झारखंड/दुमका
झारखंड की दुमका पुलिस गुप्त सूचना के अधिकार पर करवाई करते हुए साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए संताल परगना के तीन जिले जामताड़ा ,गोड्डा और दुमका से आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं। एसपी दुमका अम्बर लकड़ा द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया गया कि पुलिस ने उनके पास से नगद 147300 ,विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम कार्ड,05 पासबुक, 34 पीस फर्जी सीम,10 मोबाइल और एक पॉकेट रबर गार्डर बरामद की है।
श्री लकड़ा ने बताया कि ये अपराधी अब छोटे छोटे बच्चो को बहला फुसला कर उन्हें क्राइम का जरिया बनाया है।ये अपराधी लोगो के रुपये को ठगी करने के लिए अपने झांसे में लेते है और उनके एटीएम और पासबुक के राशि को ऑनलाइन निकासी करते है।उन्होंने यह भी बताया कि ये अपराधी अब एटीएम का क्लोन भी तैयार कर लिया है जिससे आसानी से लोगो के राशि की निकासी कर रहे है।
श्री लकड़ा ने कहा कि अब ये अपराधी मज़दूरों को निशाना बना रहे है उनके एटीएम जमा कर उनके बैंक में जमा राशि या फिर किसी अन्य की राशि इनके खातों में जमा कर राशि की निकासी आसानी से कर लेते है।पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधी द्वारा इस्तेमाल किये जा रहे बच्चो को बचाने के लिए अभिभावकों को निगरानी रखने की अपील की है।उन्होंने कहा कि कही ऐसा ना हो कि बच्चे लोभ लालच में पड़ कर आपके ही मोबाइल से क्राइम कर बैठे।




























