KishanganjNews:घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

अज्ञात चोरों ने टाउन थाना क्षेत्र के घाट बाभनटोली गांव में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जब गृहस्वामी तनवीर आलम नींद से जागे तो उन्हें घर का दरवाजा खुला मिला। यह देख वे किसी अनिष्ट की आशंका से कांप उठे। कमरे में प्रवेश करने पर भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था और पेटी भी खाली पड़ी थी।

चोर ने पेटी में रखे 1.2 लाख रुपये के साथ साथ चार भरी सोने के जेवरात, 100भरी चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से चोर और सामान को ढ़ूंढ़ने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन नाकाम रहने पर वे मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!