सालमारी /कटिहार – उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेनी जलालपुर के प्रधानाध्यापक हामिद शम्सी के नेतृत्व में वर्ग नवम से 12 वीं तक के छात्राओं के साथ बलिया बेलौन थाना की पुलिस दीदी की टीम ने संवाद करते हुए कहा की अभया बिग्रेड बिहार सरकार और बिहार पुलिस द्वारा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छात्राओं के साथ है।
सअनि शिम्पी भारती ने बताया की इस का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कालेज, कोचिंग सेंटर और सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों द्वारा की जाने वाली छेड़खानी और यौन उत्पीडन के खिलाफ जागरूक करना है।
इस अवसर पर छात्राओं को बाल बेड टच, बाल विवाह, घरेलू हिंसा की जानकारी देते हुए कहा की इस तरह की कोई घटना किसी के साथ हो तो अपने माता, पिता, अभिभावक या शिक्षकों को जरूर सुचित करें।
पुलिस दीदी टीम द्वारा पढ़ाई की गुणवत्ता की जांच के लिए छात्रा सिफत, इफत, इशरत आदि ने प्रश्नों का संतोष जनक उत्तर दी। अभया बिग्रेड संवाद कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक हामिद शम्सी, सहायक शिक्षक रंधीर कुमार, मोहित आलम, दिलीप कुमार साह आदि उपस्थित रहे ।



























