प्राकृतिक खेती के बढावा देने के लिए किया गया प्रोत्साहित
डंडखोरा/कटिहार – किसान भवन सभागार में एकदिवसीय खरीफ महाअभियान एवं खेत बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपनिदेशक आत्मा,कृषि वैज्ञानिक एवं विभागीय पदाधिकारियों ने उपस्थित रहकर किसानों के बीच कृषि में नवाचार,खरीफ महाभियान तथा खेत अभियान की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार,आत्मा परियोजना उपनिदेशक शशिकांत झा सहित कई अन्य ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जिसमें प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार पंचायत समिति हवा देवी आईएफएससी अध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल , उपपरियोजना निदेशक शशिकांत झा, जूट अनुसंधान के वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर परितोष कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता, मंच संचालन नोडल कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा ने किया ।
इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कृषि विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।बीएओ शिवानी गुप्ता ने सरकार द्वारा संचालित विभागीय योजना के बारे में जानकारी देकर इसका लाभ लेने की अपील की।जिप सदस्य श्री पोद्दार ने किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने पर जोर देते हुए वैज्ञानिकों नवाचार खेती के गुर सीखने की बात कही।एपीडी श्री झा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों का कम तथा जैविक खाद का अधिक उपयोग कर प्राकृतिक खेती पर जोर दिया।
उन्होंने कहा इससे कम लागत में अधिक मुनाफा तो होता हीं है।वहीं भूमि की उर्वरता में वृद्धि भी ही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की।प्रशिक्षण सत्र में कृषि वैज्ञानिक परितोष कुमार ने खरीफ मौसम की खेती, फसलों में लगने वाले कीट,बीमारी, खर-पतवार नियंत्रण, एकीकृत कीट प्रबंधन,जैविक खेती, बीजोपचार,मित्र कीटों की पहचान,फसल चक्र एवं मिट्टी प्रबंधन को लेकर तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कीट प्रबंधन के लिए फेरोमेन ट्रैप तथा रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक खादों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। मंच संचालन कृषि समन्वयक अभिनंदन कुमार झा ने किया तो एटीएम सुभाष कुमार झा, किसान सलाहकार अशोक यादव,मो.शाहनवाज अहमद, तनवीर आलम, रामनिरंजन की भूमिका आयोजन में अहम रही। कार्यक्रम में पंसस हवा देवी, आईएफएससी अध्यक्ष सच्चिदानंद मंडल , दिलीप मंडल, भजन मंडल, परमानंद पोद्दार,गीता देवी सविता देवी, संगीता देवी,मनोज मंडल, अंबिका यादव,राजाराम साह सहित दर्जनों किसानों ने भाग लिया।



























