जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में खाद दुकानों पर मूल्य तालिका प्रदर्शित करने का दिया गया निदेश
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक की गई।साथ ही,जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की भी बैठक संपन्न हुई।मालूम हो कि जिला कृषि टास्क फोर्स और जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक जिलाधिकारी, डॉक्टर आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें जिला परिषद अध्यक्षा, किशनगंज विधायक श्री इजहरूल हुसैन,कोचाधामन विधायक श्री मो हाजी इजहार अस्फी,विभिन्न उर्वरक कंपनी के प्रतिनिधि,थोक उर्वरक विक्रेता और जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए।समिति की बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, श्री प्रवीण कुमार झा ने उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। खरीफ मौसम के जून माह के लिए आवश्यक उर्वरक जिले में उपलब्ध है। कहीं से खाद की कालाबाजारी की कोई सूचना प्राप्त होने पर छापामारी कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नियमित रूप से औचक निरीक्षण कराया जाता है ।
प्रखंड कृषि पदाधिकारियों द्वारा भी खाद की उपलब्धता एवं इसके वितरण का नियमित मॉनिटरिंग किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि खरीफ मौसम में जून माह में किशनगंज में आवश्यकता अनुरूप खाद कृषकों को उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों द्वारा मुख्य रूप से यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं एमओपी खाद का प्रयोग किया जाता है।बैठक में विधायक श्री हसन ने सुझाव दिया कि खाद विक्रेता खादों की मूल्य तालिका एवं इसका स्टॉक प्रदर्शित नहीं करते हैं। इस पर ध्यान देना होगा और अनिवार्य रूप से दृष्टिगोचर स्थानों पर मूल्य तालिका प्रदर्शित करने की व्यवस्था की जाए।
साथ ही, प्रखंडों में कृषकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चतकरने,कालाबाजारी रोकने हेतु लगातार कार्रवाई करने का सुझाव दिया गया ।वहीं विधायक,कोचाधामन श्री मो इजहार असफी ने सुझाव दिया कि उर्वरक सभी कृषकों को उचित मूल्य पर प्राप्त हो सके।सभी विक्रेता अपने प्रतिष्ठान पर मूल्य तालिका अवश्य लगाएं तथा इसकी कालाबाजारी नहीं हो सुनिश्चित किया जाय।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता पर संतोष जताया और जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि उर्वरकों की अद्यतन मूल्य तालिका को सभी खाद दुकानों पर दृष्टिगोचर स्थल पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था अचूक रूप से सुनिश्चित करायें।
भविष्य में खाद की कोई किल्लत किसानों को ना हो और ना ही इसकी कालाबाजारी हो, इसकी मॉनिटरिंग करते रहें। विशेष कर सीमावर्ती प्रखण्ड में सजग होकर विशेष निगरानी रखें और स्थानीय एसएसबी के सम्पर्क में रहें। सभी कृषि समन्वयक भी लगातार क्षेत्र भ्रमण करें। खाद विक्रेता को डीएम ने निर्देश दिया कि पॉस मशीन ठीक करा लें और बिना पीओएस मशीन के खाद की बिक्री नहीं करें।
इसके अतिरिक्त आहूत कृषि टास्क फोर्स की बैठक में कृषि,गव्य,पशुपालन,उद्यान,विद्युत,आत्मा,सहकारिता,लघु जल संसाधन,कृषि विद्युत व अन्य कृषि से जुड़े विभाग के विभिन्न योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी ,प्रवीण कुमार झा के द्वारा कृषि यांत्रीकरण , धान बीज वितरण,खाद बिक्री,जांच टीम के द्वारा छापामारी , खरीफ मौसम 2021 के योजनाओं समेत विभिन्न कृषि योजनाओ तथा कृषि संबंधित अन्य कार्यों पर कृत कार्रवाई की जानकारी दी गई। बैठक में धान बीज वितरण के संबंध में बतलाया गया कि विभाग से प्राप्त लक्ष्य 1830.88 क्विंटल बीज वितरण के कार्य के विरुद्ध 1803.5 क्विंटल बीज का वितरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया गया कि शेष बचे बीज का वितरण 1 -2 दिन में करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें।इसके अतिरिक्त सहकारिता समेत संबद्ध अन्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कृषि के बेहतर समृद्धि के लिए कार्य करवाना सुनिश्चित करें।साथ ही, किसान सम्मान निधि योजना तथा किसान क्रेडिट कार्ड के लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्रातिशीघ्र कराए।
उन्होंने कहा खाद की कालाबाजारी पर निगरानी रखकर आवश्यकतानुसार छापामारी कराएं।संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित कृषकों का आकलन कर लें ताकि नियमानुसार उनको राहत प्रदान किया जा सके। तत्पश्चात उद्यान ,कृषि कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति,मिट्टी जांच,पशुपालन,गव्य विकास,पंचायत में खराब पड़े नलकूप मरम्मत तथा आवश्यक जल संचयन जीर्णोद्धार आदि संबंधित विभाग की विभिन्न योजना का लाभ स्थानीय लाभुकों को दिलवाने हेतु यथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी प्रकार आत्मा के द्वारा कृषि प्रशिक्षण,जीविका के स्तर से मखाना प्रोसेसिंग प्लांट स्थापना की संभावना पर कार्य योजना बना कर कार्य करने,एलडीएम को बैंक के स्तर से विभिन्न योजनाओं के संबंधित अनुदान ,ऋण,सरकारी सहायता राशि लाभुकों को शीघ्र दिलवाने हेतु निर्देश दिया गया है। समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि मत्स्य,पशुपालन,गव्य विकास विभाग के विभिन्न ऋण बैंक के स्तर से लंबित रखे गए है।इस संबंध में जिलाधिकारी ने बैंक के अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि एतद संबंधी सूची संबंधित पदाधिकारी से प्राप्त कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कागजात एक सप्ताह में लाभुकों से प्राप्त कर उनको राज्य सरकार की स्कीम का लाभ दिलवाए। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता ,लघु जल संसाधन को नलकूप मरम्मत त्वरित गति से करवाने तथा मरम्मत करवा दिए गए नलकूप का सतत रूप से स्वयं निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।साथ ही, कार्य उपरांत पंचायत के मुखिया से उपयोगिता प्रमाण पत्र सासमय प्राप्त करने का भी निदेश दिया गया। संभावित बाढ़ के आलोक में पशुपालन विभाग की समीक्षा में यद्यपि यह जानकारी प्राप्त हुई कि पर्याप्त मात्रा में पशुओं के लिए आवश्यक दवा और पशुचारा उपलब्ध है तथापि जिलाधिकारी ने पुनः आकलन कर तैयारी कर लेने का निर्देश दिया गया ताकि बाढ़ के दौरान अनावश्यक समस्या उत्पन्न ना हो सके।
इसी प्रकार आत्मा,उद्यान के पदाधिकारी को समीक्षा उपरांत निर्देश दिया गया कि विभागीय कार्य अनुरूप प्रशिक्षण और मिट्टी जांच तुरंत प्रारम्भ करें। अंत में सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि योजना अंतर्गत प्राप्त आवंटन का नियमानुसार निकासी ससमय करें।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मनिहारी पुलिस की बडी कार्रवाई,51.68 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तारशराब के नशे में हो हल्ला करने के आरोप मे पांच मैकश गिरफ्तार मनिहारी /कटिहार – वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा के नेतृत्व मे सूखा नशा एवं शराब पीने पीलानेवाले व नशे … Read more
- पुलिस अधीक्षक ने किया मनसाही थाना का औचक निरीक्षणमनसाही/कटिहार – आरक्षी अधीक्षक कटिहार ने मनसाही थाना का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक ने बताया कि प्रत्येक थाना का औचक निरीक्षण किया जा रहा हैं इस कड़ी में मनसाही थाना का भी औचक निरीक्षण किया गया। … Read more
- समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत 17 लाभुकों को मिली तीन-तीन बकरियांकोढ़ा /कटिहार -प्रखंड मुख्यालय स्थित कोढ़ा पशु चिकित्सालय परिसर में बुधवार को समेकित भेड़ एवं बकरी विकास योजना के तहत चयनित लाभुकों के बीच बकरियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कुल 17 लाभुकों को तीन-तीन बकरियां प्रदान की गईं। … Read more
- संदिग्धावस्था में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिसडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र के सौरिया पंचायत के जनकपुर गांव के खेल मैदान में बुद्धवार की सुबह एक किशोर की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार शव की पहचान जनकपुर गांव के … Read more
- सीमेंट लदे ट्रैक्टर के गुजरते ही टूटी पुलिया, चालक घायल; छात्रों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के सातमेरी वार्ड संख्या-08 स्थित आदिवासी टोला में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे लगभग 24 वर्ष पुरानी पुलिया ध्वस्त हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सीमेंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सातमेरी से दिघली … Read more
- प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामाइरफान/पोठिया पोठिया थाना क्षेत्र के आमबगान स्थित सिटी नर्सिंग होम में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नर्सिग होम में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया। परिजनों ने नर्सिंग … Read more
- ठाकुरगंज एसएसबी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों व जवानों की आंखों की हुई जांचठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज द्वारा मंगलवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा एवं नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह के … Read more
- यात्रियों की मांग को देखते हुए कटिहार-अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन सेवाएं पांच अतिरिक्त फेरों के लिए बढ़ीकटिहार – यात्रियों की निरंतर बढ़ती मांग को पूरा करने, सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने ट्रेन संख्या 05736/05735 कटिहार -अमृतसर -कटिहार स्पेशल ट्रेन की सेवाओं को दोनों दिशाओं में … Read more
- कृषि योजनाओं की प्रगति और उर्वरक गुणवत्ता पर समीक्षा बैठक आयोजितअधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कटिहार – जिले में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता … Read more
- शराब तस्करी करते एक गिरफ्तार,25.875 लीटर विदेशी शराब बरामदमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर स्कुटी सहित विदेशी शराब की तस्करी करते एक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि उन्हे गुप्त … Read more
- महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म,जच्चा बच्चा स्वस्थपरिजनों में उमड़ी खुशी की लहर बहादुरगंज /किशनगंज/निशांत किशनगंज शहर स्थित एएस अस्पताल में एक दुर्लभ और खुशी से भरी घटना सामने आई है। बहादुरगंज प्रखंड के बिरनिया गांव निवासी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया … Read more
- किशनगंज में बरगद की विशाल टहनी गिरने से मची अफरा तफरी,तीन लोग जख्मी, सदर अस्पताल में भर्तीराहुल/ किशनगंज शहर के व्यस्ततम क्षेत्र डे मार्केट स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक बरगद के पेड़ की एक विशाल टहनी नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोग जख्मी हो … Read more
- किशनगंज में बांग्लादेशी नागरिक सहित दो गिरफ्तार,पूछताछ जारीफर्जी कागजात किया गया बरामद बांग्लादेशी महिला को भी किया गया गिरफ्तार किशनगंज/प्रतिनिधि किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की देर रात रूईधासा प्रेमपुल के पास से एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे शरण देने वाले … Read more
- निजी स्कूल पर मनमानी शुल्क वसूली का आरोप, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री से कार्रवाई की मांग,जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने सौंपा ज्ञापन किशनगंज। जिला जनता दल (यूनाइटेड) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद ने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को ज्ञापन सौंप कर किशनगंज स्थित सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल पर नियमों के विरुद्ध विभिन्न मदों में शुल्क वसूलने का आरोप लगाया … Read more
- धान में अधिक कल्ले के लिए संतुलित पोषण अपनाएं किसान – डीएओकटिहार-जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार चालू खरीफ मौसम में धान की बेहतर पैदावार को लेकर सजग और सक्रिय हैं। उनके द्वारा किसानों को निरंतर उपयोगी सलाह दी जा रही है। श्री कुमार ने किसानों से धान की बेहतर उपज के … Read more
- 05 पियक्कड़ एवं 01 तस्कर गिरफ्तार,भेजे गये जेलकदवा/कटिहार– थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को शत-प्रतिशत लागू कराने को लेकर कदवा पुलिस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है।जानकारी के अनुसार इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भर्री स्थित बलवाटोली चौक पर शराब के … Read more
- गुमशुदा बच्चा हुआ बरामद, बच्चा पाकर परिजन खुशडंडखोरा/कटिहार– डंडखोरा पुलिस की सक्रियता सामने आई है। पुलिस क्षेत्र से गुम हुए एक लड़के को महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार महतो ने बताया कि भमरेली निवासी लखन … Read more
- सड़क किनारे सिक्योरिटी गार्ड का शव हुआ बरामद,जांच में जुटी पुलिसक्षेत्र में सनसनी मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितोरिया पंचायत के किसान चौक के पास प्राथमिक विद्यालय गुमटी टोला के पास कटिहार – मनिहारी मुख्य सड़क के पूर्व पार सड़क के किनारे एक 50 वर्ष के अधेड़ की शव मनसाही … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याकटिहार – नगर निगम में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल की और से जनता दरबार का आयोजन किया गया। महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 29 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की … Read more
- राजमणि दीदी नीलम आनंद की 74 वीं जयंती अवतरण दिवस के रूप में मनाई गईवृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समेली /कटिहार- जिले के समेली प्रखंड के मलहरिया पंचायत स्थित यूथ पावर लोक कला मंच भरेली के प्रांगण में सोमवार को प्रथम शिव शिष्य साहब श्री हरिद्रानंद की धर्मपत्नी राजमणि दीदी नीलम आनंद … Read more
- श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से भक्ति एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ श्री श्याम ज्योत कीर्तनकटिहार- श्री श्याम मित्र मंडल रजिस्टर कटिहार के तत्वावधान में आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर अरविंद कटारुका एवं अनिमेष कटारुका के सहयोग से शहर के दौलतराम चौक विनायक के सामने भव्य श्री श्याम ज्योत कीर्तन … Read more
- कटिहार-मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहतस्पेशल ट्रेन के 5 अतिरिक्त फेरे बढ़े कटिहार – कटिहार जिले सहित सीमांचल के लाखों रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कटिहार–मुंबई … Read more
- योजना संचालन में आ रही बाधा को तत्काल दूर करना सुनिश्चित करें–डीएमसमन्वय समिति की बैठक में हुई विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कटिहार– एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समन्वय समिति एवं प्रोजेक्ट मॉनीटरिंग ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही विभिन्न … Read more
- एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का हुआ आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना के तत्वाधान में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई कटिहार की ओर से सिविल सर्जन सभागार में एचआईवी -एड्स व स्वैच्छिक रक्तदान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर समन्वय बैठक, एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीकिशनगंज। सोमवार को कुर्लीकोट थाना क्षेत्र स्थित भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीमा समन्वय बैठक (Border Meeting) आयोजित की गई। बैठक में कुर्लीकोट थानाध्यक्ष, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) … Read more
- ‘अभियान बसेरा’ के तहत 29 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चाठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा संचालित “अभियान बसेरा” के तहत शनिवार को प्रखंड मुख्यालय ठाकुरगंज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वार्ड संख्या-02, खोपड़ा पट्टी के 29 भूमिहीन एवं विस्थापित परिवारों के बीच बासगीत … Read more
- बहादुरगंज में हिंसक प्रदर्शन मामला: 22 उपद्रवी गिरफ्तारडीएसपी और बीडीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल; करीब 3 लाख के नुकसान का अनुमान।। बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत नीट पेपर लीक और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बहादुरगंज में हुए उग्र प्रदर्शन और पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले … Read more
- झाड़ फूंक के चक्कर में गई सर्पदंश पीड़ित बच्चे की जानसागर चंद्रा/ किशनगंज झाड़ फूंक के चक्कर में पड़ जाने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हालांकि तांत्रिक के द्वारा अपने हाथ खड़े करने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। … Read more


























