कार्यक्रम में वक्ताओं ने गांधी दर्शन की महत्ता पर डाला प्रकाश
महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
किशनगंज /प्रतिनिधि
आजादी का अमृत महोत्सव एवं महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, किशनगंज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्री मनोज कुमार-।, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज, श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, किशनगंज सहित पैनल अधिवक्तागण श्री अनिन्दो कुमार दास, श्री मधुकर प्रसाद गुप्ता एवं टारजन कुमार दास सहित कई वक्ताओं ने गांधी दर्शन पर अपने-अपने महत्वपूर्ण विचारों को रखा।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज ने इस अवसर पर यह दर्शाया कि महात्मा गॉंधी भारतीय दर्शन की महत्ता को समझते हुए सत्य और अहिंसा के सिद्धांत को प्रस्तुत किया और अपने कर्त्तव्यों द्वारा उस पर खरे उतरे । उन्होंने यह बतलाया कि गॉंधी जी शिक्षा, प्रकृति, वातावरण, स्वच्छता और प्रकृति चिकित्सा पर भी विशेष ध्यान दिये थे । उनका मानना था कि प्रकृति मानव के आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु संपन्न है, परन्तु वह मनुष्य लोभ की पूर्ति नहीं कर सकती है, इस कारण संतुलित विकास किया जाना चाहिए, असंतुलित विकास विनाश का कारण बनता है।
अध्यक्ष ने इस संदर्भ में शक्तिशाली, सक्षम व सभ्य नागरिक बनने हेतु भारतीय दर्शन का सरल सुत्र प्रस्तुत किया, जो सम, दम, श्रद्धा, समाधान, उपरति और तितिक्षा है। सम का तात्पर्य मन का संयम, दम का तात्पर्य इंन्द्रियों का नियंत्रण, श्रद्धा-शास्त्रों व संस्थानों के प्रति निष्ठा, समाधान-मन व चित्त का शोधन, ज्ञान वृद्धि के लिए और उस ज्ञान का वास्तविक प्रयोग करने के लिए। इस संदर्भ में उन्होंने गौतम बुद्ध का उदाहरण दिया, जिन्होंने अंगूली माल दश्यु का हृदय परिवर्तन अहिंसक तरीके से कर दिया। उपरति-फल की चिंता छोड़कर कार्य के उद्देश्यों को सही तरीके से पूर्ण करना। साथ ही विक्षेपकारी (बाधा डालने वाले) कार्य से विरत रहना और तितिक्षा का तात्पर्य शीतोष्ण द्वन्द्व सहने की क्षमता विकसित करना।
यहां पर उन्होंने इसका अर्थ यह बतलाया कि हमें सहनशक्ति भी बढ़ानी चाहिए।इस कार्यक्रम में वैष्णव जन तेने कहिये गान के साथ कार्यकम का शुभआरंभ हुआ था यह गान श्रीमती सविता कुमारी व सुश्री पिंकी कुमारी, व्यवहार न्यायालय कर्मी, किशनगंज एवं सुश्री नमीता सिन्हा, अर्ध विधिक स्वयं सेवक द्वारा किया गया। अधिवक्तागण श्रीमती सोनी कुमारी एवं श्रीमती रचना कुमारी द्वारा महात्मा गॉंधी पर एक कविता सुनायी गयी।
इस कार्यक्रम का संचालन श्री रजनीश रंजन, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, तृतीय, सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, किशनगंज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय, किशनगंज, श्री जितेन्द्र कुमार-।, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम किशनगंज, श्री सुभाष चन्द द्विवेदी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, तृतीय, किशनगंज, श्री श्यामनाथ साह, न्यायिक दण्डाधिकारी, प्रथम श्रेणी, किशनगंज, श्री संदीप साहिल, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, श्री रोहित कुमार गौरव, न्यायिक दण्डाधिकारी, द्वितीय श्रेणी, किशनगंज एवं अधिवक्तागण, पैनेल अधिवक्तागण, अर्ध विधिक स्वयं सेवक व शिक्षकगण वगैरह उपस्थित थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री जितेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, किशनगंज ने किया।
उपरोक्त कार्यक्रम के अतिरिक्त नेशनल उच्च विद्यालय, किशनगंज के सहयोग से अर्ध विधिक स्वयंसेवकों द्वारा गॉंधी जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी भी निकाला गया।
आज की अन्य खबरे पढ़े :
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके … Read more






















