26 से 30 सितम्बर तक चलेगा पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान
– 3.43 लाख लक्षित बच्चों को पिलायी जाएगी पोलियो की दवा
अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण का सर्वे भी किया जायेगा :
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में पांच दिन तक चलने वाले पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा शहर के खगड़ा करबला वार्ड संख्या 32 में शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाकर की गई ।यह अभियान 26 सितम्बर से 30 सितम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों मे चलेगा। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा यह दो बूंद बच्चों को पोलियो जैसे गंभीर रोग से बचाएगी। नवजात शिशुओं में विकलांगता होने के प्रमुख लक्षणों में से एक हैं पोलियो, जिससे ग्रसित होने पर शिशु उम्र भर के लिए लाचार हो जाता है। अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सफलतापूर्वक संपन्न करना पहली प्राथमिकता है ।अतः यह हम सब नैतिक जिम्मेदारी है कि अपने और समुदाय के पांच वर्ष से कम आयु के नौनिहालों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये अभियान को सार्थक कर पोलियो को जड़ से खत्म करें।

उन्होंने बताया कि दक्षिण-पूर्व एशिया समेत भारत को 2014 से ही पोलियो मुक्त घोषित किया गया है पर आस-पड़ोस के देश जैसे पाकिस्तान,अफगानिस्तान आदि देश अभी भी पोलियो से ग्रसित हैं। वहां से आने वाले लोगों द्वारा यह भारत में भी फैल सकता है। इसलिए हमें सावधान रहना जरूरी है जिसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिले के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि आपलोग अपने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उन्हें पोलियो की दवा पिलाकर अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।
उद्घाटन के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम , जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ मुनाजिम ,यूनिसेफ के एसएमसी एजाज अफजल , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कश्यप, स्वास्थ प्रशिक्षक राजीव कुमार , पाथ के मो आदिल,वी सी सी एम ज़की अहमद, एवं सिफार के जिला समन्वयक सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
कुल 3 लाख 43 हजार बच्चों के टीकाकरण का है लक्ष्य:
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश प्रशाद ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दौरान जिले के करीब 3 लाख 43 हजार बच्चों को दवा पिलाने के लक्ष्य के आलोक में 22125 बायो वालेंट वैक्सीन प्राप्त किया गया है। घर-घर जाकर दवा पिलाने के लिए जिले में 1052 टीम बनाई गई हैं, जिसके द्वारा कुल 3.64 लाख घरों में भ्रमण किया जाएगा। जिसके लिए कुल 927 हाउस टू हाउस टीम लगाई गई है। चौक-चौराहों पर भी दवा पिलाने के लिए जिले में 90 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। इसके अलावा बासा, ईंट भट्ठों व घुमंतू आबादी वाले क्षेत्रों में भी दवा की पहुंच बनाने के लिए 25 मोबाइल टीम तैयार की गई है। सभी टीम की निगरानी के लिए 315 सुपरवाइजर भी तैयार किए गए हैं। एक सुपरवाइजर द्वारा 3 टीम का निरीक्षण किया जाएगा।
अभियान के दौरान आशा व सेविका घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण का सर्वे भी करेगी
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश प्रशाद ने बताया की पोलियो से जुड़े सभी टिम और विशेष तौर पर आशा कार्यकताओं को यह निर्देश भी दिया गया है की पोलियो पिलाने के दौरान क्षेत्र भ्रमण करते हुये वो उनसभी लाभार्थियों और घरों को चिन्हित करेंगी, जिन्होने अभी भी कोविड टीकाकरण का दूसरा डोज़ नहीं लिया है। ताकि जल्द से जल्द उन्हे टीकाकरण के लिए प्रेरित कर पूरे जिले में कोविड टीका करण के लक्ष्य का शत प्रतिशत पूरा किया जा सके। इसके साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मियों और को अभियान के दौरान कोविड-19 के गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निर्देश दिया है।पोलिया टीकाकरण अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को पूर्व की भांति लगाया गया है,जो अपने पोषक क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के पश्चात घर के मुखिया का नाम ,18 वर्ष से ऊपर वाले कुल लाभार्थी की संख्या ,प्रथम डोज एवं दूसरे डोज लेने वाले सहित अन्य जानकारियां निर्धारित फार्मेट में भरकर विभाग को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उनके ऊपर सौंपी गयी है। पूरे दिन पोलियो एवं कोविड टीकाकरण से संबंधित सर्वे रिपोर्ट शाम में संबंधित पीएचसी में जमा करायी जायेगी।
बस व रेलवे स्टेशन पर टीकाकर्मी रहेंगे तैनात:
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ मुनाज़िम ने बताया कि अभियान के दौरान पांच साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य है। कोई बच्चा इससे वंचित नहीं रहे इसके लिये जरूरी तैयारियां की गयी हैं।अधिक से अधिक बच्चों को इस अभियान से जोड़ने के लिये शहर व गांव के व्यस्त चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित भीड़-भाड़ वाले अन्य जगहों पर टीकाकरण दल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जो बाहर से आने-जाने वाले बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगे।
अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल गाइडलाइन का होगा अनुपालन:
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने बताया कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के दौरान कोविड संक्रमण से बचाव का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कर्मियों द्वारा दवा पिलाने के समय सोशल डिस्टेन्स का पालन किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी तरह से मास्क व ग्लब्स का उपयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज … Read more
- शादी करने का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी करने से किया इंकार, केस दर्जकिशनगंज/सागर चंद्रा पोठिया थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर और शादी करने का झांसा देकर युवक के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लगातार दुष्कर्म किए … Read more
- केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय उत्सव का आयोजनकटिहार – केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद देश का राजनीतिक पारा चढ़ गया है।विरोध अब जीत के जश्न में बदल गया है। कांग्रेस आलाकमान की ओर … Read more
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बातमनसाही/कटिहार – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। कार्यक्रम के दौरान देशहित,सामाजिक जागरूकता,स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी जैसे … Read more
- कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलिकारगिल चौक पर जुटी भीड़ कटिहार– कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर युद्ध में शहीद सेना के वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसको लेकर समाहरणालय से सटे कारगिल चौक पर स्थापित … Read more



























