राशिफल :17 जुलाई 2021,शनिवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका दिन

SHARE:

शनिवार ,17 जुलाई, विक्रम सम्वत 2078,पक्ष :शुक्ल,तिथि :अष्टमी ..पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे आज के विस्तृत पंचाग को जरूर पढ़ें ।

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ होगा।

वृषभ राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा और कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। घर की बरकत कभी नहीं रूकेगी।

कर्क राशि – आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं| नए संबंधों से आपको फायदा हो सकता है। आपको खूब तरक्की मिलेगी।






सिंह राशि – आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

कन्या राशि – आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको सुख की प्राप्ति होगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

तुला राशि – आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होगे। स्वस्थ महसूस करेंगे।

वृश्चिक राशि – आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भारी धन लाभ होने वाला है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे।







धनु राशि :आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कामों से प्रभावित होगा। कुवारें युवकों के लिये शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जो लोग मार्केटिंग और सेल्स की फील्ड से जुडे हैं उनकों अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। हर कोई आपके साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करेगा।


मकर राशि :आपका दिन ठीक रहने वाला है। घरवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं पार्क में घूमने जाने का प्लॉन बना सकते हैं। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको कोई अवार्ड या रिवार्ड भी मिल सकता है।

कुंभ राशि – आज आपका दिन बदलता-सम्भलता रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। ढेर सारा धन मिलने वाला है। आपका स्वस्थ बेहतर बना रहेगा। आपके सभी कष्टों का जल्द ही निवारण होगा।

मीन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शान्ति से सुलझाएं। माता पिता के स्वास्थ का ज्यादा ध्यान रखें।कोर्ट-कचहरी के अंदर लंबे समय से चल रहे मामलों में आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।वैसे पिता के स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतों में आज सुधार नजर आयेगा ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :




सबसे ज्यादा पड़ गई