पौआखाली बाजार में चोरी की घटनाओं में थी दोनों की संलिप्तता,हिरासत में लेकर पुलिस कर रही थी पूछताछ,तीन अन्य आरोपी पुलिस गिरफ़्त से अब भी बाहर
किशनगंज/ रणविजय
जिले के पौआखाली थानाक्षेत्र में पिछले दो तीन सप्ताह के भीतर एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से खिन्न होकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने आख़िरकार कई तीन लड़कों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ के उपरांत पौआखाली-रसिया मार्ग स्थित किराना दुकान में तीन दिन पूर्व घटित चोरी की घटना मामले में शामिल दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय में पेशी किया,जहाँ न्यायालय में दोनों ही आरोपियों के नाबालिग प्रतीत होने के बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों ही नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में जुवेनाइल होम अररिया भेज दिया गया।बताया जाता है कि देर संध्या में अररिया पहुंचकर मामले के आई0ओ0 एसआई केडी यादव व एएसआई संजय यादव ने आरोपियों को जुवेनाइल होम में जमा किया।
इधर पौआखाली पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के पास से एक बंडल रस्सी,एक सीपीयू,5 बोतल सरसों तेल,10 चायपत्ती का पैकेट आदि वस्तुओं को बरामद किया हैं।गौरतलब हो कि इस मामले में पुलिस पिछले दो दिनों से पौआखाली नगर क्षेत्र के कई ठिकानों में छापेमारी कर इन दोनों आरोपियों के अलावे एक अन्य युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।बताया जाता है कि पूछताछ के क्रम में जिनकी संलिप्तता के सबूत नही मिलने पर पुलिसिया हिरासत से उन्हें बरी कर दिया गया है।उधर इस मामले में पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने बताया कि चोरी की मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।उन्होंने बताया कि मामले में कुल 5 आरोपी बनाए गए हैं, जिसमें दो आरोपियों को मंगलवार के दिन न्यायालय में पेशी हेतु भेजा गया था। तो वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है।
बतातें चलें कि विगत 15 से 20 दिनों के अंदर पौआखाली बाजार में एक सीएसपी संचालक के बाइक की डिक्की से एक लाख रुपए के अलावे रसिया मार्ग में मोबाईल रिपेयर शॉप,मुख्य सड़क किनारे स्थित सिन्हा स्वीट्स कॉर्नर और पुनः रसिया मार्ग स्थित एक किराना गल्ला दुकान में चोरों से सेंधमारी कर व्यवसायियों में खौफ का माहौल पैदा कर दिया था।जिस कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन की नींद और चैन गायब हो गई थी।पुलिस का कहना है कि बाजार में सभी प्रकार की चोरी की घटनाओं को इन्ही आरोपियों के द्वारा अंजाम दिया जा रहा था।उम्मीद है कि पुलिस की कार्रवाई से आमजन और यहाँ के व्यवसायी वर्ग को चोरों के उत्पात से अब राहत जरूर मिलेगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- कटिहार रेल क्षेत्र में अपराधियों पर कसा शिकंजा,चोरी के आरोपी, शराब तस्कर और मोबाइल चोर गिरफ्तारकटिहार – रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष संयुक्त अभियान के तहत कटिहार रेल क्षेत्र में अपराध एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी … Read more
- आग लगने से दो घर और दो मवेशी जलकर राख, हजारों का नुकसानहसनगंज /कटिहार -हसनगंज थाना क्षेत्र के कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित रामपुर कोशपाली हरख़ा पोखर गांव में मंगलवार की देर रात आग लगने से दो परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग … Read more
- भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन लोगों की स्थिति गंभीरदोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज आजमनगर /कटिहार – थाना क्षेत्र के आलमपुर पंचायत अंतर्गत पलडांगा गांव में भूमि विवाद में दो पक्ष के बीच जमकर हुई मारपीट में तीन लोगों की स्थिति … Read more
- मक्का लदा ट्रैक्टर पलटने से टला बड़ा हादसा,किसान चोटिलकुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के गोबराही दियारा के दुर्गा स्थान टोला में मक्का लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक किसान चोटिल हो गये। हालांकि ट्रैक्टर पलटने … Read more
- 12 साल विश्वास के, विकास के जनकल्याण के” अभियान के तहत घर-घर पहुंची भाजपाकोढा /कटिहार- बुधवार को कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड के बसगढ़ा पंचायत में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान के … Read more
- गोरखनाथ धाम का विभागीय अभियंता ने किया निरीक्षण सालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।बिहार सरकार पर्यटन विभाग द्वारा 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि … Read more
- बिना लाइसेंस मीट दुकानों पर कार्रवाई, जल्द होंगे बंदनगर पंचायत कोढ़ा के बैठक में नियमों का सख्ती से पालन कराने का लिया निर्णय कोढा /कटिहार-कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेराबाड़ी बाजार में सड़क किनारे एवं बाजार क्षेत्र में संचालित मीट दुकानों पर अब … Read more
- रेलवे ट्रैक में मिले एक व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करायाआजमनगर /कटिहार -कुमेदपुर आजमनगर रेलखंड पर खुरियाल रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला एक अज्ञात व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के … Read more
- बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ के तहत नवजात कन्याओं को मिला सम्मानकोढ़ा /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या शिशुओं के जन्म एवं उनके पूर्ण टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर … Read more
- अररिया-पुर्णिया फोरलेन मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,चार की मौत, कई घायलअररिया – अररिया-पुर्णिया मुख्य मार्ग पर बुधवार को नगर थाना क्षेत्र के कुसियार गांव पार्क के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। जानकारी अनुसार एक साइकिल सवार को … Read more
- फलका-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत,तीन लोग गंभीर रूप से जख्मीफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के फलका – गेड़ाबाड़ी मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब दस बजे भरसिया पोखर के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में दोनों … Read more
- असहाय मजदूर की मौत पर जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया मदद का हाथ,परिजनों को दी आर्थिक सहायताहसनगंज/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर संथाली टोला में एक असहाय एवं निर्धन मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के … Read more
- KatiharNews:फलका में आंधी-तूफान का कहर,विशाल पीपल का पेड़ घर पर गिरने से एक व्यक्ति की मौतपरिवार के 5 लोग जख्मी फलका /कटिहार – मंगलवार की देर रात तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश के दौरान प्रखंड के मघेली पंचायत स्थित वार्ड संख्या-11 गयारहिका गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ … Read more
- कटिहार-मनिहारी फोरलेन पर ट्रैक्टर-टेंपो की जोरदार टक्कर,पांच घायल, दोनों वाहन जब्तकटिहार ग्रामीण – कटिहार – मनिहारी फोरलेन स्थित नारायणपुर के कुतुबपुर सर्विस रोड के पास बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे ट्रैक्टर और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। … Read more
- डीबीटी के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में हुआ राशि का भुगतानकटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभुकों के खाते में माह मई 2026 के लिए भुगतेय राशि का अंतरण किया गया।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किये गये अंतरण … Read more
- एनएच -31 डूमर में अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर,दो गंभीर घायलसमेली /कटिहार- समेली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर डूमर स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप के समीप एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार … Read more
- राजस्व महा-अभियान को लेकर मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान, 11 से 17 जून तक नहीं होगी ट्रांसफर-पोस्टिंगपटना:बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने राजस्व महा-अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 11 जून से 17 जून तक चलने वाले राजस्व महा-अभियान की … Read more
- फारबिसगंज में राजद का धरना,बिहार सरकार के खिलाफ नेताओ ने खोला मोर्चाअररिया /अरुण कुमार राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय में बढ़ती महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, व्याप्त भ्रष्टाचार, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना का … Read more
- नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कारवाई,पुलिस ने 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तारबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चूड़ीपट्टी अफसाना रोड स्थित एक घर से 66.23 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बहादुरगंज पुलिस ने सफलता प्राप्तकिया है । मंगलवार को पुलिस … Read more
- बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले,दो अन्य आरोपी हुए फरारबहादुरगंज /किशनगंज/निशांत शराब के नशे मे बच्चा चोरी का प्रयास कर रहे एक अपहरणकर्ता को ग्रामीणों ने पकड़कर बहादुरगंज थाना की पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीँ मामले मे संलिप्त दो अन्य आरोपी … Read more



























