मांग के 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराया जाएगा कार्य 100 की जगह 125 दिनों तक मिलेगा काम
कटिहार – देश में विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण मिशन वीबी-जी राम जी की औपचारिक शुरुआत हो गई है।ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति से वीडीओ कांफ्रेसिंग के जरिये इसका विधिवत उद्घाटन किया।
जिले में यह कार्यक्रम लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से डीआरडीए सभागार विकास भवन में आयोजित हुआ।जिसमें विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में जाॅब कार्डधारी मजदूर, प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं पंचायतस्तरीय कर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रोजगार व आजीविका को लेकर गारंटी मिशन ग्रामीण योजना जी राम जी को लेकर विभिन्न जानकारी प्रदान की गई।
जिसमें मुख्य रुप से काम मांगने के 15 दिनों के भीतर कार्य उपलब्ध कराना, 100 के स्थान पर 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी,उप विकास आयुक्त अमित कुमार,निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम शिवेश कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार सिंह मख्य रुप से शामिल रहे।
























