- टीकाकरण केंद्र पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कर सभी लगा सकते हैं टीका
- बिल्कुल सुरक्षित है कोविड-19 टीका, संक्रमण से सुरक्षा को जरूर लगवाएं सभी लोग
- सभी प्रखंडों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण करवाने का निर्देश
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के कोविड-19 टीकाकरण को लेकर मेगा कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया | जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने इस कैम्प का निरीक्षण किया | इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रति प्रखंड 1000 टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं | जहां 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा कोविड टीकाकरण मेगा कैंप का लाभ सभी पात्र लाभुकों को देने हेतु महेश्बथाना पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय एवं तेऔसा पंचायत के पंचायत स्थित बनाये गए कोविड टीकाकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया तथा टीकाकरण हेतु उपस्थित लोगो से फीडबैक भी लिया गया। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ,जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ,जिला कार्यक्रम प्रबन्धक स्वास्थ्य डॉ मुनाजिम , प्रखंड विकास पदाधिकारी , डॉ अमित राव एस एम ओ डब्लूएचओ , यूनिसेफ एवं सीफार के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
- निरीक्षण के क्रम में आम लोगों को टीकाकरण के लिए उत्प्रेरित किया गया निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने टीकाकरण हेतु प्रतीक्षारत युवाओं एवं महिलाओं से व्यवस्था के बारे में पूछा तथा युवाओं ने टीकाकरण कार्य की प्रसंशा की।डीएम ने उपस्थित आमजनों को कहा स्वयं भी वैक्सीन लें तथा दूसरों को भी वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित करें। तत्पश्चात जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि टीकाकरण हेतु आये लोगों को शीघ्र टीका दिया जाय,अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े एवं टीका लगवाने वाले लाभार्थी को कम से कम आधा घंटा के लिए अवलोकन कक्ष में अवश्य विश्राम करायें। टीका लगने के उपरांत लोगों को बैठने की व्यवस्था को यथा संभव और भी सुदृढ़ बनाने का निदेश दिया तथा कार्यरत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निदेश दिया कि वे स्वयं के स्वास्थ्य सुरक्षा मानकों का भी ध्यान रखें।साथ ही, प्रत्येक दिन टीकाकरण स्थल की साफ सफाई व सैनिटाइज करवाना, सभी लोगों को मास्क अनिवार्य रूप से उपयोग करना,पीने योग्य जल की उपलब्धता,पंखा आदि निश्चित रूप से प्रत्येक दिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए|
निर्धारित समय पर टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की की जा रही है हर संभव कोशिश :
जिले में कोविड-19 संक्रमण वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 18 से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित वैक्सीनेशन सेंटरों पर युद्ध स्तर पर चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताते हैं कि जिले के सभी सत्र स्थलों पर मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है| जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। मेगा टीकाकरण शिविर के आयोजन के लिए पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध है| माह दिसम्बर तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। साथ ही वैक्सीनेशन की गति देने में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस के द्वारा घर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है ।
टीकाकरण केंद्र पर ऑनस्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध है :
जिले में अब 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को भी कोविड-19 टीका लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। लोग अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कराते हुए कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ.श्री नंदन ने कहा सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
- पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन:-
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया जिले में कुल 131374 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29105 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गई है| कहा मैंने खुद टीका की का दोनों डोज ले ली है | टीका पूरी तरह सुरक्षित है । इसलिए, आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है| मैंने लिया, मुझे कोई नुकसान नहीं हुआ और अब मैं कोरोना के खतरे से मुक्त हूं| इसलिए आप भी कोरोना का टीका लेने में उत्साह दिखाएं| आप भी सुरक्षित हो जाएंगे|
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- तेज रफ्तार बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री घायलकिशनगंज – अररिया सड़क पर महादेव दिघी के समीप तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से बस सवार कई लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह घटित घटना के बाद मौके पर … Read more
- ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार: 518 ग्राम स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारअररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो और बाइक भी जब्त अररिया/अरुण कुमार जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैरगाछी थाना क्षेत्र … Read more
- नगर निगम की ओर से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजितईओ, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, निगम पार्षद सहित कर्मी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण कटिहार – नगर निगम कटिहार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर विकास … Read more
- सड़क किनारे मक्का का ढेर बना मौत का कारण,पूर्व मुखिया साधना देवी की दर्दनाक मौतकोढ़ा /कटिहार-राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखा गया मक्का का ढेर शनिवार की सुबह एक परिवार के लिए काल बन गया। खगड़िया जिले के महेशखुट चौक से पहले एनएच-31 पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में … Read more
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – मनिहारी थाना क्षेत्र के धमक टोला स्थित 12 नंबर रेलवे गेट के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक … Read more
- नरोत्तम जोशी के निधन से चैम्बर परिवार मर्माहत,वार्षिक आमसभा स्थगितकटिहार – नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन से चैम्बर के साथ-साथ व्यवसायी वर्ग मर्माहत है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही आगामी … Read more
- कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर,एसएच निर्माण में बाधक बने पक्का घर को तोड़ा गयाकदवा/कटिहार- प्रखंड क्षेत्र के कंटिया पंचायत अंतर्गत निझरा गांव में एसएच 98 सड़क के निर्माण कार्य मे बाधा बन रहे सत्यनारायण दास के पक्का के घर को प्रशासन की देखरेख में तोड़ कर हटाया गया।सड़क … Read more
- अंचल कार्यालय में जनता दरबारदो पुराने भूमि विवादों का निष्पादन चार नए मामले दर्जमनिहारी /कटिहार – मनिहारी अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जनता दरबार में राजस्व अधिकारी रामसागर पासवान ने भूमि विवादों से जूडी … Read more
- सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन,पटना में कटिहार का करेंगे प्रतिनिधित्वमनिहारी /कटिहार – कटिहार जिला नेटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को मनिहारी में सीनियर स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप-2026 के लिए बालक एवं बालिका वर्ग का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में जिले के विभिन्न … Read more
- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध लाभ के लिए समीक्षा बैठक आयोजितपूर्णिया – जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति,लंबित आवेदनों … Read more
- कटिहार:जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा 25 केन्द्रों पर आज,36 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिलकटिहार – रविवार को दोनो पाली में आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा की जिले में 14 एवं 17 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संचालित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।विकास … Read more
- फारबिसगंज प्रखंड के भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव से जनजीवन प्रभावित, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शनसंवाददाता: बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत भागकोहलिया पंचायत के वार्ड संख्या-7 में जलजमाव और नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोगों का जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है.सड़क पर लगातार … Read more
- बहादुरगंज में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायतसंवाददाता: निसार अहमद किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कारवाई की गई।मालूम हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के किनारे से अवैध … Read more
- फारबिसगंज में आरोपी के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला ,दो गिरफ्तारसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है।घटना शुक्रवार शाम की है जब पुलिस टीम रामपुर में आरोपी को गिरफ्तार … Read more
- 17-18 जून को ठाकुरगंज में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, योजनाओं का मिलेगा लाभमो मुर्तुजा/ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित कौशल विकास सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में पंचायत एवं प्रखंड कर्मियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 एवं … Read more
- लोजपा नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिर कर मौत,जांच में जुटी पुलिससंवाददाता/किशनगंज शहर के लाइन मोहल्ला निवासी एवं लोक जनशक्ति पार्टी के नेता बीरेंद्र तिवारी की छत से गिरने से मौत होने से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 40 … Read more
- अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ठाकुरगंज पहुंचे: भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले, संगठन मजबूती पर की चर्चासंवाददाता/ठाकुरगंज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लख्खा किशनगंज जिले के ठाकुरगंज पहुंचे। उन्होंने कनकपुर पंचायत के मानिकपुर स्थित नेताजी मार्केट में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता कौशल किशोर यादव के आवास पर … Read more
- किशनगंज:प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित, व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया गया जोरटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र में आगामी 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के सफल संचालन एवं अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शनिवार को प्रखंड … Read more
- टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, छह मामलों का हुआ निष्पादनटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के लोगों की भूमि एवं रास्ता संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को टेढ़ागाछ अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की … Read more
- भोरहा पंचायत भवन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 57 मरीजों की हुई जांच, मुफ्त दवा वितरणटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत भवन में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके घर के समीप … Read more
- टेढ़ागाछ की ज्वलंत समस्याओं को जिला परिषद बैठक में उठाया गया,शीघ्र समाधान की मांगटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह जिला परिषद सभागार भवन में शनिवार को जिला परिषद अध्यक्षा रुकैया बेगम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने … Read more

























