झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई
नवादा /रामजी प्रसाद के साथ सनोज कुमार संगम की रिपोर्ट
नवादा जिला में जन अधिकार पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार किया है ।पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सेठ ने नवादा जिला कमिटी के विस्तार करते हुए 4 लोगों को पदभार देकर पार्टी की मजबूती के लिए सार्थक पहल करने का अनुरोध किया।
जिलाध्यक्ष चंदन ने निशांत कुमार पांडेय व विद्यासागर यादव को जिला उपाध्यक्ष, संतोष कुमार उर्फ राजेश कुमार को जिला महासचिव व जितेंद्र यादव को जिला सचिव के रुप में मनोनीत किया। मनोनीत करने के बाद सभी 4 पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही संगठन के प्रति आस्था जताते हुए पार्टी की मजबूती के लिए बेहतर ढंग से काम करने का अनुरोध किया।
साथ ही सभी पदाधिकारियों से कहा कि उनलोगों के पार्टी से जुड़ने के बाद पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी के कार्यकर्ता आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे।
मौके पर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, जिला सचिव गोपाल यादव, प्रखंड अध्यक्ष संजय गुप्ता, पप्पू, सुमंत सिन्हा आदि उपस्थित थे।
पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार ने नवादा जिला कमिटी में शामिल हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही पार्टी हित में बेहतर ढंग से काम करने के प्रति आस्था प्रकट की।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- फारबिसगंज में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, सैकड़ों शिक्षकों का हुआ सम्मानअररिया/अरुण कुमार फारबिसगंज शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) का सभागार रविवार को शिक्षा के उत्सव में डूबा नजर आया। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स (TBT) की ओर से आयोजित सम्मान समारोह … Read more
- पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति पहुंचे खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर,विधिवत पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वादनानु बाबा ने चुनरी व मां काली का पुस्तक न्यायमूर्ति को दिया भेट अररिया /अरुण कुमार पटना हाई कोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति संदीप कुमार शनिवार की शाम विश्व प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। … Read more
- बरसात से पहले कटावरोधी कार्य करवाने की मांग,ग्रामीण परेशानटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत अंतर्गत सुहिया हाट स्थित रेतुआ नदी के किनारे बसे ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व कटावरोधी कार्य कराने की मांग को लेकर संबंधित विभाग एवं … Read more
- टेढ़ागाछ में उर्वरक दुकानों की जांच,स्टॉक पंजी एवं उपलब्धता की हुई जांचप्रखंड क्षेत्र में उर्वरक दुकानों की जांच, सभी व्यवस्थाएं पाई गई दुरुस्त किशनगंज /विजय कुमार साह जिला पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में उर्वरक दुकानों की सघन … Read more
- उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज/राहुल कुमार जिले में शराब तस्करी और पियक्कड़ों के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए महानंदा पुल के पास … Read more
- कटिहार का युवक दिल्ली में गिरफ्तार: आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने का आरोप,मोबाइल से मिले अहम सबूतकटिहार — जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नवाबगंज बालू टोला निवासी मोहम्मद सोहेल को कथित आतंकी गिरोह से संलिप्तता के आधार पर दिल्ली में गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध … Read more
- पागल कुत्ते का आतंक:बारसोई में दो दर्जन से अधिक लोग घायल,अस्पताल में लगा एंटी रेबीज टीकाबारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र में रविवार को एक पागल कुत्ते के आतंक से अफरा-तफरी मच गई। कुत्ते ने अलग-अलग गांवों में घूम-घूमकर दो दर्जन से अधिक महिला,पुरुष एवं बच्चों को काटकर जख्मी … Read more
- घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव,परिजनों में पसरा मातममनसाही /कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा काली मंदिर के पास अवस्थित एक घर में मनसाही पुलिस ने रविवार को संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद किया … Read more
- जनगणना 2027 की तैयारी को लेकर बारसोई में प्रगणकों को मिला प्रशिक्षणहर घर तक पहुँचने एवं डेटा की गोपनीयता बनाए रखने पर विशेष जोर बारसोई /कटिहार – भारत की जनगणना 2027 को दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत कार्यालय बारसोई में रविवार को प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों … Read more
- होमगार्ड जवान की हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तारभूमि विवाद में निलंबित होमगार्ड हत्याकांड का हुआ खुलासा मुख्य आरोपी सुनील यादव गिरफ्तार बरारी /कटिहार – प्रखंड के सेमापुर थाना क्षेत्र के काबर पंचायत अंतर्गत झाड़ी टोला में हुए निलंबित होमगार्ड उमेश यादव … Read more
- पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, 50 लाख का स्मैक बरामदआईजी के सख्त निर्देश का असर पकड में आया दो स्मैक तस्कर जांच के दौरान पांच सौ ग्राम स्मैक कार से बरामद पुलिस की सक्रियता से इसके पहले भी अम्बेदकर चौक पर पकड में … Read more
- 14 साल की लड़कियों को ग्राडाशील वैक्सीन लेने के लिए किया गया प्रेरितमनसाही/कटिहार – प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर,मध्य विद्यालय मोहनपुर एवं उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय साहबनगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही के द्वारा 14 वर्ष पूरे हुए एवं 15 वर्ष से कम उम्र … Read more
- आंधी और बारिश से 18 घंटे बिजली रही बाधितफसल,पेड़ और बिजली के पोल ने पकड़े जमीन मनसाही/कटिहार – बीते रात्रि आयी आंधी और वर्षा से मनसाही परिक्षेत्र में व्यापक असर देखा गया। आंधी और वर्षा से किसानों को मकई एवं साग सब्जी … Read more
- दिव्यांग स्कूली छात्रा को डीएम ने ट्राइसाइकिल किया प्रदान,मिली राहतहसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत के भारीडीह गांव से एक सराहनीय और मानवीय पहल सामने आया है। यहां एक दिव्यांग स्कूली छात्रा नेहा कुमारी को जिला प्रशासन की ओर से बड़ी … Read more
- कुर्सेला फायरिंग कांड का खुलासा,आरोपी देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तारकटिहार – कुर्सेला थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और जिंदा … Read more
- अलग अलग कांडों के दो आरोपी गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग अलग कांडों के वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुमारीपुर माराटोला निवासी मनिहारी थाना कांड संख्या 44/2026 … Read more
- कटिहार:जनगणना कार्य हेतु प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरूअमदाबाद /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में रविवार को जनगणना कार्य को सफल बनाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस … Read more
- प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभमनिहारी /कटिहार – नगर पंचायत सभागार में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण सत्र का आरंभ अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ, नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से … Read more






























