कटिहार – जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेंद्र आश्रम कार्यालय मे एक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। बैठक मे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सऊद मुखिया,मशरूर आलम मौजूद रहे ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य कटिहार जिला मे नवनिर्वाचित सभी प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों के साथ पूरे जिले मे कांग्रेस के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष एवं अपने अपने प्रखंडों की कमिटी के गठन को निश्चित समय पर बनाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सभी अध्यक्षों को कहा कि आप सबो को जहां भी संगठन को लेकर मेरी जरूरत होगी वहां मै हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर आपलोगों के साथ चलूंगा। इस मौके पर राज आनंद सिंह, राजेश रंजन मिश्रा, मुकेश कुमार, अर्जुन उरांव, मो. वहाब, कैलाश कुमार मंडल, मो. कमरूल होदा, मो शाहनवाज आलम, मो हसनैन,बबलू महतो, मो. इमाम जफर, यशवंत कुमार सेठी, मो. आज़म, नरेश मंडल, मो. वसीम, मो सलीम आदि अध्यक्षगण उपस्थित रहे।






















