– मेगा कैंप के माध्यम से जिले भर में शतप्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें: जिलाधिकारी
– कोविड टीकाकरण महा-अभियान का आगाज, डीएम ने की अपील
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में गांधी जयंती के अवसर पर कोविड-19 टीकाकरण महा मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जायेगा , इसकी तैयारी का जाएजा लेने के लिए जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इसमे जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी दशहरा पर्व एवं पंचायत निर्वाचन 2021 को देखते हुए राज्य भर में ज्यादा से ज्यादा लोगों का सेकंड डोज का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए ।उन्होंने कहा कि जिले में लोगों को महामारी से सुरक्षा प्रदान करने हेतु ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें। साथ ही, बाहर से आने वाले यात्रियों का भी कोविड जाँच सुनिश्चित किया जाए ।
इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिनांक 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर राज्यव्यापी अभियान के तहत जिले को 50 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। टीकाकरण मामले की बेहतर उपलब्धि को देखते हुए राज्य स्तर से किशनगंज से काफी उम्मीद है और माननीय स्वास्थ्य मंत्री का आगमन किशनगंज में प्रस्तावित है इसलिए लक्ष्य के अनुरूप वैक्सीनेशन कर इसकी एंट्री सुनिश्चित करवाए। किशनगंज के बेहतर उपलब्धि को देखते हुए समय-समय पर जिले को पर्याप्त मात्रा में टीका व अन्य जरूरी सहायता मिलती रही है। उन्होंने बताया अभियान की सफलता को लेकर हर मुमकिन तैयारियों को निर्देश दिया गया है।
जिलाधिकारी ने महाटीकाकरण की गंभीरता के साथ सफलता हेतु कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से जिले भर में शत प्रतिशत टीकाकरण करना सुनिश्चित करें तथा ससमय संबंधित पोर्टल पर प्रविष्टि कराएं।इसमें यदि किसी स्तर से या डाटा इंट्री ऑपरेटर के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके चयनमुक्ति का प्रस्ताव दें। गौरतलब हो कि राज्य स्वास्थ्य समिति एवं जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार गांधी जयंती के अवसर पर एक साथ शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के महाअभियान का आयोजन किया जाना है ।इस मेगावैक्सीनेशन ड्राइव को पूर्णतः सफल बनाने के लिए जिला में 258 वैक्सीनेशन साइट का गठन किया गया है। प्रत्येक साइट पर 18+ के कम से कम 200 लोगों को कोरोना रोधी टीका दिया जाना है,जिसके लिए 277 एएनएम , 256 वेरीफायर तथा 78 पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।
सीएस श्रीनंदन ने कहा कि चयनित सत्रों के पुनर्मूल्यांकन किया गया है। वैसे इलाके जहां अब तक टीकाकरण का प्रतिशत कम रहा है,वहां प्राथमिकता के आधार पर सत्र संचालित किया गया है । पंचायत चुनाव को देखते हुए अभियान में जन प्रतिनिधियों को शामिल नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर सभी प्रखंडों में सघन जागरूकता अभियान संचालित करने का निर्देश दिया गया है। कहा जीविका, आशा, आंगनबाड़ी सेविका सहित शिक्षक, आवास सहायक, विकास मित्र सहित अन्य को जागरूकता अभियान में शामिल किया गया है। टीकाकरण के दौरान एईएफ के बेहतर प्रबंधन सहित सत्र पर लाभुकों के 30 मिनट ठहराव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
कोविड टीकाकरण महा-अभियान का आगाज, डीएम ने की अपील
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने जिलावासियों से अपील किया है कि समाज को कोरोना के तीसरी लहर से सुरक्षित रखने का एक मात्र उपाय टीकाकरण है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए। एक अधूरा दो से टीकाकरण के पूर्ण होने का संदेश विभागीय अधिकारी व कर्मी जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने सामूहिक सहयोग से अभियान के शतप्रतिशत सफल होने का भरोसा दिलाया और इससे समाज का और प्रशासन दोनों को ही लाभ होगा। साथ ही सभी टीकाकर्मी, चिकित्सक, पारामेडिकल स्टाफ तथा आपरेटर, जिला स्वास्थ्य समिति के चिकित्सक एवं कर्मी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, केयर इंडिया, विश्व स्वास्थ्य संगठन व अन्य सहायक संगठनों के प्रतिनिधियों से इस कार्य में अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है|
संलग्न प्रशासनिक और स्वास्थ्य पदाधिकारी गंभीरता के साथ अभियान का करें अनुश्रवण :
डीएम ने सभी प्रखंडों में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव की सफलता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासनिक पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी का टीम गठन कर उनको सतत रूप से मॉनिटरिंग का निर्देश दिया। सभी बीडीओ के निर्देश दिया गया कि प्रखण्ड स्तर के पदाधिकारी कर्मी के साथ बैठक कर उनके दायित्व बोध का स्मरण करवा दें ताकि इस अभियान में अपने लक्ष्य से अधिक टीकाकरण कराया जा सके।
सामूहिक सहयोग से शत-प्रतिशत सफल होगा अभियान :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा अभियान की सफलता के लिये जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं । क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने सामूहिक सहयोग से अभियान के शतप्रतिशत सफल होने का भरोसा दिलाया। अभियान के तहत एक लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य है। इसमें प्राथमिकता के आधार पर दूसरे डोज का टीकाकरण संपन्न कराया जाना है। आयोजित अभियान की सफलता के लिये कई विशेष इंतजाम किये गये हैं। सत्र स्थलों के अतिरिक्त पीएचसी स्तर पर भी ससमय डाटा संधारण का कार्य संपादित करने के लिये डाटा इंट्री ऑपरेटर तैनात किये जायेंगे। इतना ही नहीं आयोजित महाअभियान की सफलता में संलग्न पदाधिकारी, कर्मी, वाहन चालक, वैक्सीनेटर, वेरिफायर को भोजन मद में 150 रुपये की राशि प्रदान किये जाने का इंतजाम किया गया है। गाँधी जयंती के दिन विशेष परिस्थितयों में काम करने के लिये वाहन चालकों को 100 रुपये नगद भुगतान का प्रावधान किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए जाने … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर से … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे विषयों … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित शहीद … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा का आयोजनजनता की समस्याओं का मौके पर हुआ निष्पादन मनिहारी /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में पंचायत विकास दिवस के मौके पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया … Read more
- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का विधायक ने किया उद्घाटनअमदाबाद /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र किशनपुर पंचायत में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजनग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक के नेतृत्व में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न … Read more
- मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं पर बड़ा एक्शनजांच को छह सदस्यीय समिति गठित मनिहारी /कटिहार – नगर विकास एवं आवास विभाग ने मनिहारी नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता के मामलों की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग … Read more
- मनिहारी गंगाघाट पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़,सुविधाओं को लेकर उठे सवालसावन 30 जुलाई से मनिहारी /कटिहार – भगवान शिव का अतिप्रिय सावन मास 30 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। सावन के आगमन के साथ ही मनिहारी के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगाघाट … Read more
- आचार्य श्री भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष का समापन समारोह आयोजितआचार्य श्री भिक्षु ने दिया विशुद्ध अध्यात्म का बोध – मुनि प्रशांत कटिहार – मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनिश्री कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में आचार्य श्री भिक्षु का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष समापन समारोह … Read more
- गुणवत्तापूर्ण मखाना उत्पादन व मूल्य संवर्धन पर किसानों को दिया गया प्रशिक्षणमखाना व इससे बने पौष्टिक, स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रदर्श डीएम के समक्ष प्रस्तुत की जिले में इसकी विक्री केन्द्र खोलने को लेकर डीएओ को दिये निर्देश मखाना से बने राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का स्वाद … Read more
- फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रंगों की बिखरी छटा,120 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला कौशल का परिचय दियाकटिहार – कटिहार मंडल रेल स्थित फणीश्वरनाथ रेणु रेलवे इंस्टीट्यूट में रविवार को नन्हे बच्चों की रचनात्मक प्रतिभाओं का जलवा बिखेरा। हाल ही में जीर्णोद्धार के बाद नवनिर्मित परिसर में आयोजित भव्य चित्रकला प्रतियोगिता … Read more
- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा,तैयार की गई विकास योजनाओं की रूपरेखाकटिहार—जिले के प्राणपुर प्रखंड के बस्तौल पंचायत में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया मो० मोजाहिद आलम की अध्यक्षता में आयोजित … Read more
- विरोध प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं : कमरुल होदासंवाददाता/किशनगंज बहादुरगंज में विरोध प्रदर्शन और हिंसक घटनाओं को लेकर कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन … Read more
- बिहार बंद के दौरान बवाल: तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे गएपटना, संवाददाता। बिहार बंद के दौरान हुए प्रदर्शन, पुलिस से टकराव और हिंसा के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के … Read more
- टेढ़ागाछ के कजलेटा गांव में भीषण अगलगी, दो परिवारों का घर जलकर राखटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कजलेटा, वार्ड संख्या-09 झुनकी मुसहरा में शनिवार देर रात भीषण अगलगी की घटना में दो परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ितों की … Read more
- कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजासागर चंद्रा/ किशनगंज एक कंटेनर चालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गलगलिया के समीप एन एच किनारे खड़े कंटेनर में उसे बेसुध पाया गया। मौके पर पहुंची … Read more
- कागजात फोटो कॉपी कराने के लिए घर से निकली युवती लापता,तलाश में जुटी पुलिससागर चंद्रा/ किशनगंज घर से कागजात फोटो कॉपी कराने निकली युवती के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शुक्रवार को घटित घटना के बाद परिजनों ने खगड़ा हवाई अड्डा वार्ड नंबर … Read more
- नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म, केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटीसागर चंद्रा/ किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ सामुहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। मामले को रफा-दफा करने करने के लिए स्थानीय स्तर पर … Read more
- करंट लगने से बिजली मिस्त्री घायल,अस्पताल में भर्तीसागर चंद्रा/ किशनगंज ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के दौरान करंट लग जाने से एक बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा के समीप घटित घटना के … Read more
- अभियान बसेरा-02 के तहत 21 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा, अंचल कार्यालय में हुआ वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को अभियान बसेरा-02 के तहत पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी शशि कुमार ने 21 लाभुकों को … Read more
- टेढ़ागाछ के 40 केंद्रों पर ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारणटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प, समर्पण’ कार्यक्रम के तहत सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह का शनिवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के करीब 40 केंद्रों पर … Read more
- टेढ़ागाछ पीएचसी में टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण, 24 मरीज हुए लाभान्वितटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) टेढ़ागाछ में शनिवार को टीबी (क्षय रोग) मरीजों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी मरीजों को … Read more






















