नये जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक ने संभाला पदभार

SHARE:

कटिहार – जिले के नये जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के परियोजना निदेशक के रूप में राजीव कुमार ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। पदभार ग्रहण करने के बाद राजीव कुमार ने जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं उप विकास आयुक्त अमित कुमार से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस अवसर पर उन्होंने जिले में कृषि विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कृषि एवं किसान हित से जुड़ी सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कृषि संबंधी किसी भी समस्या, योजना या तकनीकी जानकारी के लिए वे जिला कृषि कार्यालय से संपर्क करें। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!