैं उसकी जानकारी हर लोगों तक पहुंचनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री आर०के० सिंह जी ने यहां कह दिया है कि एन0टी०पी०सी० की तरफ से बिहार में बिजली का उत्पादन इतना अधिक किया जायेगा कि राज्य सरकार को किसी प्राइवेट कंपनी से बिजली की खरीद नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि सांसद श्री ललन बाबू ने भी सभी राज्यों को एक रेट पर बिजली देने की बात कही है। ऐसा होने से बिजली की दरों में और कमी आयेगी। उन्होंने कहा कि 15 साल राजपाट चलाने का जिनको मौका मिला, उन लोगों ने बिहार के लिए क्या किया। उस समय बिहार में सड़के टूटी हुई थीं और बिजली गुल थी। आज हर क्षेत्र विकास का कार्य हो रहा है। श्री आर0के0 सिंह जी बिहार के हैं तो जो भी जरुरतें यहां की होंगी वे पूरा करेंगे इनको मैं धन्यवाद देता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को भी मैं धन्यवाद देता हूं कि वे सभी चीजों के बारे में सोचते हैं। लोकार्पण समारोह को केंद्रीय मंत्री विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा श्री आर०के० सिंह, सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और एन0टी०पी०सी० के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री गुरदीप सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञान विधान पार्षद श्री नीरज कुमार, सचिव ऊर्जा, भारत सरकार श्री आलोक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री चंचल कुमार, सचिव ऊर्जा बिहार श्री संजीव हंस, निदेशक परियोजना एन०टी०पी०सी० श्री उज्ज्वल क्रांति भट्टाचार्य, जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं एन0टी०पी०सी० परिवार से जुड़े अन्य अधिकारीगण / अभियंतागण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- पुलिस सभागार में एसपी ने थानाध्यक्षों के साथ की क्राइम मीटिंगपर्व त्योहार को लेकर सतर्कता बरते जाने का दिया निर्देशकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस सभागार परिसर में गुरुवार को को एसपी संतोष कुमार ने थानाध्यक्षों के साथ क्राइम बैठक आयोजित की। बैठक करीब डेढ़ बजे शुरू हुई जो देर शाम तक चली।एसपी श्री … Read more
- राजमिस्त्रियों को भूकंपरोधी भवन निर्माण का दिया गया प्रशिक्षणप्राणपुर/कटिहार – बिहार सरकार एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बीएसडीएमए के तत्वाधान में प्रखंड मुख्यालय के प्राणपुर सभागार में भूकंपरोधी भवन निर्माण हेतु10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया … Read more
- संघर्ष से शिखर तक:फलका के लाल सन्नी राज सन्नी का आईएएस बनने पर भव्य अभिनंदनफलका /कटिहार – फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत स्थित फुलडोभी गांव के साधारण किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में अपने प्रथम प्रयास में … Read more
- कटिहार:प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का बीईओ ने किया औचक निरीक्षणस्टूडेंट की उपस्थिति कम रहने पर बिफरे बीईओ आजमनगर /कटिहार – स्थानीय बाजार के निकट स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहम्मद मुमताज आलम ने की। विद्यालय … Read more
- मुर्गा फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे -77 की जामफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के बरेटा कोशकीपुर टोला गांव समीप मुर्गी फॉर्म से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर करीब एक घंटे के लिए स्टेट हाइवे-77 पर … Read more
- प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का हुआ शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड के क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय छोटी बथना मूसहरी टोला एवं प्राथमिक विद्यालय बीच चित्तौड़िया सहित विभिन्न विद्यालय में अध्यनरत छात्र – छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन का … Read more
- काशलता शिव मंदिर में श्री श्री 108 अष्टयाम का आयोजन, 48 घंटे का अखंड संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुनकी मुसहरा पंचायत स्थित काशलता शिव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 अष्टयाम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 48 … Read more
- आग लगने से एक दर्जन घर जलकर राख,लाखो का हुआ नुकसानमनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के वार्ड संख्या चार रेलवे मैदान के निकट गुरूवार की अहले सुबह आग लगने से ग्यारह परिवार के घर जल गये। आग लगने … Read more
- दूध से लदी बोलोरो पिकअप और बाइक में हुई टक्कर,बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायलफलका /कटिहार – थाना क्षेत्र में कुरसेला से फारबिसगंज जाने वाली स्टेट हाईवे 77 पर तेज रफ्तार से आ रही लगभग सुबह 11 बजे गुरुवार को कुरसेला की ओर से आ रही … Read more
- मनिहारी में 23 मार्च से भागवत कथा का आयोजन ,बहेगी भक्ति धारामनिहारी /कटिहार – नगर क्षेत्र स्थित हाई स्कूल मैदान में 23 मार्च से 30 मार्च तक भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारी जोर-शोर … Read more
- बिहार में कानून का राज स्थापित है-उपमुख्यमंत्रीप्राणपुर/कटिहार-एनडीए की राज्य सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सर्वांगीण विकास को लेकर कृतसंकल्प है।सरकार चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने में विश्वास रखती है।राज्य में कानून … Read more
- किशनगंज जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी रोकने हेतु धावा दल गठितकालाबाजारी करने वाले पर होगी कठोर कार्रवाई किशनगंज/प्रतिनिधि वर्तमान में घरेलू ईंधन संकट को लेकर फैल रही विभिन्न भ्रामक सूचनाओं के संदर्भ में पेट्रोलियम एजेंसियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि राज्य … Read more
- सेप्टिक टैंक में गिरने से युवक की मौत,दो सफाईकर्मी बाल-बाल बचेबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित हाशिमपुर सीज टोला में गुरुवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान एक 35 वर्षीय युवक की … Read more
- शिक्षा,स्वास्थ्य,बिजली एवं सड़कों के विकास में बिहार अग्रणी: सीएम नीतीश कुमारजाति,धर्म और लिंग का भेदभाव किये बना कराया गया समावेशी विकास–सीएम समृद्धि यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा बड़झल्ला नितीश कुमार ने गिनाया बिहार सरकार के काम तो पिछली सरकारों पर … Read more
- किशनगंज:22 लीटर विदेशी शराब के साथ दम्पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अग्रतर कार्यवाही जारीबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत दारुल उलूम चौक के समीप विभिन्न ब्रांड की 22 लीटर विदेशी शराब के साथ बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक पति पत्नी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त किया है। … Read more
- सीएम नीतीश कुमार ने अररिया को दी 546 करोड़ की योजनाओं की सौगातसमृद्धि यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार • 68 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास • फारबिसगंज में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा अररिया / प्रतिनिधि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपनी समृद्धि … Read more
- मिट्टी की कमी से आवास निर्माण व ईंट भट्टों का काम प्रभावितबरारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में मिट्टी नहीं मिलने से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, ट्रैक्टर चालकों और ईंट भट्टा संचालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मिट्टी की किल्लत के … Read more
- कटिहार:सीएम नीतीश के आगमन को लेकर उत्साह,सौगात मिलने की उम्मीदकरेंगे योजनाओं की समीक्षा और जनसंवादतीनगछिया बाजार समिति और प्राणपुर के बडझल्ला में लोकार्पण के साथ करेंगे संवाद कटिहार– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा को लेकर आज 12 मार्च को प्रखंड … Read more
- अग्नि प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरणअमदाबाद /कटिहार -अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित बीच टोला में बीते 2 मार्च को रोजा की इफ्तारी की तैयारी के दौरान लगी आग में सभी प्रभावित परिवारों के बीच … Read more
- रौतारा में पशु तस्करी का भंडाफोड़,17 मवेशियों के साथ तस्कर गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। रौतारा थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक मिनी ट्रक को जब्त … Read more
- सिलीगुड़ी बालुरघाट एवं सिलीगुड़ी बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का हल्दीबाड़ी तक हुआ विस्तारजलपाईगुड़ी में नया ठहराव कटिहार – रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सिलीगुड़ी–बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा सिलीगुड़ी – बामनहाट इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर हल्दीबाड़ी स्टेशन तक संचालित किया … Read more





























