कटिहार – बड़ा बाजार हाट होलिका दहन समिति की ओर से सोमवार के मध्य रात्रि 12.35 बजे बहुत ही धूमधाम से पूरी विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में विद्वान पंडित जयप्रकाश पांडेय और राजकुमार शर्मा द्वारा होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित हुए।
होलिका दहन समिति के संयोजक राजकुमार मुरारका ने बताया कि इस कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, मेयर उषा देवी अग्रवाल, उप मेयर मंजूर खान, पूर्व मंत्री निखिल कुमार चौधरी जी, मंत्री डॉ. राम प्रकाश महतो के अलावा भी शहर के सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे । आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम एवं संयोजक राजकुमार मुरारका द्वारा किया गया।
समिति के संयोजक राजकुमार मुरारका ने बताया कि नगर निगम द्वारा साफ सफाई की बहुत ही सुंदर ढंग से व्यवस्था की गई थी एवं पुलिस प्रशासन द्वारा भी सैकड़ो महिला पुरुष पुलिस द्वारा सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई थी ।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल चमरिया, विमल सिंह बेगानी, मनोज रुंगटा, प्रकाश तंबाकूवाला, गोपाल सुल्तानिया, राहुल मुरारका, चीकू मुकीम, शंभू अग्रवाल पिंटू सुल्तानिया, चंचल सुल्तानिया, पप्पू सिंघल आदि लोग प्रमुख रहे। समिति के संयोजक राजकुमार मुरारका ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाने वाले नगर निगम पुलिस प्रशासन और समाज के सभी लोगों को धन्यवाद दिया ।
रिपोर्ट: सतेंदु सुमन



























