बिहार के कई जिलों में गोल्डन बाबा के ऊपर है मामला दर्ज
अंतरराज्यीय शराब तस्कर की गिरफ्तारी से शराब तस्करी पर लगेगा विराम
किशनगंज पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने पत्रकार वार्ता कर दी जानकारी
किशनगंज पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से शराब के धंधेबाजों में खौफ
किशनगंज /अब्दुल करीम
किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है ।पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कुख्यात शराब तस्कर गोल्डन बाबा उर्फ प्रधान उर्फ शहीद को गिरफ्तार किया है ।मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक, किशनगंज श्री कुमार आशीष द्वारा लगातार समकालीन अभियान चलाकर मद्यनिषेध के कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर निरंतर कार्रवाई करायी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की संध्या गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल का फरार शराब तस्कर शाहिद रजा उर्फ शाहिद प्रधान पे० स्व० मो० अली, सा० धानीगाछ सोनापुर, थाना चोपड़ा, जिला उत्तर दिनाजपुर (पoबंगाल) सोनापुर के आसपास के क्षेत्र में मौजूद है तथा अवैध शराब की खेप को बिहार राज्य में भेजने की फिराक में है।
उक्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, किशनगंज के द्वारा विशेष टीम को अविलब कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त टीम द्वारा बिना किसी विलम्ब के सीमावर्ती क्षेत्र सोनापुर (प०बंगाल) पहुँचकर तकनिकी सहयोग से मुख्य शराब तस्कर शाहिद रजा उर्फ शाहिद प्रधान को देर रात्रि पकड़ लिया गया। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि पूछताछ के कम में उसने बिहार के किशनगंज एवं अन्य जिले के शराब से संबंधित कई कांडों में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है। साथ ही इस अवैध शराब के धंधा में संलिप्त अपने अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया है। इसका नेटवर्क बिहार राज्य होते हुए झारखंड राज्य तक फैला हुआ है। कुख्यात शराब तस्कर शाहिद रजा उर्फ शाहिद प्रधान द्वारा बताये गए अन्य नाम-पता का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एसपी कुमार आशीष ने कहा अन्य जिले से इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।वहीं एसपी कुमार आशीष द्वारा बताया गया कि प्राप्त कुख्यात शराब तस्कर शाहिद रजा उर्फ शाहिद प्रधान द्वारा बिहार की ओर से पश्चिम बंगाल के तरफ जानेवाली वाहनों से इन्ट्री के नाम पर अवैध रूप से रूपये की वसूली का धंधा भी किया जा रहा था। एसपी कुमार आशीष ने कहा निश्चित ही यह जिला पुलिस के लिए बडी सफलता है और नशे के धंधे पर इससे विराम लगेगा । उन्होंने कहा मामले में आगे भी अनुसंधन जारी है ।पत्रकार वार्ता में एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- उर्वरक के संतुलित उपयोग पर जागरूकता अभियान, किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारीकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में मंगलवार को उर्वरक के संतुलित उपयोग को लेकर एक जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम … Read more
- किशनगंज की मिठाई दुकानों में भारी अनियमितता,ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़मिठाई दुकानों की जांच के बाद होगी कारवाई: डीएम दुकानदारों ने खुद माना हुई है चूक महामाया द्वारा साफ सफाई के साथ साथ गुणवत्ता का रखा जा रहा है ध्यान … Read more
- टेढ़ागाछ पुलिस की कार्रवाई, पांच फरार वारंटी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलविजय कुमार साह / किशनगंज किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग कांडों में वांछित पांच आरोपियों को गिरफ्तार … Read more
- औचक निरीक्षण में कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्थाएं परखी गईं, 80% छात्राएं पाई गईं उपस्थितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, टेढ़ागाछ में मंगलवार को प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की … Read more
- KishanganjNews:महिला की हत्या का खुलासा: भैसुर ही निकला मास्टरमाइंड, दो गिरफ्तारमहिला की हत्या का खुलासा पुलिस के द्वारा सफलता पूर्वक कर लिया गया है।मालूम हो कि जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत अर्रा बाड़ी थाना क्षेत्र के बालू बाड़ी में हुए … Read more
- किशनगंज में हाई लेवल बैठक: सीमा सुरक्षा, तस्करी और घुसपैठ पर सख्त निर्देशबिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं डीजीपी विनय कुमार मंगलवार को किशनगंज पहुंचे जहा उन्होंने समाहरणालय में भारत नेपाल क्षेत्र संबंधी मुद्दों पर समीक्षा बैठक की ।आयोजित समीक्षा … Read more
- किशनगंज में इमारत-ए-शरिया की पहल: इमारत पब्लिक स्कूल में दीनी और दुनियावी तालीम का संगमसंवाददाता:अब्दुल करीम किशनगंज में इमारतें शरिया के द्वारा नौनिहालों को दीनी और दुनियावी दोनों तरह की तालीम देने के उद्देश्य से चूड़ी पट्टी कम्युनिटी हॉल के निकट इमारत पब्लिक स्कूल … Read more
- टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में नाराजगीविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित टेढ़ागाछ रेलवे हॉल्ट पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी सामने आई है। प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों के आवागमन … Read more
- नो मेंस लैंड से अतिक्रमण हटाने का आदेश, संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देशसंवाददाता/किशनगंज मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में भारत नेपाल सीमा क्षेत्र से संबंधित मुद्दो पर समीक्षा बैठक का आयोजन मंगलवार को समाहरणालय में किया गया।बैठक में मुख्य सचिव … Read more
- कंटिया पंचायत में पशु बाँझपन निवारण शिविर,78 पशुओं का निःशुल्क उपचारकदवा /कटिहार – आत्मनिर्भर बिहार के ‘सात निश्चय-2’ कार्यक्रम के तहत पशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कदवा प्रखंड के कंटिया पंचायत स्थित कामरु ग्राम … Read more
- बिघोर हाट पैक्स चुनाव में 45.28 फीसदी मतदानदेर रात तक परिणाम की प्रतीक्षाचार पंचायतों में पहले ही निर्विरोध चयन, अब एक सीट पर टिकी सबकी नजर बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद को लेकर सोमवार को बिघोर हाट पंचायत … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को डीएम ने बांटे विद्यारंभ प्रमाण पत्रकटिहार – शिक्षा की नींव मजबूत करने और बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने को लेकर जिला प्रशासन के पहल की सराहना की जा रही है। सोमवार को जिला … Read more
- कटिहार:मर्चेंट एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र सालमारी /कटिहार – सालमारी बाजार में जल जमाव की विकट समस्या का समाधान के लिए मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने सहयोगी के साथ प्राणपुर विधायक निशा सिंह से … Read more
- कटिहार:2025-26 में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने सीमेंट परिवहन को किया तेजकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान रेलवे द्वारा सीमेंट कार्गो के परिवहन और अपने टर्मिनलों पर सीमेंट की लोडिंग और अनलोडिंग में अभूतपूर्व प्रगति हासिल … Read more
- बंगाल विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा, डीएम -एसपी ने लिया चेकपोस्ट का जायजाबंगाल चुनाव को लेकर सीमावर्ती एरिया में बिहार पुलिस ने भी बनाया चेक पोस्ट डीएम,एसपी,एसडीएम ले रहे है जायजा किशनगंज/प्रतिनिधि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर … Read more
- खांसी के पीछे छुपी सच्चाई: “सबा परवीन” की टीबी पर जीत ने बदली सोच और दी नई दिशा100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के बीच उभरी एक सशक्त मिसाल—समय पर जांच ही है जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा जब खांसी सामान्य लगती है, लेकिन भीतर बढ़ रही होती … Read more
- जेडीयू की बैठक में किशनगंज से नेता हुए शामिल,संगठन की मजबूती को लेकर हुई चर्चापोठिया/किशनगंज/राज कुमार जदयू के प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें किशनगंज जिले के जिलाध्यक्ष और सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक ने संगठन को लेकर नई दिशा तय की।पोठिया … Read more
- टेढ़ागाछ में जनगणना 2027 के प्रथम चरण का प्रशिक्षण जारी, 84 कर्मियों को दी जा रही ट्रेनिंगटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय टेढ़ागाछ में भारत की आगामी जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर बदमाश हुआ गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस ने टॉप टेन की सूची में शामिल बदमाश को किया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा गठित टीम ने जिले के टॉप टेन बदमाशों की सूची में … Read more
- बंगाल में सभी सीटों पर जीतेंगे चुनाव :पठानसंवाददाता/ किशनगंज मजलिस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह महाराष्ट्र के पूर्व विधायक वारिस पठान ने किशनगंज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव … Read more
- सांसद और विधायक ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण,व्यवस्था में सुधार को लेकर दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद डॉ जावेद आजाद और सदर विधायक कमरुल हुदा ने सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे और उनके द्वारा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान … Read more
- रेलवे स्टाफ सबोर्डिनेट रेस्ट हाउस में इंप्लॉईज यूनियन के छापामारी से मचा हड़कंपवर्षों से जमे कर्मियों को किया गया बाहर कटिहार – एनएफ रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार के नेतृत्व में वीआईपी गेट स्थित रेलवे के सब-ऑर्डिनेट स्टाफ रेस्टहाउस … Read more
- जेडीयू नेता निशांत कुमार से मिले जदयू के प्रखंड अध्यक्ष,विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चामनसाही/कटिहार – जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार से पटना में मुलाकात किए। इस दौरान जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम … Read more
- कटिहार:नरैहिया में डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन जारीसमेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के +टु धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर नरैहिया के प्रांगण में डिग्री कॉलेज निर्माण की मांग वर्षों से उठाई जा रही है। इसी सिलसिले में … Read more






























