सागर चंद्रा / किशनगंज
अवैध खनन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक टीम के द्वारा जब्त ट्रैक्टर के मालिक और चालक के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। साथ ही आरोपियों से जुर्माना वसूलने की तैयारी भी की जा रही है। बताते चलें कि गत शुक्रवार को अवैध खनन परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध खनन टीम एवं किशनगंज थाना की संयुक्त टीम के द्वारा बेलवा घाट नदी किनारे छापामारी की गई थी।
लेकिन टीम को देखते ही दो ट्रैक्टर हाइड्रोलिक की मद्द से बालू गिरते हुए मौके से भागने लगा। लेकिन टीम के द्वारा पीछा किए जाने पर स्वराज कंपनी के बीआर 37 जीबी 0860 नंबर के ट्रैक्टर को चालक ने ओदरा पुल चायपत्ती बागान के पास छोड़कर भाग गया।
जबकि एक अन्य सोनालिका ट्रैक्टर को चालाक ओदरा पुल काली-मन्दिर के पास छोड़कर भागने में सफल रहा। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। दोनों ट्रैक्टर में 80-80 सीएफटी बालू लदा था। नतीजतन खान निरीक्षक दिनेश कुमार के लिखित शिकायत पर दोनों वाहनों के मालिक और चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस प्रत्येक से 1,04,246 रुपये जुर्माना वसूलने की तैयारी में जुट गई है।























