नक्सलबाड़ी :वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों में रोष, किया विरोध प्रदर्शन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

कोरोना को हराने के दावे हो रहे हैं। शासन से लेकर प्रशासन तक ने कोरोना को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, पर दार्जिलिंग जिले में वैक्सीन की कमी बनी हुई है। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस ( कोविड -19) टीकाकरण को लेकर लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। कहीं देर से आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं वैक्सीन लेने आये लोगों को कोवैक्सीन नहीं मिलने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी लोगों को वैक्सीन नहीं मिल रही है। अब ऐसे लोगों की समस्याएं बढ़ गयी है जो वैक्सीन लेने आते हैं तो जरूर लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं मिलती है। जिसके कारण लोगों में रोष व्याप्त है।


इसी कड़ी में सोमवार को नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के रथखोला स्थित शिवाजी संघ मैदान में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर लोगों ने रोष प्रकट करते हुए एशियन हाइवे -2 पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वैक्सीन लेने के लिए गए लोगों को वैक्क्सीन नहीं मिली। इससे उन लोगों ने रोष प्रकट किया। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाइन में खड़े घंटो इंतजार करने के बाद भी हमलोगों को वैक्सीन नहीं दिया गया।

लोगों ने कहा वैक्सीन लेने के लिए रथखोला इलाके में माइक से सूचित किया गया था कि सोमवार को वैक्सीन दी जायेगी। लेकिन यहां राजनीतिक हो रही है। वैक्सीन हमलोगों को नहीं दी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार शिवाजी संघ मैदान में 200 लोगों को ही वैक्सीन उपलब्ध था। परंतु यहां वैक्सीन लेने काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। जिसके कारण लोगों की संख्या अधिक होने के कारण वैक्सीन नहीं मिली। इसके चलते लोगों ने रोष प्रकट करते हुए सड़क जाम किया।वहीं दूसरी ओर इस घटना की सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।






आज की अन्य खबरें पढ़ें :






नक्सलबाड़ी :वैक्सीन नहीं मिलने पर लोगों में रोष, किया विरोध प्रदर्शन