कोरोना के कारण नक्सलबाड़ी स्थित कन्या श्री पार्क को किया गया बंद

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

देश में कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कोरोना अपना पैर तेजी से पसारना शुरू कर दिया है। जिससे बंगाल भी अछूता नहीं है। इसी क्रम में कोरोना वायरस के संक्रमण के मरीज के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने नक्सलबाड़ी स्थित कन्या श्री पार्क को बंद कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस पार्क में लोग सैर करने आते हैं।

ज्यादातर लोग मास्क नहीं पहनते हैं। ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा था। प्रशासन के अगले आदेश जारी होने तक यह पार्क बंद रहेगी। बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण से नियंत्रण पाने के लिए मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पालन को लेकर सख्ती की गयी है। इसका उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!