योग शिविर में भाग लेने की अपील
कटिहार – बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला कटिहार की ओर से शनिवार को शहीद चौक पर भीषण गर्मी को देखते हुए नि:शुल्क जल वितरण सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। इस सेवा कार्य में स्वतंत्र दल, कंपनी तिरंगा ग्रुप एवं जिला मुख्यालय-3 के स्काउट और गाइड सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
कार्यक्रम के दौरान जिला मुख्य आयुक्त दिनेश दुबे ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमित कुमार, अजय महतो, आशीष झा, सूरज कुमार, बासुकीनाथ दुर्ग तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट रोहित कुमार को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड का मूल उद्देश्य सेवा,अनुशासन और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।
जिसे जिले के स्काउट-गाइड निरंतर सार्थक रूप से निभा रहे हैं। इस अवसर पर जिला आयुक्त स्काउट डॉ. आशीष रंजन कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्काउट एवं गाइड सदस्यों के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सहयोग एवं सहमति के कारण ही छात्र-छात्राएँ सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले पाते हैं।
उन्होंने बताया कि बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला कटिहार समाज हित एवं छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न प्रकार की रचनात्मक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करता रहा है और भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा।इसी कड़ी में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसआरएन पब्लिक स्कूल, नवनीत नगर, वार्ड संख्या-24, कटिहार के परिसर में प्रातः 6:00 बजे से योग शिविर आयोजित किया जाएगा।
जिला संस्था की ओर से कटिहार वासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग शिविर को सफल बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम के समापन पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट रोहित कुमार ने जिला संस्था के सभी पदाधिकारियों,स्काउट-गाइड सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
समाज सेवा, जनकल्याण और युवा विकास के प्रति समर्पित भारत स्काउट एवं गाइड, जिला कटिहार का यह प्रयास लोगों के बीच सेवा और सहयोग की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



























