देश /डेस्क
बिहार के पूर्णिया जिले के बाइसी अनुमंडल स्थित खपरा पंचायत में बुधवार को हुई महादलित परिवारों के साथ लूट पाट ,हत्या ,आगजनी को लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और करवाई की मांग विहिप के द्वारा की गई है ।विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिहादियों द्वारा हिंसक हमले पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने पीड़ित माह- दलित परिवारों को शीघ्र न्याय की मांग की है। विहिप के केन्द्रीय महामंत्री श्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि गत बुधवार आधी रात को सैंकड़ों की संख्या में हथियारों से लैस भीड़ ने हमला कर लगभग दो दर्जन घरों को आग के हवाले किया, श्री मेवा लाल राय नामक हिन्दू महा-दलित की नृशंस हत्या कर दी, गर्भवती महिला का सिर फोड़ दिया, अन्य बहिन-बेटियों, बच्चों व बुजुर्गों तक पर अमानवीय अत्याचार तथा धारदार हथियारों से हमले किए।
कहा जा रहा है कि इन हमावरों में बांग्लादेशी व रोहींग्या घुसपैठिए भी सामिल थे।उन्होने कहा कि घटना के तीन दिन बीतने पर भी ना तो अपराधी पकड़े गए और ना ही पीड़ितों की सुरक्षा सहायता या पुनर्वास के विषय में कुछ हुआ। उन्होंने मांग की कि हमलावरों पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तारी हो तथा पीड़ित परिवारों की सुरक्षा, आर्थिक सहायता व पुनर्वास हेतु स्थानीय प्रशासन द्वारा सार्थक कदम अबिलंब उठाए जाएं।
श्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल के मंझवा गांव के खपरा पंचायत में 19 मई बुधवार को अर्ध रात्रि में महादलितों पर ढहाए गए महा-कहर ने बंगाल में इसी माह हुए क्रूर हिंसक हमलों को दोहरा कर हिन्दू समाज के धैर्य की परीक्षा लेने का पुनः दुस्साहस किया है। हमले, मारपीट, लूटपाट, हिंसा व आगजनी की इन जघन्य घटनाओं पर स्थानीय पुलिस प्रशासन व शासन की उदासीनता भी बेहद चिंतनीय है। लोगों के मन में यह शंका है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के कारण ही ऐसा हो रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय बाल आयोग तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को भी मामले में स्वतः संज्ञान लेकर तत्काल उचित कार्यवाही करने की मांग की है।
विहिप महामंत्री ने यह भी कहा कि इस जघन्य हमले ने “मीम-भीम” के नारे की भी पुन: पोल खोल दी है। छुद्र राजनैतिक लाभ के लिए ऐसे झूठे नारों कि आड़ में ही हिन्दू समाज के इस पराक्रमी दलित समुदाय को हिंसा का शिकार बनाया जाता रहा है। हमारे अनुसूचित जाति व जनजाति के बंधु-भगिनियों को इनसे भ्रमित ना होकर, अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने उन सभी सेक्युलरिस्ट व दलितों के कथित मसीहाओं को भी आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि जिहादीयों द्वारा हमलों पर उनके मुंह में दही क्यों जाम जाता है।विहिप ने यह भी कहा कि सभी पीड़ित महादलित परिवारों की सुरक्षा, क्षतिपूर्ति व पुनर्वास साथ आक्रमणकारियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित होने तक हिन्दू समाज चुप नहीं बैठेगा ।
बता दे की 19 मई को रात करीब 11 बजे उग्र भीड़ द्वारा गांव में आग लगा दी गई थी साथ ही पूर्व चौकीदार नेवालाल राय की पीट पीट कर हत्या कर दी थी यही नहीं भीड़ ने घरों में घुस कर महिलाओं और बच्चो को भी पीटा ।घटना की सूचना के बाद में कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवाया था ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- बेतिया में अंचल कार्यालय का डाटा ऑपरेटर 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तारबेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी विभाग की टीम ने अंचल कार्यालय में पदस्थापित डाटा ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान … Read more
- KishanganjNews:सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम विशाल राज, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसाविजय कुमार साह /टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ प्रखंड के हाटगांव, धवेली एवं भोरहा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर का निरीक्षण करने किशनगंज के जिला पदाधिकारी विशाल राज भोरहा पंचायत पहुंचे। उनके आगमन पर मुखिया अबू बकर, … Read more
- BiharNews:किशनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन: एक सप्ताह में 51 अपराधी गिरफ्तार, 80 लाख की स्मैक-हेरोइन जब्त430 ग्राम हेरोइन के साथ कई वाहन किया गया जप्त प्रतिनिधि/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में जिले में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने बीते सप्ताह बड़ी … Read more
- KishanganjNews:कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल,दो की स्थिति गंभीरसंवाददाता/ किशनगंज किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत एनएच 327ई पर दर्दनाक सड़क हादसा में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सुखानी थाना क्षेत्र के सालगुड़ी चौक के पास ओवरब्रिज पर मक्का से लदे ट्रैक्टर और सुजुकी सेलेरियो … Read more
- मासूम बेटियों के सिर से उठा मां का साया, विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा कोहरामपिता ने लगाया हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप, ससुराल पक्ष के खिलाफ दी शिकायत राज कुमार/पोठिया: पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छतरगाछ में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। … Read more
- किशनगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: गलगलिया चेक पोस्ट से 204 लीटर विदेशी शराब के साथ मुजफ्फरपुर का तस्कर गिरफ्तारराहुल कुमार/किशनगंज बिहार में पूर्ण शराबबंदी को कड़ाई से लागू करने के लिए उत्पाद विभाग एक्टिव मोड में है। शराब तस्करों और पियक्कड़ों के खिलाफ विभाग द्वारा लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में … Read more
- जन सहयोग एवं जनकल्याण शिविर का डीएम ने किया शुभारंभ,प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों में होगा निष्पादनडंडखोरा/कटिहार–बिहार सरकार के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रखंड मुख्यालय में जन सहयोग एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा अपर समाहर्ता डाॅ. बिनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ … Read more
- समेली प्रखंड मुख्यालय में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभसमेली /कटिहार-समेली प्रखंड मुख्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर 16 जून से 18 जून तक आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य आम जनता को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी … Read more



























