टीकाकरण की शत प्रतिशत सफ़लता के लिए आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविकाओं व निगम कर्मियों द्वारा किया जा रहा है सहयोग:
शहरी क्षेत्र के अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में शत प्रतिशत टीकाकरण करने का दिया गया लक्ष्य: सीएस
मेगा टीकाकरण के लिए जागरूकता रथ के द्वारा लाभुकों को किया जा रहा है प्रेरित: डीपीएम
पूर्णिया /प्रतिनिधि
कोरोना संक्रमण को हराने के लिए गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र में दो दिवसीय मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शहरी क्षेत्र के 18 आयुवर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए जिलाधिकारी राहुल कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डो में लगभग 70 सत्र स्थल बनाए गए हैं। दो दिवसीय मेगा टीकाकरण के तहत शहरी क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों को टीकाकरण केंद्र स्थल बनाया गया है जहां पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक टीकाकरण कार्य किया गया है। टीकाकरण को शत प्रतिशत सफ़ल बनाए जाने को लेकर नगर आयुक्त जिउत सिंह के द्वारा निगम कर्मियों के साथ बैठक कर कई तरह के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी सत्र स्थलों पर आशा कार्यकर्ताओं व आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं की उपस्थिति अनिवार्य रूप से रहते हुए कोविड-19 का अनुपालन किया गया।
शहरी क्षेत्र के अलावा बाढ़ प्रभावित इलाकों में शत प्रतिशत टीकाकरण करने का दिया गया लक्ष्य: सीएस
सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा ने बताया नगर निगम के सभी वार्डो को शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से 70 सत्र स्थल बनाये गए हैं। इन सभी केंद्रों के माध्यम से लगभग 15 हज़ार लोगों को टीकाकृत करने के लिए लक्षित किया गया है। जबकिं जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए 15 हज़ार टीकाकृत करने का लक्ष्य ऱखा गया हैं। उन्होंने यह भी बताया मुख्यालय से 30 हजार लोगों को टीकाकृत करने के लिए वायल आ गयी है। शहरी क्षेत्र के अलावा बाढ़ प्रभावित बैसा, अमौर व बायसी प्रखंडों में टीकाकरण के लिए एमओआईसी व बीएचएम को निर्देशित किया गया है।
हालांकि शेष बचे प्रखंडों में भी टीकाकरण किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के निवासियों के लिए विशेष रूप से मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया है। इन दो दिवसीय आयोजन के दौरान 18 आयुवर्ष से लेकर 44 वर्ष तक के लाभार्थियों को केवल आधार कार्ड लेकर आना होगा। क्योंकि इन दो दिनों के लिए पहले से पंजीकृत होना जरूरी नहीं है। सिविल सर्जन ने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा अपने-अपने नजदीकी सत्र स्थलों पर जाकर इस मेगा टीकाकरण शिविर के माध्यम से अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए टीकाकरण आवश्यक कराएँ। कोरोना वायरस संक्रमण जैसी महामारी को जड़ से मिटाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग व तत्पर है। इसके लिए अनिवार्य रूप से कोविड का टीका लेना जरूरी है।
मेगा टीकाकरण के लिए जागरूकता रथ के द्वारा लाभुकों को किया जा रहा है प्रेरित: डीपीएम
मेगा टीकाकरण के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने को लेकर एक दिन पूर्व समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी एवं मदरसा बार्ड के अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ताकि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लाभार्थियों को इसकी जानकारी एक दिन पहले मिल जाये। जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता रथ द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। टीकाकरण की सफ़लता के लिए मदरसों में हैण्डबिल, पम्पलेट व किताबों का वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही लाभुकों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित भी करना है।
सबसे ज़्यादा भवानीपुर 1490 लाभार्थियों को किया गया टीकाकृत:
दो बजे तक जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के अमौर पीएचसी में 505, बैसा में 250, बायसी में 731, डगरुआ में 210, पूर्णिया पूर्व में 2670, श्रीनगर में 278, जलालगढ़ में 380, कसबा में 380, के नगर में 591, बड़हरा कोठी में 400, धमदाहा में 300, रुपौली में 675, भवानीपुर में 315 जबकिं बनमनखी में 1237 टीकाकरण हुआ हैं।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मोहर्रम को लेकर बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजितबहादुरगंज (किशनगंज) प्रतिनिधि आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को बहादुरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने की। … Read more
- नाबालिग लड़की के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकीप्रतिनिधि/ किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के धर्मगंज निवासी ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री के लापता होने की प्राथमिकी शनिवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की शनिवार की शाम को घर से निकली … Read more
- बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में अमावस्या पर हुई पूजाकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के लाइन मोहल्ला स्थित बूढ़ी काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई।बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा … Read more
- हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा किशनगंज स्टेशन, केदारनाथ के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवानाप्रतिनिधि/किशनगंज रविवार को किशनगंज से श्रद्धालुओं का एक जत्था उत्तराखंड स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ। स्थानीय रेलवे स्टेशन से जब यह जत्था ट्रेन पकड़ने के लिए आगे बढ़ा, तो पूरा स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’ … Read more
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट चढ़ गया। नेपाल के तराई क्षेत्र … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर को लेकर … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में छोटी बच्ची के … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 4108 परीक्षार्थी हुए … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है । डॉ जायसवाल ने कहा … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया है, जहां रविवार अहले सुबह एक … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया। सांसद … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार बिजली … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आई मुख्य … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है रहा … Read more



























