KishanganjNews:एसी के तांबे की पाइप चोरी कर रहा दो चोर गिरफ्तारलोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

शहर में लगातार ऐसी के बाहरी युनिट में लगे तांबे की पाइप चोरी करने वाले दो चोर को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ दबोच लिया। दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहर के पानीबाग निवासी मोहम्मद महफुज (24) पिता इजराइज और खगड़ा माछमारा पोखरी निवासी राहुल कुमार पासवान (27) पिता संजय पासवान के रूप में की गई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर शनिवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी शनिवार सुबह खगड़ा स्थित एक होटल में एसी का पाइप चोरी कर रहा था। लेकिन इसी बीच होटल के एक कर्मी की नींद खुल गई। उसने अन्य कर्मियों की मदद से दोनों आरोपी को पकड़ लिया और उनके पास से बिजली का बोर्ड सहित काटा हुआ एसी का तांबे का तार बरामद कर लिया।

शोरगुल को सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और दोनों आरोपी को अपने कब्जे में लेकर उन्हें टाउन थाने के हवाले कर दिया।

जहां तलाशी लेने पर आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया। जिसे उसने बस स्टैंड में एक बुकिंग काउंटर से चोरी किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हाल के दिनों में शहर में घटित कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!