पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने आज नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी किशनगंज नवीन कुमार से उनके कार्यालय में मिलकर जिले की विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा।जिला पदाधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सबसे पहले नव पदस्थापित जिला पदाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।
उद्योग विस्तार पदाधिकारी जिला उद्योग केन्द्र किशनगंज गोविंद झा द्वारा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थियों से अवैध राशि उगाही से संबंधित शिकायत पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा गया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभार्थी ठाकुरगंज निवासी इरफान, तोहफ़ा, हामिद एवं महक द्वारा इस संबंध में पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम से लिखित शिकायत की गई थी। पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त चारों लाभार्थियों के साथ जिला पदाधिकारी किशनगंज से लिखित शिकायत की है।
इस संबंध पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने जिला पदाधिकारी किशनगंज को एक ओडियो रिकार्डिंग भी समर्पित किया जिसमें उद्योग विस्तार पदाधिकारी जिला उद्योग केन्द्र गोविंद झा एवं लाभार्थियों के बीच लेन देन की बात चीत की जा रही है। पूर्व विधायक ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री उद्योग विभाग, बिहार सरकार एवं उद्योग विभाग बिहार सरकार के सचिव से भी लिखित शिकायत की गई है।
श्री आलम ने मरहूम तौसीफ़ रेजा जिनकी बरैली में ट्रेन में हत्या कर दी गई थी की पत्नी तबस्सुम खातुन को जिला में किसी पद पर संविदा पर बहाल करने का आग्रह किया है। श्री आलम ने राष्ट्रीय उच्च पथ 27 एवं NH-327 E को जोड़ने वाली फोर लेन सड़क में मोहर मारी चौक पर अंडरपास निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा गया। उक्त फोर लेन सड़क पर सभी जगह कनेक्टिंग रोड पर अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है, परन्तु मोहरमारी चौक पर निर्धारित स्थल से उत्तर अंडर पास का निर्माण कराया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि दहीभात सद्दाम हुसैन मौजूद थे।



























