घर में छिपाकर रखी 30 लीटर देशी शराब बरामद,युवक गिरफ्तार

SHARE:

बारसोई /कटिहार – शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए आबादपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के तलवा गांव में छापेमारी कर 30 लीटर हिमालयन गोल्ड देशी शराब बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रम दास (22) पिता स्वर्गीय दीपू दास, निवासी तलवा थाना आबादपुर, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से अवैध रूप से छिपाकर रखी गई शराब जब्त की।


आबादपुर थानाध्यक्ष मो. शादाब ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से 30 लीटर हिमालयन गोल्ड देशी शराब बरामद हुई। मौके से विक्रम दास को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और मजबूती मिल सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!