तालाब में गिरी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, चार गंभीर

SHARE:

पोठिया/राज कुमार

किशनगंज के पोठिया इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला अंतर्गत विधाननगर फसिदुआ निवासी बोनी दास 22 वर्ष, इस्लामपुर स्टेट फार्म कॉलोनी निवासी मुंडू दास 28 वर्ष और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। घायलों में राजू, राहुल मरांडी, सुदीप कर्मकार और अनुज शील शामिल हैं। सभी का इलाज इस्लामपुर अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में सात लोग सवार थे। कार बंगाल की ओर जा रही थी। फटीपोखर श्मशान घाट के पास सड़क का घुमावदार हिस्सा चालक के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। वाहन संतुलन खो बैठा और पलटते हुए तालाब में जा गिरा। घटना देर रात और अंधेरे में हुई, जिससे तुरंत राहत कार्य में परेशानी आई।

सूचना मिलते ही पोठिया थाना अध्यक्ष अजय अमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल भेजा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज अस्पताल भेज दिया गया है।पुलिस अग्रत्तर कारवाई में जुटी हुई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई