उत्सव की तरह आयोजित हुआ “मासखमण” का तपोभिनंदन कार्यक्रम
संयोग से तपस्विनी रश्मि मेरे ही परिवार की सदस्या है:-डॉ राजकरण दफ्तरी,अध्यक्ष, नेपाल बिहार झारखंड तेरापंथ सभा
किशनगंज /प्रतिनिधि
एक माह तक निराहार रहकर “मासखमण” के तप के उपलक्ष्य में तपोभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।युवा उद्योगपति सुनील दफ्तरी की धर्मपत्नी रश्मि दफ्तरी के सम्मान में किशनगंज तेरापंथ सभा,तेरापंथ महिलामण्डल,तेरापंथ युवक परिषद की ओर से गुरुवार को स्थानीय तेरापंथ भवन में तप अभिनंदन का आयोजन किया गया।

इस दौरान तपस्विनी रश्मि दफ्तरी को तेरापंथ सभा, नेपाल बिहार सभा,महिलामण्डल, अणुव्रत समिति द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट किया गया साथ ही इस्लामपुर महिलामण्डल द्वारा भी तपस्विनी के तप का अभिनंदन किया गया।
श्रीमती रश्मि दफ्तरी पिछले 27 दिनों से निराहार है।जैन धर्म मे इस तप का बड़ा महत्व है।मासखमण तप के समापन से पूर्व इसका उत्सव के रूप में आयोजन होता है।कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए तपस्विनी रश्मि दफ्तरी को तेरापंथ भवन से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित तेरापन्थ सभा के मंत्री अजय सिंह बैद के निवास से छोटे से जुलूस के रूप में, तेरापंथ भवन तक जैन धर्म के नारों के साथ लाया गया।

इस तपोभिनंदन कार्यक्रम में देश के सुदूर क्षेत्र से आए हुए अनुयायी,समीपवर्ती नेपाल बिहार क्षेत्र के लोग,स्थानीय समाज,और परिवारजन भी शामिल हुए।कार्यक्रम में डॉ सुब्रत प्रसाद,अधिवक्ता सुनील अग्रवाल, मनोज गट्टानी,संजय सिंह,हितेश सरदार, श्रवण सिंघल,पप्पू शर्मा सहित अन्य समुदाय के काफी लोगों ने भी अपनी भागीदारी रखते हुए तपस्विनी रश्मि दफ्तरी के तप की अनुमोदना की।

तपोभिनंदन कार्यक्रम की शुरुआत महिलामण्डल द्वारा मंगलाचरण से हुई।इसके बाद नेपाल बिहार झारखंड सभा अध्यक्ष राज कारण दफ्तरी,किशनगंज सभा अध्यक्ष श्री विमल दफ्तरी,त्रिलोक चंद जैन(दिगम्बर समाज अध्यक्ष)माहेश्वरी समाज अध्यक्ष गोविंद बिहानी,वार्ड पार्षद मनीष जालान,पंडित उत्तम जी महाराज,अग्रवाल समाज अध्यक्ष ललित मित्तल,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बजरंग पारीक,M Y M बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कोठारी
रेडक्रॉस सचिव मिकी साहा,बी जे पी जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,नेपाल बिहार झारखंड सभा महा मंत्री चैन रूप जी दुगड़,महिला मंडल अध्ययक्षा संतोष देवी दुगड़ ने तपोभिनंदन के क्रम में अपने विचार उपस्थित अनुयायियों के समक्ष रखे।
स्थानीय सभा के अभिनंदन पत्र का वाचन मंत्री अजय सिंह बैद ने किया।कार्यक्रम में रत्नी देवी दफ्तरी,मंजू देवी दफ्तरी, विनीता देवी दफ्तरी, प्रतिभा देवी चौरड़िया द्वारा गीतिका की प्रस्तुति की गई तो बच्चों द्वारा नृत्य और नाटक की प्रस्तुति दी गयी।

अन्य तपस्वियों का भी किया गया अभिनन्दन
तेरापंथ सभा द्वारा अन्य तपस्यार्थियो को भी अभिनंदन पत्र भेंट किए गए।जिसमे स्वाति दफ्तरी,रश्मि बैद,सुधा दफ्तरी,शिखा बैद,हर्षा बैद ,देवांश चौरड़िया,चंदा देवी श्यामसुखा के द्वारा पूर्व में किए गए तप का भी अभिनन्दन किया गया।
चातुर्मास में तेरापंथ समाज के अनुयायियों में तपस्या का क्रम चलता रहता है।
इसी क्रम में नेपाल बिहार क्षेत्र के कई तपस्यार्थियो ने इस चातुर्मास में बड़ी संख्या में छोटे बड़े तप किए हैं।किशनगंज में रश्मि दफ्तरी ने बड़ा मनोबल दिखाते हुए “मासखमण” की तपस्या की है,इस लक्ष्य को हासिल करना बहुत बड़ी बात है।
आज की अन्य खबरें पढ़ें:
- होली को लेकर डंडखोरा पुलिस ने निकाला गया फ्लैग मार्चडंडखोरा/कटिहार–होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर डंडखोरा पुलिस की ओर से थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस थाना क्षेत्र … Read more
- अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सड़क को करवाया गया अतिक्रमणमुक्तअवैध रुप से बने दुकानों को हटाकर सड़क को कराया गया अतिक्रमणमुक्त प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेय्र अन्तर्गत एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर अवैध रूप से अवस्थित 44 … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर कमेटी सदस्यों ने पर्यटन विभाग के सचिव को सौंपा ज्ञापन सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर के कमेटी सदस्यों ने सचिव पिंटू यादव के द्वारा बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के सचिव उदयन मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर बाबा गोरखनाथ धाम … Read more
- मनिहारी में विज्ञान का धमाका,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा की चमकमनिहारी /कटिहार – नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। जहां विद्यार्थियों ने अपनी खोजपरक जिज्ञासा और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने … Read more
- होलिका दहन समिति की ओर किया गया स्तंभ रोपण पुजनदेर रात किया गया होलिका दहन कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से 2 मार्च 2026 सोमवार को दिन के 10:30 बजे पूरे विधि विधान के साथ स्तंभ … Read more
- 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की गूंज,’चिन्नी मत हो उदास’ से जागेगा आत्मबल का संदेशकटिहार – आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर कोशी संगम संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रभावशाली नाटक चिन्नी मत हो उदास का भव्य मंचन किया जाएगा। नाटक … Read more
- पोठिया थाना में होली पर्व को लेकर निकला फ्लैग मार्चअसामाजिक तत्वों,शराब के अवैध कारोबार और हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर समेली /कटिहार – आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पोठिया थाना … Read more
- भूमि विवाद में एक एकड़ मक्का को किया गया क्षतिग्रस्तमामले को लेकर थाना में दिया गया आवेदन बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कुड़िया गांव में फसल क्षति एवं जमीन से बेदखल को लेकर बरारी थाना में एक महिला किसान अहिल्या … Read more
- विद्यार्थी परिषद की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजनकटिहार -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की प्रांत सह मंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया किया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली … Read more
- होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्चकिशनगंज /प्रतिनिधि शांतिपूर्ण माहौल में होली पर्व सम्पन्न करवाये जाने को लेकर सोमवार की शाम को सदर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च में डीएम विशाल राज,एसपी संतोष कुमार, एसडीएम … Read more
- होली मनाने प्रदेश से घर पहुंच रहे है लोग ,ट्रेनों में खचाखच भीड़किशनगंज/प्रतिनिधि होली में पर्व में अब एक दिन शेष बचे हुए है।होली का पर्व जैसे जैसे नजदीक आने लगा है,रेलवे स्टेशन में लोगों की भीड़ भी बढ़ने लगी है। रविवार और सोमवार … Read more
- सोने का चेन छीन कर बदमाश हुए फरार,मामला दर्जकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के धरमगंज केला बगान के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने रविवार को एक व्यक्ति के गले से दो सोने का चेन छीन लिया और फरार हो गया। … Read more
- होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष को सतर्कता बरतने का दिया गया निर्देश,256 स्थानों में की गई मजिस्ट्रेट की तैनातीकिशनगंज/प्रतिनिधि होली पर्व को लेकर सोमवार से ही चिन्हित स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।पर्व को लेकर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा … Read more
- होली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-गुलाल और पिचकारियों की जमकर हो रही बिक्रीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह होली पर्व को लेकर ठाकुरगंज नगर के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में लोगों का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चारों ओर रंग-गुलाल की सजी दुकानें, आकर्षक पिचकारियाँ और … Read more
- होली को लेकर प्रशासन सतर्क,टेढ़ागाछ में निकाला गया फ्लैग मार्चआगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से। विजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रशासन द्वारा सोमवार को व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय … Read more
- अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1500 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्टसमेली /कटिहार – जिला के पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के ग्राम टीकापट्टी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब … Read more
- बिहार पुलिस सप्ताह के मौके पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजनडंडखोरा/कटिहार – पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने जैसी अन्य … Read more
- कटिहार में दिव्यांग साथियों की ‘रंगीन’ टोली गुलाल और खुशियों के साथ मनाया होलीकटिहार – होली का खुमार अब कटिहार की गलियों में दिखने लगा है। शहर के यज्ञशाला मैदान शिव मंदिर चौक में कोशी, क्षेत्रीय, विकलांग, विधवा, वृद्ध, कल्याण, समिति और दिव्यांग महापरिवार ने … Read more
- भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कमेटी गठित,21 सदस्यीय कमेटी गठितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज कुमार आजाद ने जिला कमेटी की घोषणा की है। जिसमें दो सह संयोजक, 19 कार्य समिति सदस्य सहित 21 लोगों की … Read more
- कटिहार:रेल थाना को मिला नया नेतृत्व,सुशील कुमार शर्मा ने संभाला पदभारकटिहार – रेल थाना में प्रशासनिक फेरबदल के तहत नए थानाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व रेल थाना प्रभारी मो.अलाउद्दीन को खगड़िया रेल थाना का … Read more
- कटिहार:अपहरण व दुष्कर्म में दोषी को 10-10 वर्ष की सुनाई गई सजाकटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप मिश्रा की अदालत ने बहुचर्चित अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में कड़ा फैसला सुनाते हुए कटिहार थाना क्षेत्र के … Read more

























