कटिहार – जिले के समाजसेवी, ठाकुर अनुकूल चन्द्र के परम शिष्य,वरीय पत्रकार सत्येन्दु सुमन के पिता रोहित मल्लिक (75) का निधन असामयिक हो गया। उनके निधन से शोक की लहर है। वे कटिहार जिला समाहरणालय के कृषि विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मी, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव ,प्रदेश उपाध्यक्ष, पेंशनर एसोसिएशन के जिला सचिव ,प्रदेश सचिव रहे हैं ।
वे अपने पीछे तीन पुत्र, पतोहू , दो पुत्री, जमाई, पौत्र, पौत्री, नातिन, नतनी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। विगत तीन वर्ष पुर्व पत्नी का निधन हो गया था । उनका अंतिम संस्कार मनिहारी गंगा तट पर किया गया।मुखाग्नि बड़े पुत्र नवेन्दु ने दिया। उनके निधन पर पुर्व केन्द्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, सांसद तारिक अनवर, सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजुर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, चेम्बर के पुर्व अध्यक्ष बिमल सिंह बेगानी, कनीय अभियंता अजय कुमार सिंह,धर्मेन्द्र कुमार सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, सदस्य अरूण कुमार चौबे, स्नातक विधान परिषद उम्मीदवार मिथिलेश कुमार झा, भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष प्रो. एसएन पोद्दार, दिव्यांग महापरिवार के शिव शंकर रमानी, जिला केमिस्ट एशोसियेशन के पुर्व महासचिव बीरेन्द्र उपाध्याय, डां. प्रसेनजीत चौधरी उर्फ बच्चु दा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशांत कुमार, ऋषि का वाणी, भाजपा मजदुर नेता विकास सिंह, विद्यार्थी परिषद के चंदन सिह, रंजन सिह,शिवशंकर सरकार, विनय सिंह,विक्रांत सिंह, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंकज कुमार तम्बाकूवाला, पुतुल सिंह,कुमार गौरव, मुकेश महतो, अभिषेक कुमार सिंह, अजय पासवान, पत्रकार विपुल राहुल, मुकेश कुमार चौधरी, सुब्रत गुहा, श्याम कुमार, निरंजन सिंह, अजय कुमार, हाशिम अंसारी, टंकनाथ झा, मिथलेश कुमार झा, नारायण साह, विवेक रमन,अमित पाण्डेय, श्रवण शर्मा, आलोक मेहता, लक्षमीपद बेगानी, संजीव माहेश्वरी, पंकज शर्मा, गौतम खंडेलवाल, आलोक भोपालका, अमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य ने शोक जताया है ।
























