• अंतर्विभागीय समन्वय से सफल होगा फाइलेरिया उन्मूलन अभियान
• सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर दिया निर्देश
• शिक्षकों, जीविका दीदी व आंगनबाड़ी सेविकाओं का भी लिया जायेगा सहयोग
• 20 सितंबर से शुरू होगा सवर्जन दवा सेवन कार्यक्रम
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 20 सितम्बर से होना प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम के दौरान ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा घर-घर जाकर सभी को (2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर रोग से पीड़ित लोगों को छोड़कर) डीईसी व अलबेन्डाजोल की गोलियाँ खिलायी जायेगी। प्रायः देखा गया है कि जानकारी तथा जागरूकता के अभाव में सभी पात्र व्यक्ति दवा का सेवन नहीं करते हैं जिसके कारण हम अपने फाइलेरिया उन्मूलन लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर पा रहे है। बिहार सरकार फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए कृत संकल्प हैं एवं इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनायी गई है। फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए सभी विभागों का सहयोग एवं कन्वर्जेन्स अत्यंत आवश्यक है ताकि उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इसको लेकर अब मुखिया व वार्ड सदस्यों तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस संबंध सिविल सर्जन डॉ. जेपी सुकुमार ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। इस अभियान में जीविका दीदी, शिक्षक, आईसीडीएस कर्मी, आशा कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगी।
मुखिया एवं वार्ड सदस्यों से सहयोग अपेक्षित:
सिविल सर्जन ने कहा कि सर्वजन दवा सेवन के दौरान मुखिया एवं वार्ड सदस्य समुदाय को डी0ई0सी0 एवं अलबेन्डाजोल की दवा का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि कोई भी इस दवा के सेवन से वंचित न रहें। मुखिया एवं वार्ड सदस्य अपने ग्राम में सर्वजन दवा सेवन का उद्घाटन फाइलेरिया की दवा स्वयं खाकर करेंगे।
व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर करेंगे जागरूकता संदेश का वीडियो:
जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त व्हाट्स एप ग्रुप में फाइलेरिया से बचाव को वीडियो को शेयर करें जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो एवं इस रोग से बचाव के लिए दवा का सेवन करें। इस अभियान के एक सप्ताह पहले एवं अभियान के दौरान ग्राम में डुगडुगी के द्वारा एमडीए के बारे में जानकारी देंगे।
शिक्षक असेम्बली में बच्चों को शपथ दिलाएँ:
सर्वजन दवा सेवन के दौरान शिक्षकों से इन कार्यों में सहयोग अपेक्षित है। इस अभियान के पहले शिक्षक डीईसी एवं अलबेन्डाजोल की दवा का सेवन करने को समुदाय को प्रोत्साहित करेंगे ताकि कोई भी इस दवा के सेवन से वंचित न रहें।शिक्षक एवं छात्र मिलकर समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन करेंगे।शिक्षक असेम्बली में बच्चों को शपथ दिलाएँ कि वे फाइलेरिया को अपने ग्राम से मिटाने में सहयोग करेंगे एवं ग्राम में सभी को इसके बारे में जागरूक करेंगे। शिक्षक एवं छात्र इस अभियान के दौरान स्कूल में फाइलेरिया पर वाद-विवाद एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन करें एवं एक प्रभात फेरी का आयोजन सुनिश्चित करेंगे।
आईसीडीएस के कर्मियों का भी लिया जायेगा सहयोग:
जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रखण्ड स्तर पर होने वाली बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की बैठकों में 20 सितम्बर 2021 से प्रारम्भ हो रहे मास ड्रग एडमिनिस्टेªशन की तिथियों के बारे में बतायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला एवं ब्लॉक लेवल के समस्त व्हाट्स एप ग्रुप में फाइलेरिया बचाव हेतु वीडियो को शेयर करें जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो एवं इस रोग से बचाव हेतु दवा का सेवन करें। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सेक्टर सुपरवाइजर मासिक बैठक के दौरान आँगनबाड़ी कार्यकत्ताओं को इस अभियान में सहयोग के लिए निर्देशित करेंगे। इस अभियान के पहले आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता डी0ई0सी0 एवं अलबेन्डाजोल की दवा का सेवन करने हेतु समुदाय को प्रोत्साहित करेंगे ताकि कोई भी इस दवा के सेवन से वंचित न रहे। इस अभियान के पहले सभी आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ता ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस पर फाइलेरिया जैसी बीमारी पर चर्चा करेंगे एवं समुदाय को जागृत करेंगे।
जीविका दीदी भी समुदाय को करेंगी जागरूक:
प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सभी स्वयं सहायता समूह के सदस्य को संभावित 20 सितम्बर 2021 से प्रारम्भ हो रहे कार्यक्रम के बारे में बताएं और उनको सहयोग हेतु प्रेरित करें। जिला एवं प्रखण्ड स्तर के समस्त व्हाट्स एप ग्रुप में फाइलेरिया से बचाव को वीडियो को शेयर करें जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो एवं इस रोग से बचाव के लिए दवा का सेवन करें। स्वयं सहायता समूह के सदस्य समुदाय को डी0ई0सी0 एवं अलबेन्डाजोल की दवा का सेवन करने हेत प्रोत्साहित करें ताकि कोई भी इस दवा के सेवन से वंचित न रहें। समूह की बैठक में फाइलेरिया के बारे में चर्चा करेंगे एवं अपने घर के 5 घर बाएं एवं 5 घर दाएं लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलवाना सुनिश्चित करें। विकास मित्र भी अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- विधायक सरवर आलम के द्वारा ईद मिलन समारोह का किया गया आयोजन, हजारों लोग हुए शामिलकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के मोहर मारी स्थित आवास पर विधायक सरवर आलम की ओर से ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्साह का माहौल रहा।ईद मिलन समारोह में … Read more
- बहादुरगंज थाना परिसर में चौकीदारी परेड का हुआ आयोजन, दिए गए कई निर्देशबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देशानुसार बहादुरगंज थाना परिसर में रविवार के दिन थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार के नेतृत्व में चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। जहां इस दौरान थाना अध्यक्ष … Read more
- किशनगंज: बहादुरगंज शहर के विभिन्न चौक चौराहे पर पुलिस बल के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जाँच अभियानबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत पुलिस अधीक्षक किशनगंज के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से बहादुरगंज थाना की पुलिस बल … Read more
- किशनगंज:वार्ड संख्या 1 उत्तर पल्ली में जल्द सड़क और नाला का होगा निर्माण : चेयरमैनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान रविवार को नगर के वॉर्ड संख्या 1 में पहुंचे और मुहल्ले वासियों की समस्याओं से अवगत हो कर निदान का भरोसा दिया।दरअसल बीते दिनों मुहल्ले वासियों … Read more
- किशनगंज:दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत जबकि दो घायलसंवाददाता/ठाकुरगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कटहल डांगी के समीप लंधारा और आदरागुरी गांव के बीच एक स्कूटी और पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूटी चालक … Read more
- किशनगंज:जेल में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौतसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज मंडल कारा में एक सजायाफ्ता बंदी की मौत हो गई। मृतक कैलाश कामती (60 वर्ष), ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मल्हाबारी निवासी थे। शनिवार की देर शाम उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, … Read more
- किशनगंज:दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान का हुआ शुभारंभबहादुरगंज/किशनगंज रविवार को स्थानीय नप के वार्ड नं 07 स्थित हरीनगर में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा की अध्यक्षता में … Read more
- भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ,भक्तिमय हुआ माहौलरणविजय /पौआखाली: ठाकुरगंज प्रखंड के भौलमारा पंचायत अंतर्गत रानीगंज दस्तूर गांव में रविवार से भक्ति और श्रद्धा का आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है. यहां अगले 84 घंटे का श्री श्री 108 अखंड हरिनाम … Read more
- श्री रामनवमी पर 26 मार्च को किशनगंज में भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन: गट्ठानीविश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी संवाददाता/किशनगंज किशनगंज में रामनवमी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और … Read more
- नदी कटाव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों की पीड़ा से अवगत हुए विधायक ,निदान का भरोसारणविजय/पौआखाली: ठाकुरगंज के विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने रविवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रखंड की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत भौलमारा का सघन दौरा किया है. उनके साथ अंचलाधिकारी मृत्यंजय कुमार भी मौजूद … Read more
- किशनगंज:शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में युवक को किया गया गिरफ्तारकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के ढेकसारा में शनिवार की रात्रि को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।मामले में ढेकसारा निवासी रोहित चौहान ने अपने … Read more
- किशनगंज:दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिसकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के गछपाड़ा की एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का मामला रविवार को सदर थाना में दर्ज करवाया है।पीड़ित महिला अंजुम आरा ने अपने पति सफीकुल इस्लाम व ससुराल के … Read more
- किशनगंज:सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार से सम्मानित,लोगो ने दी बधाईकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार किशनगंज को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मात्स्यिकी महाविद्यालय,अर्राबाड़ी किशनगंज के सहायक प्राध्यापक डॉ. परमानंद प्रभाकर को अंतरराष्ट्रीय यात्रा पुरस्कार मिला है। यह सम्मान … Read more
- भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्नकिशनगंज/पोठिया/राज कुमार पोठिया प्रखंड के बुधरा पंचायत स्थित प्लस टू प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय, पोठिया परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित … Read more
- BiharNews:बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने तोड़ी किसान की कमरखेतों में बिछी मक्के की फसलकोढ़ा/ कटिहार – प्रकृति के बदले मिजाज और बेमौसम आंधी-बारिश ने अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। क्षेत्र में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई तेज हवाओं और … Read more
- बेमौसम आंधी तूफान एवं वर्षा से हुई क्षति का प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने लिया जायजामनसाही/कटिहार – मनसाही प्रखंड में बीते दिन शुक्रवार की शाम में बेमौसम आंधी,तूफान और वर्षा होने से किसानों की हालत खराब कर दी हैं। इस आंधी तूफान से खेतों में खड़ी फसलें बुरी … Read more
- छापेमारी में चोरी की बाइक बरामद,आरोपी गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गुप्त … Read more
- कटिहार:आंधी-तूफान ने किसानों की तोड़ी कमरफसल बर्बादी से मचा हाहाकार मुआवजे की मांग तेजकांग्रेस नेताओं ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कटिहार – जिले में बीते दिन अचानक आई तेज आंधी -तूफान और बारिश ने किसानों पर कहर बरपा दिया। मौसम के इस बदले मिजाज ने … Read more
- सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव को लेकर निकाली गई कलश शोभायात्रा,1008 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा से गूंज उठा क्षेत्रकटिहार – नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 41 स्थित श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा राम जानकी मंदिर से 1008 … Read more




























