अधिकारियों ने दोहराई ईमानदार और पारदर्शी प्रशासन की प्रतिबद्धता

SHARE:

समेली में सतर्कता शपथ

समेली /कटिहार- भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को समेली प्रखंड मुख्यालय में सतर्कता शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। निगरानी विभाग के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने ईमानदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में सभी ने लोकसेवक के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, सरकारी नियमों और कानूनों का पालन करने तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।

अधिकारियों एवं कर्मियों ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने कार्यों में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखेंगे, किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार को न तो बढ़ावा देंगे और न ही उसमें सहभागी बनेंगे। साथ ही भ्रष्टाचार से जुड़ी किसी भी सूचना या शिकायत मिलने पर निर्धारित नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी प्रिय रंजन कुमार सिंह, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मोहम्मद हाशिम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी भानु भावेश, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विमल प्रसाद, राजस्व कर्मचारी मिथुन कुमार, राजन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासनिक तंत्र में नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए ईमानदारी और जवाबदेही के साथ कार्य करना प्रत्येक लोकसेवक की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!