किशनगंज : ससमय प्रतिवेदन नियंत्रण कक्ष को भेजने का दिया गया निर्देश

SHARE:

किशनगंज /संवादाता

जिले में तीसरे और अंतिम चरण में होने वाले मतदान को लेकर सारी तैयारी की जा चुकी है ।मालूम हो कि जिले में कुल 1668 मतदान केन्द्र बनाए गए है जहा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।

उसी क्रम में आज मतदान के निमित्त प्रतिनियुक्त सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट,पुलिस पदाधिकारी , पीसीसीपी तथा ज़ोनल मजिस्ट्रेट ,सुपर ज़ोनल मजिस्ट्रेट को अनुमंडल कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश व एसपी कुमार आशीष के द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया।
सभी पुलिस पदाधिकारियों व दंडाधिकारियों को डीएम व एसपी ने शांतिपूर्ण निर्वाचन के निमित्त अपने दायित्वों तथा कर्तव्यों को गंभीरतापूर्ण निर्वहन करने का निर्देश दिया।

जानकारी के मुताबिक एक एक बिंदु पर डीएम ने स्वयं उपस्तिथ पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया तथा विश्वास जताया कि स्वच्छ, पारदर्शी और भयमुक्त मतदान में सभी अपनी भूमिका का निर्वहन बखूबी करेंगे तथा ससमय प्रतिवेदन नियंत्रण कक्ष को भेजते रहेंगे।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!