राज्य स्वास्थ्य समिति ने दिया जिलों को निर्देश
टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की लेकर जिलाधिकारी ने दिए आदेश
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 टीकाकरण से ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को आच्छादित करने के लिए सूबे में छह माह में छह करोड़ का लक्ष्य निर्धारित है। इसे लेकर गत 31 अगस्त को महाअभियान का आयोजन किया गया था। कोविड टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए पुनः 7 सितंबर को कोविड-19 टीकाकरण का महाअभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग फिर से महाअभियान के सफल आयोजन की तैयारी कर रहा है। जिले में 36000 लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले के सभी टिकाकरण केंद्रों पर सत्र का आयोजन सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा। सभी लाभार्थियों का कोविन पोर्टल पर वेरीफायर द्वारा संध्या छह बजे तक कार्य करने का आदेश दिया गया है। जिले द्वारा लाभार्थियों की संख्या का आकलन करते हुए पर्याप्त संख्या में सत्रों का आयोजन करते हुए प्रति सत्र कम से कम 150 लाभार्थियों को टीका देने का निर्णय लिया गया है। टीकाकरण के इस महाअभियान को लेकर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों एवम् बीडीओ को महाअभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। इसके लिए पर्याप्त संख्या में एएनएम व वेरीफायर की व्यवस्था करने को कहा गया है। सत्र स्थलों पर एक सेक्टर अधिकारी भी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।
द्वितीय डोज वाले को टीका प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा टीका :
आगामी 7 सितंबर को आयोजित होने वाले महाअभियान में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले में सभी स्तर पर संचालित किए जा रहे सत्रों का प्रत्येक स्तर पर सघन अनुश्रवण की जरूरत पर जोर दिया गया है। इसके लिए प्रत्येक तीन सत्र पर एक पर्यवेक्षक तथा 10 सत्र स्थलों पर एक सेक्टर अधिकारी को प्रतिनियुक्त किया जाएगा। दूसरे डोज से वंचित लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी एवम् द्वितीय डोज वाले को सभी सत्र स्थलों पर टीका लगाने की व्यवस्था होगी।
महाअभियान के आयोजन हेतु बनेगी सूक्ष्म कार्य योजना:
जिले के आशा, आंगनबाड़ी, जीविका दीदी, शहरी आजीविका सदस्य, पंचायत सदस्य, शिक्षकों आदि द्वारा लक्षित लाभार्थियों को महाअभियान के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। उनके माध्यम से भी लाभार्थियों का उत्प्रेरण कर टीकाकरण कराना सुनिश्चित किया जाएगा। महाअभियान के आयोजन के लिए सूक्ष्म कार्य योजना इस प्रकार तैयार की जानी है ताकि अधिक से अधिक संख्या में द्वितीय खुराक हेतु वंचित लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण सुनिश्चित हो सके। जिले में ज्यादा से ज्यादा सत्र स्थलों का संचालन कर टीके का डोज लगाया जाएगा।
तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीन लेना जरूरी –
जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन. ने कहा तीसरे लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें। उन्होंने कहा कि टीके का दोनों डोज बहुत जरूरी है। उन्होंने अपील किया कि सभी लोग इस महा अभियान को सफल बनाने में योगदान दें. खासकर दूसरे डोज से वंचित लाभुक सत्र स्थल पर जाकर दूसरा डोज अवश्य लगवाएं।
जिले में टीकाकरण की अब तक की स्थिति –
जिले में लक्षित आबादी के लगभग 40 प्रतिशत आबादी को प्रथम डोज का टीकाकरण किया का चुका है। जिला पदाधिकारी डॉ अदित्य प्रकाश ने कहा कि जिले में अबतक लगभग 5.03 लाख डोज से ज्यादा दिए जा चुके हैं। 4.37 लाख से अधिक लोगों को प्रथम तथा 66 हजार से अधिक लोगों को टीके का दूसरा डोज लगाया जा चुका है। 31 अगस्त को चलाए गए अभियान की तर्ज़ पर आगामी 7 सितंबर को चलाए जाने वाले अभियान के लिए जल्द ही राज्य स्तर से टीके की खेप उपलब्ध कराई जाएगी। 7 सितंबर को महा अभियान के माध्यम से जिले के ज्यादा से ज्यादा सत्र स्थलों का संचालन कर टीकाकरण किया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कार में अचानक लगी आग, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शौकत आलम परिवार सहित बाल-बाल बचेनिसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के झींगाकाटा इस्तमरार पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शौकत आलम अपने परिवार सहित एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। रविवार की रात उनकी कार में अचानक … Read more
- जनगणना 2026-27 को लेकर प्रशिक्षण, पहले चरण में होगा मकान सूचीकरणनिसार अहमद /बहादुरगंज जनगणना 2026-27 के तहत पहले चरण में मकानों की गणना को लेकर स्थानीय प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर लगातार जारी है। तीन दिवसीय पहले बैच … Read more
- सब्जी मंडी का डाक संपन्न, 9 लाख में रोहित साह ने हासिल किया ठेकाकिशनगंज/अब्दुल करीम नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी का डाक प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस डाक में कुल चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और तीन चरणों में … Read more
- स्कूल की व्यवस्था को लेकर एमडीएम डीपीओ ने किया निरीक्षणहसनगंज /कटिहार -प्रखंड के मध्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन योजना एमडीएम का निरीक्षण एमडीएम डीपीओ निशीथ परनित प्रणीत सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं … Read more
- कटिहार:एक किसान को अधिकतम दो बोरी यूरिया खाद बेच सकेगें दूकानदारमनिहारी /कटिहार – जिला कृषि पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक मे प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरव कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के खुदरा ऊर्वरक दूकानदारों को एक किसान को अधिकतम दो … Read more
- गोलीकांड का हुआ खुलासा,आपसी विवाद में चली गोली,हथियार के साथ एक अपराधी धरायाकटिहार – जिले के रोशना थाना क्षेत्र के गौरीपुर बांध के पास हुई गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा के … Read more
- कटिहार:जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है–डीएमजिले में 11439 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध कटिहार – जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।गैस की किल्लत को लेकर मिडिया में आई खबर भ्रामक है।खपत के अनुसार जिले में … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार का शानदार सीबीएसई 10 वीं परिणाम,प्रियांश कुमार झा बने टॉपरकटिहार – जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जयमाला शिक्षा निकेतन कटिहार ने एक बार फिर सीबीएसई 10 वीं परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। … Read more
- मकई भुट्टा तोडने से मना करने पर पीटकर घुटना तोड़ा,जांच में जुटी पुलिसमनिहारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी संजय परिहार पिता मोती चौधरी ने मनिहारी थाना में आवेदन देकर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट … Read more
- सदगुरु कबीर आश्रम मनसाही का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के सदगुरु कबीर आश्रम मनसाही का नौवां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर दो दिवसीय सत्संग समारोह … Read more
- भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रगणकों पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारीमनिहारी/कटिहार – प्रखंड कार्यालय परिसर सभागार में जनगणना कार्य मे प्रतिनियुक्त कर्मियों यथा प्रगणकों- पर्यवेक्षकों को विषय संबंधी जानकारी देने को लेकर प्रशिक्षण कार्य जारी है।प्रशिक्षण कार्य 13 अप्रैल से 24 … Read more
- मिड-डे मील में गड़बड़ी से बवाल,खराब भोजन और लापरवाही पर भड़के अभिभावक132 स्कूलों में सप्लाई संभाल रहे एनजीओ पर उठे सवाल बच्चों ने खट्टा-बदबूदार खाना खाने से किया इनकार बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड में मिड-डे मील योजना को लेकर गंभीर लापरवाही … Read more
- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलहरिया में की छात्रा झुलसीबीईओ से लगाया ईलाज और कारवाई की गुहार समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा अंजली कुमारी गर्म सब्जी गिरने से बुरी तरह झुलस … Read more
- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की ओर से समीक्षात्मक बैठक आयोजितकटिहार – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग दिल्ली के सीनियर मॉनिटर धनंजय टिंगल की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक कटिहार परिषदन में आयोजित किया गया। जिसमें जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, उर्वरक सहित अन्य सामान जब्त, एक तस्कर गिरफ्तारकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ भारत नेपाल सीमा पर स्थित 12वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), किशनगंज की बीओपी पेकटोला के गश्ती दल द्वारा खुफिया सूचना के आधार पर एक विशेष … Read more
- लिखित समझौते लागू नहीं, राजस्व कर्मचारियों का आंदोलन जारी — पंचायत सचिव भी हड़ताल में शामिलकिशनगंज/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ “सम्मान के साथ काम, हर मांग पर अंजाम” के नारे के साथ बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (संयुक्त संघर्ष मोर्चा) का आंदोलन तेज … Read more
- किशनगंज में दरिंदगी की हद पार,मक्के के खेत में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, उबाल पर गांव, मुख्य सड़क जामसोनभद्र संवाददाता/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र में मक्के के खेत से एक महिला की अर्धनग्न लाश मिलने के … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्ती और समन्वय बैठक, अवैध गतिविधियों पर अंकुश को लेकर रणनीति तयटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) किशनगंज के ई समवाय माफीटोला द्वारा गुरुवार को बिहार … Read more
- सुहिया में भव्य गायत्री महादीप यज्ञ, श्रद्धा और आस्था का उमड़ा जनसैलाबकिशनगंज/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के सुहिया गांव में गुरुवार संध्या गायत्री परिवार के तत्वावधान में भव्य गायत्री महादीप यज्ञ का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर … Read more





























