किशनगंज /संवादाता
शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश एवं एसपी कुमार आशीष के द्वारा मद्य निषेध विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई । जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मध निषेध एवं छापामारी में जब्त किए गए शराब इत्यादि के विनष्टीकरण पर प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि मध निषेध सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतः जहां भी अवैध शराब निर्माण एवं शराब का सेवन की सूचना मिलती है, वहां त्वरित गति से कार्रवाई करना सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि शराब विनष्टीकरण में विलंब नहीं करें अन्यथा इसको गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि शराब अथवा इसे बनाने संबंधी पदार्थ की जब्ती के 90 दिनों के अंदर सारी प्रक्रिया पूर्ण किए जाएं।
वहीं समीक्षा के क्रम में पाया गया कि किशनगंज जिला का गलगलिया चेकपोस्ट पर जनवरी माह से अबतक शराब पकड़े जाने की सूचना नहीं है,एसा प्रतीत हो रहा है कि उत्पाद अधीक्षक के द्वारा मद्य निषेध के कार्यों में काफी शिथिलता के साथ कार्य किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उत्पाद अधीक्षक से कारण – पृच्छा किया तथा निर्देश दिया की सीमावर्ती जिला होने के कारण अवैध शराब परिवहन,निर्माण के विरुद्ध छापामारी कर जून माह में उपलब्धि दिखाए अन्यथा विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी कर्मी यदि शराब पीते हैं, शराब पीकर वारदात करते हैं, तो उनपर पूरी सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है।
शराब संबंधी जब्त वाहनों की नीलामी दिनांक 15 जून को किए जाने व एतद संबंधी कृत कार्रवाई से उत्पाद अधीक्षक ने अवगत कराया।जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश किशनगंज में उत्पाद विभाग के कार्य से काफी असंतुष्ट दिखे तथा मद्य निषेध के निमित शराब की अवैध बिक्री,परिवहन व उत्पादन के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान,गस्ती हेतु उत्पाद अधीक्षक को निर्देश दिया ।
उन्होंने कहा कि जिला की सीमा बंगाल ,नेपाल से लगने के कारण शराब के परिवहन,बिक्री की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है,इसलिए पुलिस पदाधिकारी समेत उत्पाद के पदाधिकारियों को काफी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर सरकार की नीति को लागू करना होगा।उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार आशीष ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों व थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया कि छापामारी की संख्या में तेजी लाते हुए संबंधित लोगों को गिरफ्त में लाया जाए। उन्होंने अनुसंधान पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लोक अभियोजक के साथ पूरी तरह समन्वय स्थापित करते हुए मामले को तेजी से चलाया जाए ताकि दोषी व्यक्ति को सजा दिलाई जा सके। उन्होंने जब्ती सूची बनाने में सावधानी बरतने का निर्देश दिया।बैठक में डीएम एसपी के अतिरिक्त अपर समाहर्त्ता, ब्रजेश कुमार, एसडीएम,शाहनवाज अहमद अंसारी,डीपीआरओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सामूहिक विवाह उत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजनमनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चितौड़िया पंचायत के कर्मा टोला जयनगर में सामूहिक विवाह उत्सव सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी भोला साह, चितौड़िया … Read more
- संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम को लेकर नगर निगम परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना एवं जिला एड्स कार्यक्रम इकाई कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम परिसर में हेल्थ कैंप का आयोजन किया … Read more
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर पीएम श्री नवोदय विद्यालय के सात छात्र सम्मानितसीवी रमन टैलेंट विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सफल पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय किशनगंज के सात छात्र राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्मानित किया गया. शहर के महेश बथना … Read more
- मिक्की साहा बने गोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के निर्विरोध सचिवगोसवारा समिति सह मनोरंजन क्लब के हालिया चुनाव में मिक्की साहा को सर्वसम्मति से निर्विरोध सचिव चुना गया। नामांकन की अंतिम तिथि तक सचिव पद के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त … Read more
- बक्सर में औद्योगिक विकास को गति, जे.के सीमेंट की ग्राइडिंग यूनिट सहित दो परियोजनाओं का शुभारंभ बक्सर जिले में औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करते हुए आज दो महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा उद्योग मंत्री … Read more
- नेपाल से लाई जा रही 417 बोतल शराब जब्त, तस्कर फरारटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह बिहार में लागू मद्य निषेध कानून के तहत शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में टेढ़ागाछ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना … Read more
- गम्हरिया कुट्टी हाट में दो दिवसीय भव्य सत्संग का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल।किशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गम्हरिया कुट्टी हाट में शनिवार से दो दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। श्री … Read more
- होली पर्व को लेकर टेढ़ागाछ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपीलटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ में आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर टेढ़ागाछ थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित … Read more
- विदाई समारोह का हुआ आयोजन, प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दास को दी गई भावभीनी विदाईविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धाधर में शनिवार को प्रधानाध्यापक अनूप कुमार दास के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का … Read more
- जीविका ने आयोजित किया रोजगार मेला, 2578 युवाओं ने कराया पंजीयनसंवाददाता/किशनगंज जीविका के माध्यम से प्रखंड स्तर पर रोजगार सह स्वरोजगार मेला आयोजित करने से छात्रों को उनके घर के आस – पास ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। जिला … Read more
- विधायक गोपाल अग्रवाल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,किशोरी की आत्महत्या मामले में न्याय का आश्वासन दियादिघलबैंक /मुरली धर झा शनिवार को ठाकुरगंज विधायक गोपाल अग्रवाल ने दिघलबैंक प्रखंड के लोहागरा गांव में एक किशोरी की आत्महत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को … Read more
- शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र छात्राओं को किया गया रवाना,बच्चो में उत्साहबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरादह कचहरी के छात्र-छात्राओं की टीम ने मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण के लिये सीमापवर्ती जिले के कई दर्शनीय स्थलों के लिये रवाना हुए। जहां … Read more
- मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच के साथ हुआ पुलिस सप्ताह का हुआ समापनडंडखोरा/कटिहार–पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस सप्ताह 22-27 फरवरी का प्रखंड में सफल आयोजन किया गया।इस दौरान डंडखोरा पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान,अफवाहों के प्रति आमजनों को जागरुक करने जैसी अन्य … Read more
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल की बड़ी सौगात,गाजोल व देवतला स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरूकटिहार – यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दो प्रमुख स्टेशनों गाजोल एवं देवतला पर … Read more
- अधिवक्ता संघ द्वारा अभिनंदन समारोह का किया गया आयोजन,न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा का भव्य स्वागतकटिहार कोर्ट – पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सह कटिहार व्यवहार न्यायालय के निरीक्षण जज अरुण कुमार झा का अधिवक्ता संघ भवन में शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। निरीक्षण कार्य हेतु … Read more
- कटिहार में होली को लेकर हुई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजितकटिहार– जिला में होली के पर्व को आपसी भाईचारा एवं गंगा जमुनी तहजीब के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विकास भवन सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में … Read more
- होली व रमजान को लेकर थानाध्यक्ष ने किया जनसंवादसौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील बरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के कालिकापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण एवं शिशिया हाट में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में … Read more
- क्षेत्र में हिंसक जानवर का आतंक,लोगों में दहशतडंडखोरा/कटिहार–थाना क्षेत्र में हिंसक जानवर होने का आतंक आमजनों के चेहरे पर स्पष्ट दिखाई रहा है।द्वाशय पंचायत के नोहरी गांव के आसपास एक हिंसक जानवर के देखे जाने से लोग सहमे नजर … Read more
- सदर विधायक ने बस स्टैंड की खाली जमीन पर मार्केट कंपलेक्स बनाने की मांग कियाकटिहार – बिहार विधानसभा के चालू बजट सत्र के शून्य काल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सह कटिहार के सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सदन का ध्यान शहर के शहीद चौक स्थित कर्पूरी … Read more
- यहां पारंपरिक फगुआ की गूंज अब भी है कायमहसनगंज /कटिहार -राजवाड़ा पंचायत में आज भी होली का त्योहार पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है। बसंत पंचमी के बाद से ही यहां फगुआ की आहट सुनाई देने लगती है। पंचायत क्षेत्र … Read more
- कंटेनर से कुचलकर वृद्ध की मौत, वाहन जब्तकुरसेला/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र स्टेट हाईवे 77 पर शुक्रवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे हवाई अड्डा के समीप कंटेनर से कुचलकर एक वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान … Read more



























