हर्षोल्लास व परम्परागत तरीके से मनाया गया होली,जगह जगह होली मिलन समारोह का आयोजन

SHARE:

कटिहार ग्रामीण – असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की विजयी का प्रतीक पर्व होली जिले भर मे परम्परागत हर्ष व उल्लास के साथ मनायी गयी। समाज के हर वर्ग के लोगों ने आपसी भेदभाव, छोटे बडों का भेद,रंज, वैरभाव भुलाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। जगह जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

अग्रसेन भवन मनिहारी में उत्साही युवाओं की टोली ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जहां पहुंचकर समाज के लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। रंगों के पर्व होली की उमंग उल्लास में खलल न पडे इसको लेकर प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गयी थी।

डीएसपी बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक पप्पु कुमार,थानध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस बल के साथ भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजदीक से नजर रख रहे थे। जगह जगह होली के रंग मे रंगे युवाओं की टोली उल्लास व उमंग में थिरकते नजर आये। प्रखंड प्रमुख अनिता देवी व जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्य एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने भी अपने मित्रों के साथ रंग गुलाल के साथ होली खेली। प्रदेश वासियों की होली की बधाई दी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई