देश /डेस्क
उमर हलमंडी है सरगना, पाकिस्तान अफगानिस्तान बार्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां करता है संचालित ।
आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं।
एटीएस की टीम अन्य आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है अलग अलग स्थानों पर छापेमारी
उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा आज लखनऊ के काकोरी इलाके से गिरफ्तार दो आतंकियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है ।यूपी एटीएस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आतंकवादी संगठन अल-कायदा का एक सदस्य जिसका नाम उमर हलमण्डी है, को अल-कायदा संगठन द्वारा भारत में अल-कायदा की आतंकवादी गतिविधियों को संचालित करने हेतु निर्देश दिये गये थे और उमर हलमंडी पाकिस्तान अफगानिस्तान बार्डर क्षेत्र से आतंकवादी गतिविधियां संचालित करता है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि उक्त कार्य के लिये उमर हलमण्डी द्वारा भारत में AQIS संगठन में सदस्यों की भर्ती तथा उन्हे रेडिक्लाइज करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत उमर हलमण्डी ने कुछ जेहादी प्रवृत्ति के व्यक्तियों को लखनऊ में चिन्हित एवं नियुक्त कर अल-कायदा के माड्यूल को खड़ा किया है। यह माड्यूल अन्सार गजवातुल हिन्द (AGH) जो अल-कायदा का ही अंग है, के अन्तर्गत आतकी घटनाओं को अंजाम देने के लिये तैयार किया गया है।एटीएस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि उक्त अल-कायदा माड्यूल के प्रमुख सदस्यों में मिनहाज, मसीरुद्दीन व शकील का नाम प्रकाश में आया है। इन लोगों ने उमर हलमण्डी के निर्देश पर अपने अन्य सहयोगियों की सहायता से 15 अगस्त के पूर्व उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों विशेषकर लखनऊ में महत्वपूर्ण स्थानों/स्मारकों/ भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने, मानव बम आदि के द्वारा आतंकवादी घटना कारित करने की तैयारी कर रहे थे।
इसके लिये इनके द्वारा शस्त्र, विस्फोटक आदि एकत्र किया गया है।एटीएस द्वारा बताया गया कि आतंकी घटना को अन्जाम देने हेतु योजना बनाने में मिनहाज अहमद पुत्र सिराज अहमद, निवासी रिंग रोड, बगारिया, जेहटा बरावन कला, दुबगा, लखनऊ तथा मसीरुद्दीन पुत्र अमीनुद्दीन, निवासी सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस आतंकवादी गिरोह में लखनऊ, कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं। इनके द्वारा उत्तर प्रदेश में मुख्यतः में लखनऊ में कभी भी आतंकवादी घटना कारित की जा सकती है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुये आतंकवादियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एटीएस द्वारा बताया गया कि एक टीम के द्वारा आतंकी अभियुक्त मिनहाज अहमद पुत्र सिराज अहमद, निवासी रिंग रोड, बगारिया जेहटा बरावन कला, दुबग्गा, लखनऊ के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त मिनहाज घर पर मिला उसके घर से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ व जामा तलाशी से एक अदद पिस्टल बरामद हुयी, जिसका विस्तृत विवरण तैयार किया जा रहा है। घर से बरामद IED को BDDS टीम की मदद से निष्क्रिय कराया जा रहा है।वहीं दूसरी टीम के द्वारा अभियुक्त मसीरुद्दीन पुत्र अमीनुद्दीन निवासी सीतापुर रोड, मोहिबुल्लापुर, लखनऊ के घर पर दबिश दी गयी तो अभियुक्त के घर से भी भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है ।दोनों अभियुक्तों को ATS द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।वहीं अन्य टीमों के द्वारा इन आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों की तलाश हेतु विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए गए अभियुक्तों द्वारा अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात बताई गयी है जिसके क्रम में जनपदीय पुलिस टीम के सहयोग से एटीएस की टीमों के द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।एटीएस द्वारा पूरे मामले में PS ATS, लखनऊ मेंसुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।साथ ही गिरफ्तार आतंकियों के पास से बरामद प्रेशर कुकर बम (IED) एवं अवैध असलहों को उपलब्ध कराने वाले अन्य लोगों के बारे में पूछ ताछ कर अग्रिम कार्यवाही करने की बात एटीएस द्वारा कही गई है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- गुरु पूर्णिमा पर बाभनगांव में संगोष्ठी, गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण का लिया संकल्पकोचाधामन (किशनगंज) प्रतिनिधि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रखंड के बाभनगांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में सिपटी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों … Read more
- पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर पंचायत के बहाने ले जाकर महिला से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ खिलाने की भी शिकायत,मामला दर्जकिशनगंज /प्रतिनिधि जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में पंचायत के बहाने महिला को ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया … Read more
- टेढ़ागाछ सेवा शिविर का कल होगा शुभारंभ, डेहरी विधायक करेंगे उद्घाटनविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ श्रावणी मेले के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कावरिया पथ स्थित अबरखा (कटोरिया), जिला बांका में टेढ़ागाछ सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ गुरुवार को … Read more
- किशनगंज प्रखंड व अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देशसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बुधवार को भ्रमण कार्यक्रम के दौरान किशनगंज प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का जायजा लेकर कार्यालयों में संचालित कार्यों, अभिलेखों के … Read more
- संदिग्ध परिस्थितियों में नर्स की हुई मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर वार्ड नंबर 1 स्थित एक हॉस्टल के कमरे से गुजरिया निवासी तजल्ली खातून पिता- मोहम्मद कलीम का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतिका शहर … Read more
- टेढ़ागाछ–फुलवरिया मुख्यमंत्री सड़क का कलवर्ट क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांगविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलवारी से फुलवरिया जाने वाली मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क पर बना कलवर्ट गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं … Read more
- पत्रकारिता को सशक्त बनाने का संकल्प; वॉइस ऑफ मीडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन का उत्साहपूर्ण समापनपत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण, आधुनिक तकनीक को अपनाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित नई दिल्ली : देशभर के पत्रकारों को एक मंच पर लाने तथा पत्रकारिता के वर्तमान और … Read more
- नगर निगम कटिहार का चला संयुक्त अभियान,अतिक्रमण हटाने एवं एसडब्ल्यूएम नियम-2026 के उल्लंघन पर ₹5,700 का जुर्माना वसूलाकटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन रूल्स 2026 के प्रभावी अनुपालन को लेकर संयुक्त विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान गर्ल्स स्कूल रोड स्थित क्वालिटी के … Read more
- गुरु पूर्णिमा पर अव्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीमनिहारी /कटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की … Read more
- चोरी की दो बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजा गयासालमारी /कटिहार – सालमारी पुलिस को वाहन चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 116/26 दिनांक 28 जून 2026 जो भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 303(2) के तहत … Read more
- मनिहारी में बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य,अधिकारियों की सुरक्षा की मांगमनिहारी – बिहार के विभिन्न जिलों में ड्यूटी के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारियों पर हुए हमलों के विरोध में बुधवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय में भी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार … Read more
- आरोग्य दिवस सत्रों के प्रभावी संचालन को लेकर निर्देश जारीकटिहार–जिला स्वास्थ्य समिति ने आरोग्य दिवस सत्र के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध संचालन के उद्देश्य से एएनएम एवं फील्ड स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया है। जिसका उद्देश्य प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं पंचायत स्तर … Read more
- रेल सेवा पुरस्कार 2024-25 से 51 रेलकर्मीयो को डीआरएम ने किया सम्मानित,रेल कर्मियों में हर्षकटिहार – कटिहार मंडल में वर्ष 2024-25 के रेल सेवा पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण,उत्कृष्ट कार्यशैली और रेलवे की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 … Read more
- खुले में कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजागर्ल्स स्कूल रोड व न्यू मार्केट में चला विशेष अभियान – नगर आयुक्त 6,200 का जुर्माना वसूला कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर आयुक्त … Read more
- मां जानकी धाम के मुख्यालय हेतु 1.80 एकड़ भूमि अनुबंधित — गुरनानीकटिहार – गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर भाजपा नेता सह मां जानकी धाम अखाड़ा सह तीर्थक्षेत्र के संस्थापक राजेश गुरनानी ने बताया कि इक्कीस प्रकल्पों से सुसज्जित सनातन संस्कृति के साथ मिथिलांचल की देवी मां … Read more
- टाइटल सूट के कारण रुकी पैक्स गोदाम के भूमि की मापी,अमीन बिना पैमाइश लौटे अंचल कार्यालयप्राणपुर /कटिहार-प्रखंड क्षेत्र केवाला पंचायत के मौजा रामचन्द्रपुर स्थित प्रस्तावित पैक्स गोदाम की भूमि की मापी मंगलवार को न्यायालय में लंबित टाइटल सूट का मामला सामने आने के बाद नहीं हो सकी। प्राणपुर अंचल कार्यालय के … Read more
- गंगातट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर नगर मुख्य पार्षद ने किया निरीक्षणगंगातट पर श्रद्धालुओं को हर मुमकिन सुविधा दी जिएगी – लाखो यादव मनिहारी/कटिहार – सावन के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगातट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर … Read more
- जीविका की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय वार्षिक आम सभा आयोजितउत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को किया गया सम्मानित आजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आरके उच्च विद्यालय परिसर में स्तुति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड आजमनगर की ओर से सामान्य निकाय की द्वितीय … Read more
- मनिहारी पुलिस की बडी कार्रवाई,51.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तारशराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं शराब … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने किया मनसाही थाना का औचक निरीक्षणमनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का भी … Read more




























