जूही बेगम और तनवीर का तीन महीने पहले हुआ था निकाह
पति पर ट्रेन के आगे धक्का देने का परिजनों ने लगाया आरोप
किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है।मृतिका का शव रेलवे ट्रैक से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना खगड़ा तीन नंबर रेलवे फाटक के नजदीक की है ।मृतिका की पहचान जूही बेगम उम्र 27 साल निवासी वार्ड संख्या 31 खगड़ा तीन नंबर रेलव गेट के रूप में हुई है । घटना बीते रात की बताई जा रही हैं।मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने तीन महीने पहले वार्ड संख्या 2 निवासी तनवीर आलम से प्रेम विवाह किया था और किराए के मकान में रह रही थी।स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतिनिधि शमशुल हुदा ने बताया कि शुक्रवार को मृतका के ससुराल वाले जबरन लड़की को माता पिता के घर पर पहुंचा कर चले गए थे और लड़के ने भी मोबाइल बंद कर लिया था ।लेकिन उनके द्वारा पहल किए जाने के बाद तनवीर खगड़ा स्थित अपने ससुराल पहुंचा था ।

जहाँ देर रात लड़के के साथ जूही घर से निकली थी और बाद में उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ।
उन्होंने आशंका जताई कि युवक के द्वारा ही जूही को ट्रेन के आगे धक्का दे दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
युवती का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई ।स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद टाउन थाना पुलिस और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
वहीं इस दौरान, वार्ड नं 31 प्रतिनिधि शमशुल हुदा, वार्ड नं 22 पार्षद कलीम उद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं मृतिका के पिता ने आरोप लगाया है कि मृतिका के पति द्वारा 5 लाख रुपए दहेज की मांग की जा रही थी और रुपया नहीं देने पर लड़के के द्वारा मृतिका पर मानसिक दबाव लगातार बनाया जा रहा था।मृतिका के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है और अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।हालांकि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है



























