उत्तर प्रदेश :अखिलेश यादव नहीं लगवाएंगे कोरोना का वैक्सीन कहा बीजेपी के वैक्सीन पर भरोसा नहीं

SHARE:

देश/उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव कोरो ना का वैक्सीन नहीं लगवाएंगे ।एक न्यूज एजेंसी को दिए साक्षात्कार में अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हम बीजेपी का वैक्सीन नहीं लगवा सकते । श्री यादव ने कहा जब उनकी सरकार बनेगी तब वो वैक्सीन लगवाएंगे ।

मालूम हो कि आज से देश में वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है और केंद्र सरकार द्वारा टीकाकरण हेतु व्यापक तैयारी की जा रही है ताकि जल्द से जल्द देश वासियों को टीका लगाया जा सके ।ऐसे में अखिलेश यादव द्वारा टीकाकरण से पूर्व इस तरह का बयान देना अफवाहों को बल देने वाला है ।बता दे कि सरकार ने देश के सभी नागरिकों को मुफ्त में टीकाकरण की घोषणा की है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!