कटिहार:मोहर्रम की तैयारी को लेकर नगर निगम में समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

महापौर ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कटिहार – मोहर्रम पर्व 2026 को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर नगर निगम सभागार में एक समीक्षा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महापौर उषा देवी अग्रवाल ने की। मौके पर उप महापौर मंजूर खान,सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रद्युम्न सिंह यादव,नगर आयुक्त संतोष कुमार, एसडीपीओ वन विशाल आनंद मुख्य रूप मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक एवं तकनीकी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों एवं ताजिया मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, सीसीटीवी निगरानी, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। महापौर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में नगर आयुक्त संतोष कुमार ने बताया कि नगर निगम की ओर से मोहर्रम के दौरान सभी प्रमुख मार्गों की विशेष सफाई,स्ट्रीट लाइटों की जांच एवं मरम्मत तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।

वहीं विद्युत विभाग,पुलिस प्रशासन एवं बुडको के अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी तैयारियों की जानकारी साझा की। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है तथा सभी विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी है कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा जनसुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में सभी संबंधित विभागों एवं अखाड़ा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल,परियोजना निदेशक बुडको, थानाध्यक्ष नगर थाना कुन्दन कुमार सिंह ,अध्यक्ष सचिव मोहर्रम कमेटी,नगर निगम कटिहार क्षेत्र के सभी अखाड़ो के खलीफा मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई