गंगा स्नान के क्रम में 17 वर्षीय बालक लापता,अपने परिजनों के साथ स्नान करने पहुंचा था मनिहारी घाट

SHARE:

प्रशासन की ओर से खोजबीन जारी

मनिहारी /कटिहार – मनिहारी के मुख्य गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। बालक अपने परिजनों के साथ बनमनखी से मनिहारी घाट गंगा स्नान करने आया था। जानकारी के मुताबिक उक्त बालक का नाम अनुराग कुमार साहनी पिता चंदन साहनी है।

पूर्णिया जिले के बनमनखी के बस स्टैंड के समीप के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते हैं मनिहारी सीओ निहारिका राय ने तुरंत राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर राहत बचाव कार्य आरंभ कराई।गोताखोर एवं नविको के नदी में खोजबीन के लिए लगाया गया है।

समाजसेवी करण मानस ने बताया कि वह घटना के समय गंगा तट के आसपास ही था, तभी उसे जानकारी मिली कि एक लड़का डूब गया है।दौड़ कर गंगा घाट पहुंचकर गोताखोर एवं नविको के साथ खोजबीन में जूट गया। अब तक लापता बालक का पता नहीं चला है। यह लोग अपने परिजनों के साथ बनमनखी से मनिहारी गंगा स्नान करने आए थे। दोपहर के बाद यह स्नान कर रहे थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!